विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

July 2024 में खरीदनी है Renault की कार, जानें किस Car पर मिल रहा कितना Discount Offer

Published: Mon, 08 Jul 2024 06:00 PM (GMT+05:30)

फ्रांस की कार निर्माता Renault भारत में तीन बेहतरीन कारों को ऑफर करती है। कंपनी की ओर से हैचबैक एमपीवी ...और पढ़ें

Renault अपनी कारों पर July 2024 में हजारों रुपये के ऑफर दे रही है।
Renault अपनी कारों पर July 2024 में हजारों रुपये के ऑफर दे रही है।

HighLights

  1. July 2024 में Renault की ओर से अपनी कारों पर 40 हजार रुपये के offer दिए जा रहे हैं
  2. भारत में Kwid, Triber और Kiger जैसी कारों और एसयूवी को ऑफर किया जाता है

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। फ्रांस की वाहन निर्माता Renault की ओर से भारतीय बाजार में Hatchback, Compact SUV और MPV सेगमेंट में वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से July 2024 में अपनी सभी गाड़ियों पर हजारों रुपये के Discount Offer दे रही है। कंपनी किस गाड़ी को इस महीने में खरीदने पर कितना डिस्‍काउंट मिल रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Renault Kwid

रेनो की ओर से सबसे सस्‍ती कार के तौर पर Kwid को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस कार को Hatchback सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस महीने में इस कार पर 40 हजार रुपये तक के ऑफर दिए जा रहे हैं। जिसमें 15 हजार रुपये का Cash Benefit, 15 हजार रुपये तक का एक्‍सचेंज बेनिफिट और 10 हजार रुपये लॉयल्‍टी कैश बेनिफिट के तौर पर बचाए जा सकते हैं। Renault Kwid को 4.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर करती है।

Renault Triber

रेनो की ओर से बजट MPV के तौर पर Triber को ऑफर किया जाता है। कंपनी इस महीने में इस बजट एमपीवी पर 40 हजार रुपये के ऑफर दे रही है। जिसमें 15 हजार रुपये का Cash Benefit, 15 हजार रुपये तक का एक्‍सचेंज बेनिफिट और 10 हजार रुपये का लॉयल्‍टी कैश बेनिफिट दिया जा रहा है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Ducati ने लॉन्‍च की सिंगल सिलेंडर की सबसे दमदार बाइक Hypermotard 698 Mono, जानें कितनी है कीमत

Renault Kiger

कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में रेनो की ओर से काइगर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी पर भी July 2024 में अधिकतम 40 हजार रुपये तक बचाए जा सकते हैं। Renault Kiger पर भी इस महीने में 15 हजार रुपये का Cash Benefit, 15 हजार रुपये का एक्‍सचेंज बेनिफिट और 10 हजार रुपये लॉयल्‍टी कैश बेनिफिट दिया जा रहा है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 5.99 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

यह भी पढ़ें- Mercedes Benz ने लॉन्‍च की EQA और EQB BEV, जानें कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत