विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दीवाली से पहल राइडर्स को गिफ्ट! लॉन्च हुआ SMK Ares हेलमेट, पिनलॉक 70 लेंस और कई सेफ्टी फीचर्स के साथ

Published: Sat, 31 Oct 2026 01:29 PM (IST)

SMK Helmets: एसएमके हेलमेट्स ने भारत में अपना नया Ares हेलमेट लॉन्च कर दिया है। शानदार डिजाइन, सेफ्टी फीचर्स और ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। SMK Helmets ने भारत में अपना नया हेलमेट Ares लॉन्च कर दिया है जिसे इंडिया बाइक वीक में पहली बार दिखाए जाने के बाद से ही काफी पसंद किया जा रहा है। यह हेलमेट तीन अलग-अलग मॉडल्स में आया है जो कई अलग-अलग कलर ऑप्शन के साथ आता है। भारत में आने से पहले ही यह हेलमेट SMK के एक्सपोर्ट्स मार्केट्स में अपनी एक मजबूत पहचान बना चुका था।

यह हेलमेट तीन अलग-अलग मॉडल्स में आया है- Ares Solid- यह मॉडल 6 कलर्स में उपलब्ध है। दूसरा है Ares Claw जो नए ग्राफिक डेकल्स के साथ 6 कलर पैटर्नस में आता है। तीसर है Ares Infinity और यह भी नए ग्राफिक डेकल्स के साथ 6 कलर पैटर्न्स में उपलब्ध है।

मॉडल और कलर ऑप्शन

Model Variant Decal / Graphic Style Finish Base / Main Color Accents & Detailing
Ares Solid Single-tone (None) Gloss White N/A
Ares Solid Single-tone (None) Gloss Black N/A
Ares Solid Single-tone (None) Matte Black N/A
Ares Solid Single-tone (None) Standard Nardo Grey N/A
Ares Solid Single-tone (None) Standard Titanium N/A
Ares Solid Single-tone (None) Standard Desert Storm Tan N/A
Ares Claw Angular slashes Gloss White & Black Red detailing
Ares Claw Angular slashes Gloss White & Black Blue detailing
Ares Claw Angular slashes Gloss White & Black Blue-dominant tricolour detailing
Ares Claw Angular slashes Matte Black Neon accents
Ares Claw Angular slashes Matte Black Grey-white accents
Ares Claw Angular slashes Matte Black Olive accents
Ares Infinity Sweeping diagonal shapes Gloss Blue Contrasting black, white, or blue detailing
Ares Infinity Sweeping diagonal shapes Gloss Red Contrasting black, white, or blue detailing
Ares Infinity Sweeping diagonal shapes Gloss Orange Contrasting black, white, or blue detailing
Ares Infinity Sweeping diagonal shapes Gloss Black Neon accents (with contrasting detailing)
Ares Infinity Sweeping diagonal shapes Matte Black White line work
Ares Infinity Sweeping diagonal shapes Matte Black Grey line work

फीचर्स और डिजाइन: SMK Ares

Ares के तीनों ही मॉडल एक जैसे डुअल-स्पोर्ट डिजाइन के साथ आते हैं जो इसे ऑन-रोड और ऑफ-रोड दोनों के लिए बेहतरीन बनाते हैं। इसमें राइडिंग के दौरान धूप से बचने के लिए एक डिटेचेबल सन पीक दिया गया है। रोड राइडिंग के लिए इसमें एक मेन वाइजर मिलता है। दोनों के बीच की स्थिति के लिए इसमें एक इंटीग्रेटेड सन वाइजर भी शामिल है।

साथ ही, इसका मेन वाइजर स्क्रैच-रेसिस्टेंट है और वन-टच-क्विक-रिलीज मैकेनिज्म के साथ खुलता है और इसका विजन बहुत चौड़ा और ऑप्टिकली सही है। इस हेलमेट ऐसे डिजाइन किया है कि बिना किसी गियर को बदले इसे आसानी से ऑफ-रोड से लेकर वीकेंड की ऑफिस कम्यूट तक के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्वालिटी और सेफ्टी

यह हेलमेट EIRT आउटर शेल और मल्टी-डेंसिटी EPS लाइनर से बनाया गया है। यह ECE 22.06, DOT और ISI स्टैंडर्ड्स के मुताबिक सर्टिफाइड है। SMK की बाकी रेंज की तरह यह एक के बजाय दो अलग-अलग शेल आकारों में बनाया गया है यानी छोटे आकार का हेलमेट बड़े शेल में ज्यादा पैडिंग लगाकर नहीं बल्कि छोटे शेल पर ही तैयार किया जाता है।

इसके Cheek Pads इमरजेंसी क्विक-रिलीज सिस्टम से लैस हैं जिससे किसी एक्सीडेंट के दौरान घायल होने पर मदद करने वाले लोग हेलमेट को तेजी से उतारने के लिए इन्हें आसानी से बाहर खींच सकते हैं।

पिनलॉक 70 लेंस और फीचर्स

इसमें पहले से फिटेड पिनलॉक 70-लेंस मिलता है, जहां दूसरे ब्रांड्स में इसे अलग से खरीदना पड़ता है, Ares के भारतीय वेरिएंट्स में पिनलॉक 70 लेंस पहले से ही फिटेड आता है। यह लंबी दूरी तय करने वाले राइडर्स के लिए बहुत फायदेमंद है जहां फॉगिंग एक बड़ी समस्या बन जाती है। इस हेलमेट का वजन XS से M साइज के लिए 1,575 ग्राम और L से XXL साइज के लिए 1,625 ग्राम है।

लंबी राइड्स के लिए फीचर्स

चिन स्ट्रप डबल-डी रिंग और स्टेनलेस स्टील क्विक-रिलीज बकल दोनों विकल्पों में आता है। चिन-वेंट को एक इंटीरियर स्विच के जरिए खोला और बंद किया जा सकता है जो चिन बार पर एक्शन कैमरा लगाने वाले राइडर्स के लिए बहुत उपयोगी है। इसमें एक रिमूवेबल विंड प्रोटेक्टर, ब्रेत डिफ्लेक्टर, नोज डिफ्लेक्टर और स्पीकर पॉकेट्स भी दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- दीवाली पर इन 5 सेडान कारों पर है बंपर डिस्काउंट, Honda City से लेकर Verna तक 1.25 लाख के ऑफर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।