दीवाली पर इन 5 सेडान कारों पर है बंपर डिस्काउंट, Honda City से लेकर Verna तक 1.25 लाख के ऑफर्स
Diwali Discount on Cars: दीवाली के मौके पर कार मैन्यूफैक्चरर्स सेडान कारों पर 1.25 लाख रुपए तक के बंपर डिस्काउंट दे रही है।
-1793427707560_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दीवाली-धनतेरस के नजदीक आते ही वाहन निर्माता कंपनियां Festive Season की बिक्री बढ़ाने के लिए अपनी कारों पर कई तरह के डिस्काउंट दे रही हैं। कॉम्पैक्ट SUV और हैचबैक के बाद अब सेडान कारें भी पीछे नहीं हैं जिन पर 1.25 लाख रुपए तक के बंपर ऑफर्स दिए जा रहे हैं। ध्यान रहे कि दीवाली के ये डिस्काउंट और ऑफर्स अलग-अलग शहरों में अलग-अलग हो सकते हैं जो स्टॉक पर भी निर्भर करते हैं।
Honda City
Honda City के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 1.25 लाख रुपए तक के बंपर डिस्काउंट दिए जा रहे हैं जो भारत में किसी भी मास-मार्केट सेडान के लिए सबसे ज्यादा है। इसमें 60,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट, 50,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपए तक का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है।
Honda सभी वेरिएंट्स के साथ 19,000 रुप का एक कॉम्प्लीमेंट्री डैशकैम और एक्सटेंडेड वारंटी पर 16,900 रुपए की छूट भी दे रही है। Honda City की एक्स-शोरूम कीमत 12.08 लाख रुपए से 17.44 लाख रुपए के बीच है। दूसरी तरफ, Honda City Hybrid पर केवल मौजूदा Honda ग्राहकों के लिए 6,000 तक का एक्सचेंज बोनस, 4,000 रुपए तक का लॉयल्टी बोनस और 5,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट दिया जा रहा है।
Hyundai Verna फेस्टिव ऑफर्स
Hyundai Verna के सभी वेरिएंट्स पर इस फेस्टिव सीजन 80,000 रुपए तक के कुल फायदे दिए जा रहे हैं। इसमें 40,000 का कैश डिस्काउंट, 10,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट शामिल है। इसके अलावा, ग्राहकों के पास 25,000 रुपए तक के स्क्रैपेज बोनस या 20,000 रुपए तक के एक्सचेंज बोनस में से किसी एक को चुनने का विकल्प है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 10.99 लाख रुपए से 18.31 लाख रुपए तक है।
Volkswagen Virtus
Volkswagen Virtus पर इस फेस्टिव सीजन कुल 80,000 रुपए तक के फायदे दिए जा रहे हैं। इस डिस्काउंट में 50,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा, 30,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस भी दिया जा रहा है। Volkswagen Virtus की एक्स-शोरूम कीमत 10.71 लाख रुपए से शुरू होकर 19.20 लाख रुपए तक जाती है।
Honda Amaze
Honda Amaze पर इस फेस्टिव सीजन पर कुल 43,000 रुपए तक के ऑफर्स दिए जा रहे हैं। इसमें 15,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट और 21,000 रुपए तक का एक्सचेंज बोनस दिया जा रहा है। इसमें 4,000 रुपए तक का लॉयल्टी बेनिफिट और 3,000 रुपए तक का कॉर्पोरेट बोनस भी शामिल है। वहीं, Honda Amaze से साथ ही एक्सटेंडेड वारंटी पर 16,900 रुपए की छूट दे रही है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 7.65 लाख रुपए से शुरू होकर 10 लाख रुपए तक है।
Hyundai Aura
Hyundai Aura के CNG वेरिएंट्स पर 30,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट और पेट्रोल वेरिएंट्स पर 15,000 रुपए तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है। इस गाड़ी के सभी वेरिएंट्स पर 5,000 रुपए तक का स्क्रैपेज बोनस और 5,000 रुपए तक का रूरल ऑफर भी मिल रहा है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।