विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Suzuki की दूसरी इलेक्ट्रिक कार Ignis EV हुई पेश, 26kWh बैटरी और 90hp के साथ मिलेगी 310Km तक की रेंज

Published: Wed, 25 Nov 2026 05:39 PM (GMT+05:30)

Suzuki Ignis EV में 26 kWh बैटरी, 90 bhp मोटर और चार सीटें मिलेंगी। यूरोप में लॉन्च 2027 की गर्मियों में होगा।

Maruti Ignis की इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी

Maruti Ignis की इलेक्ट्रिक अवतार में वापसी

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सुजुकी अपनी पॉपुलर Suzuki Ignis को फिर से लेकर आ गई है। भारतीय बाजार में इसका प्रोडक्शन अप्रैल 2026 में पूरी तरह से बंद कर दिया गया था। इसे अब इलेक्ट्रिक अवतार में लेकर आया गया है। इसमें 26 kWh की LFP बैटरी, 90 bhp की इलेक्ट्रिक मोटर और चार सीटों वाला कॉम्पैक्ट केबिन दिया गया है। फिलहाल, इस इलेक्ट्रिक कार को यूरोपीय बाजार में 2027 की गर्मियों में पेश किया जाएगा। हाल में इसे शोकेस किया गया है। आइए विस्तार में जानते हैं कि Suzuki Ignis EV को किन खास फीचर्स के साथ लेकर आया गया है?

Suzuki Ignis EV का डिजाइन

नई Suzuki Ignis EV का कनेक्शन इस साल लॉन्च हुई e-Sky इलेक्ट्रिक कार से है। इसको लेकर कंपनी का कहना है कि Ignis सिर्फ e-Sky का रीबैज वर्जन नहीं है। यूरोपीय बाजार के लिए तैयार नई Ignis EV की लंबाई 3,570 mm, चौड़ाई 1,565 mm और ऊंचाई 1,635 mm है। इसका व्हीलबेस 2,460 mm रखा गया है। जापानी e-Sky की तुलना में यह 175 mm ज्यादा लंबी और 90 mm ज्यादा चौड़ी है। Suzuki ने इस इलेक्ट्रिक कार का वजन 1,080 Kg रखा है। कार का टर्निंग रेडियस 4.5 मीटर है, जबकि इसका टर्निंग सर्कल 9 मीटर के बराबर है।

Suzuki Ignis EV (7)

इसको बॉक्सी और अपराइट डिजाइन के साथ लेकर आया गया है। इसके फ्रंट में रेक्टेंगुलर लाइटिंग यूनिट्स दी गई हैं, जिन्हें एक डार्क हॉरिजॉन्टल पैनल आपस में जोड़ता है। इसके नीचे Suzuki का लोगो मौजूद है। कॉन्ट्रास्ट बंपर सेक्शन और व्हील आर्च क्लैडिंग इसे थोड़ा रग्ड लुक देते हैं। वहीं, छोटी ओवरहैंग, ऊंची रूफ और बड़ी विंडो इसके प्रोफाइल को खास बनाने का काम करते हैं।

Suzuki Ignis EV (4)

स्पेसिफिकेशन

डिटेल्स

मॉडल

Suzuki Ignis EV

प्लेटफॉर्म

HEARTECT-e

बैटरी पैक

26 kWh LFP

इलेक्ट्रिक मोटर

फ्रंट-माउंटेड

पावर

90 bhp

टॉर्क

133 Nm (लगभग)

दावा की गई रेंज

अभी घोषित नहीं

e-Sky की दावा की गई रेंज

310 Km

AC चार्जिंग क्षमता

7.4 kW

DC फास्ट चार्जिंग

50 kW

3.7 kW AC चार्जिंग टाइम

लगभग 8 घंटे

7.4 kW AC चार्जिंग टाइम

लगभग 4 घंटे

50 kW DC चार्जिंग टाइम

30 मिनट से कम

लंबाई

3,570 mm

चौड़ाई

1,565 mm

ऊंचाई

1,635 mm

व्हीलबेस

2,460 mm

वजन

1,080 Kg

टर्निंग रेडियस

4.5 मीटर

सीटिंग कैपेसिटी

4

यूरोप में संभावित लॉन्च

गर्मी 2027

Suzuki Ignis EV (5)

Suzuki Ignis EV का इंटीरियर

इसमें चार लोगों के आराम से बैठनी की जगह दी गई है, लेकिन थोड़ी परेशानी के साथ पांच लोग भी बैठ सकते हैं। कंपनी ने इसके डैशबोर्ड को सिंपल लेआउट दिया है। कंपनी को इसे लाने का मुख्य उद्देश्य रोजाना इस्तेमाल को आसान बनाना और पेट्रोल कार से इलेक्ट्रिक कार पर स्विच करने वाले लोगों के लिए आरामदायक और सहज बनाना है।

Suzuki Ignis EV (8)

Suzuki Ignis EV की बैटरी और रेंज

कंपनी ने इसे HEARTECT-e प्लेटफॉर्म बनाया है। इसमें 26 kWh वाली लिथियम आयरन फॉस्फेट (LFP) बैटरी दी गई है। इसके फ्रंट में लगी इलेक्ट्रिक मोटर 90 bhp की पावर और 133 Nm का टॉर्क जनरेट करती है। कंपनी ने अभी तक इसके ड्राइविंग रेंज का खुलासा नहीं किया है, लेकिन इसके बैटरी पैक को देखते हुए उम्मीद है कि यह 310Km से ज्यादा की रेंज दे सकती है।

Suzuki Ignis EV (9)

नई Ignis EV में 7.4 kW तक AC और 50 kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है। 3.7 kW AC सप्लाई से बैटरी चार्ज करने में करीब आठ घंटे लगते हैं, जबकि 7.4 kW AC चार्जर से यह समय लगभग चार घंटे है। वहीं, 50 kW CCS DC फास्ट चार्जर की मदद से इसे 30 मिनट से कम समय में चार्ज किया जा सकता है।

Suzuki Ignis EV (2)

कितनी है कीमत?

जापान में e-Sky को A और X ट्रिम में पेश किया गया था। इनकी कीमत क्रमशः 2.12 मिलियन येन और 2.79 मिलियन येन रखी गई थी। सब्सिडी के बाद इसके बेस मॉडल की कीमत लगभग 1.55 मिलियन येन यानी करीब 9.50 लाख रुपये बताई गई थी। हालांकि, यह कीमत जापानी e-Sky की है, नई यूरोपीय Ignis EV की नहीं।

Suzuki Ignis EV (6)

क्या भारत में होगी Ignis EV लॉन्च?

भारत में Maruti Suzuki Ignis पेट्रोल हैचबैक के रूप में पहले से ही जानी-पहचानी रही है। कंपनी ने अप्रैल 2026 में इसे बंद कर दिया था। ऐसे में इसका इलेक्ट्रिक अवतार भारतीय बाजार में वापसी की उम्मीद जरूर जगाता है। हालांकि, Maruti Suzuki ने अभी तक भारत में Ignis EV लॉन्च करने की पुष्टि नहीं की है। फिलहाल इसका यूरोपीय बाजार में आगमन 2027 की गर्मियों में होगा।

Suzuki Ignis EV (3)

यह भी पढ़ें- पेट्रोल में 25km और CNG में 34Km का माइलेज, इस छोटी कार की खूबियां जानकर चौंक जाएंगे आप

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।