विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पेट्रोल में 25km और CNG में 34Km का माइलेज, इस छोटी कार की खुबियां जानकर चौंक जाएंगे आप

Published: Wed, 25 Nov 2026 12:10 PM (IST)

Maruti Suzuki WagonR पेट्रोल, AMT और CNG ऑप्शनों के साथ शानदार माइलेज, अच्छा केबिन स्पेस के साथ आती है।

Maruti Suzuki WagonR क्यों है इतनी पॉपुलर?

Maruti Suzuki WagonR क्यों है इतनी पॉपुलर?

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki WagonR देश की सबसे पॉपुलर हैचबैक गाड़ियों में शामिल है। इसका इतना पॉपुलर होने के पीछे की कई वजहें हैं, जिसमें से एक इससे मिलना वाला शानदार माइलेज है। मारुति सुजुकी इसे पेट्रोल इंजन और फैक्ट्री-फिटेड CNG ऑप्शन के साथ ऑफर करती है। इन दोनों ही पावरट्रेन के साथ यह बेहतरीन माइलेज देने के लिए जानी जाती है। हम यहां पर आपको विस्तार में बता रहे हैं कि Maruti WagonR लोगों के बीच इतनी पॉपुलर क्यों हैं और यह अलग-अलग पावरट्रेन के साथ कितना माइलेज देती है?

Maruti WagonR के इंजन और पावरट्रेन ऑप्शन

Wagon R में 1.0-लीटर और 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन मिलते हैं। इसके अलावा 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ फैक्ट्री-फिटेड CNG का ऑप्शन भी दिया गया है।

इंजन पावर टॉर्क ट्रांसमिशन
1.0-लीटर पेट्रोल 68 PS 89 Nm 5-स्पीड MT/AMT
1.0-लीटर CNG 57 PS 82 Nm 5-स्पीड MT
1.2-लीटर पेट्रोल 90 PS 113 Nm 5-स्पीड MT/AMT

Maruti Suzuki WagonR

कौन-सा इंजन देता है सबसे ज्यादा माइलेज?

WagonR का 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन बेस LXi वेरिएंट से आता है और इसे सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले ऑप्शनों में गिना जाता है। वहीं, 1.2-लीटर K-Series इंजन ज्यादा पावर और टॉर्क देता है। यह उन लोगों के लिए बेहतर ऑप्शन हो सकता है, जो अक्सर हाईवे पर सफर करते हैं या कार में ज्यादा यात्रियों के साथ सफर करते हैं।

CNG वेरिएंट में पेट्रोल मॉडल के मुकाबले 11PS कम पावर और 7Nm कम टॉर्क मिलता है। हालांकि, कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह उपयोगी ऑप्शन है। इसमें फैक्ट्री-फिटेड CNG किट मिलती है, इसलिए आफ्टरमार्केट किट लगवाने की जरूरत नहीं पड़ती और कंपनी की वारंटी भी बरकरार रहती है।

इंजन और ट्रांसमिशन माइलेज
1.0-लीटर पेट्रोल MT 24.35 kmpl
1.0-लीटर पेट्रोल AMT 25.19 kmpl
1.0-लीटर CNG MT 34.05 km/kg
1.2-लीटर पेट्रोल MT 23.56 kmpl
1.2-लीटर पेट्रोल AMT 24.43 kmpl

पेट्रोल में AMT और CNG में सबसे ज्यादा माइलेज

Maruti WagonR के 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ AMT गियरबॉक्स सबसे ज्यादा 25.19 kmpl माइलेज देता है। मैनुअल के मुकाबले दोनों पेट्रोल इंजन के AMT ऑप्शन की दावा की गई एफिशिएंसी बेहतर है। हालांकि, ड्राइविंग अनुभव के लिहाज से मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दोनों इंजन ज्यादा चुस्त और बेहतर प्रतिक्रिया देने वाले महसूस होते हैं।

1.2-लीटर इंजन का माइलेज 1.0-लीटर पेट्रोल इंजन से केवल 0.8 से 0.9 kmpl कम है। ऐसे में ज्यादा पावर के लिए माइलेज में बहुत बड़ा समझौता नहीं करना पड़ता। दूसरी तरफ, 34.05 km/kg के ARAI-claimed माइलेज के साथ CNG वेरिएंट इस कार की सबसे बड़ी खासियत बनकर सामने आता है।

फीचर्स और सेफ्टी में भी मिलते हैं कई ऑप्शन

Maruti WagonR अपने टॉलबॉय डिजाइन और पांच लोगों के बैठने लायक केबिन के साथ आती है। इसके पेट्रोल वर्जन में करीब 341 लीटर का बूट स्पेस मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें 7-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायर्ड Android Auto और Apple CarPlay, पावर विंडो, चार स्पीकर, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल और इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल व फोल्डेबल ORVMs दिए गए हैं।

सेफ्टी के लिए इसमें छह एयरबैग, ABS के साथ EBD, रियर पार्किंग सेंसर और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) स्टैंडर्ड मिलते हैं। इसके अलावा AMT वेरिएंट में हिल होल्ड असिस्ट और स्पीड-सेंसिटिव ऑटो डोर लॉक भी दिए गए हैं।

कितनी है कीमत?

Maruti WagonR वेरिएंट

फ्यूल टाइप

ट्रांसमिशन

कीमत (एक्स-शोरूम)

Wagon R LXi MT

पेट्रोल

मैनुअल

₹4,98,900

Wagon R VXi MT

पेट्रोल

मैनुअल

₹5,56,900

Wagon R LXi CNG

CNG

मैनुअल

₹5,98,900

Wagon R VXi AGS

पेट्रोल

ऑटोमैटिक

₹5,99,400

Wagon R ZXi MT

पेट्रोल

मैनुअल

₹5,99,900

Wagon R ZXi AGS

पेट्रोल

ऑटोमैटिक

₹6,45,900

Wagon R VXi CNG

CNG

मैनुअल

₹6,54,400

Wagon R ZXi+ Dual Tone

पेट्रोल

मैनुअल

₹6,54,900

Wagon R ZXi+ AGS Dual Tone

पेट्रोल

ऑटोमैटिक

₹6,99,900

Wagon R Bioflex

फ्लेक्स फ्यूल

मैनुअल

₹7,23,900

Maruti Wagon R की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से 7.24 लाख रुपये तक है। कंपनी ने इस साल Wagon R Flex Fuel भी पेश की है, जिसकी कीमत 7.24 लाख रुपये है। यह E85 तक के एथेनॉल ब्लेंड से चल सकती है, हालांकि कंपनी ने अभी इसके ARAI माइलेज आंकड़े जारी नहीं किए हैं। CNG वेरिएंट की कीमत इसके समान पेट्रोल वेरिएंट से करीब 1 लाख रुपये ज्यादा है।

यह भी पढ़ें- कार की बैटरी से बाइक और बाइक की बैटरी से कार, क्या दोनों हो सकते हैं स्टार्ट? जानें जंप स्टार्ट का सही तरीका

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।