विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield Himalayan 750 हुई पेश, क्रूज कंट्रोल - TPMS और ट्रैक्शन कंट्रोल जैसे फीचर्स से होगी लैस

Published: Mon, 02 Nov 2026 12:08 PM (IST)

Royal Enfield Himalayan 750 में बड़ा इंजन, क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, TPMS और दो व्हील ऑप्शन के साथ भारत में लॉन्च हो सकती है।

Royal Enfield Himalayan 750 भारत में पेश

Royal Enfield Himalayan 750 भारत में पेश

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई Royal Enfield Himalayan 750 को भारत में पेश कर दिया है। लंबे समय से इस मोटरसाइकिल को टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा चुका है। अब इसे पूरी तरह से रिवील कर दिया गया है। यह कंपनी की अब तक की सबसे ज्यादा बड़े इंजन वाली मोटरसाइकिल है। हालांकि कंपनी ने अभी तक इसके सभी स्पेसिफिकेशन और फीचर्स के बारे में खुलासा नहीं किया है। इसकी पूरी जानकारी को 3 नवंबर EICMA 2026 के दौरान रिवील किया जा सकता है।

क्या हैं इसके खास फीचर्स?

Royal Enfield Himalayan 750 (2)

Royal Enfield Himalayan 750 में मौजूदा मॉडल्स से ज्यादा मॉर्डन बनाने के लिए कई नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है। अब तक सामने आई जानकारी के आधार पर इसमें क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और एडजस्टेबल सस्पेंशन जैसे फीचर्स देखने के लिए मिले है। इसके अलावा, इसमें नई LED हेडलाइट भी दी गई है।

नए पैरेलल-ट्विन इंजन से लैस

Royal Enfield Himalayan 750 (6)

Royal Enfield की तरफ से साफ कर दिया गया है कि Himalayan 750 में 750cc या इसके आसपास की कैपेसिटी वाला इंजन दिया गया है। इससे एक उम्मीद है कि इसमें एक बड़ा पैरेलल-ट्विन इंजन दिया जा सकता है।

Royal Enfield Himalayan 750 (5)

नई हिमालयन 750 को अलग-अलग व्हील ऑप्शनों के साथ पेश किया जाएगा। कंपनी की तरफ से जारी वीडियो में अलॉय व्हील और क्रॉस-स्पोक व्हील दोनों तरह से सेटअप देखने के लिए मिले है। इन दोनों ऑप्शनों के साथ ट्यूबलेस टायर की सुविधा मिलने की जानकारी भी सामने आई है।

मिलेंगे कई कलर ऑप्शन

Royal Enfield Himalayan 750 (3)

Royal Enfield Himalayan 750 की वीडियो में इसके पांच कलर ऑप्शन देखने के लिए मिले हैं। इनमें अंटार्कटिक सिल्वर (Antarctic Silver), साइबेरिया व्हाइट (Siberia White), वाइकिंग ब्रॉन्ज (Viking Bronze), टेक्टोनिक ब्लैक (Tectonic Black) और एज़्टेक ग्रीन (Aztec Green) शामिल हैं।

EICMA 2026 में सामने आएंगे पूरी तरह से स्पेसिफिकेशन

Royal Enfield Himalayan 750 (4)

रॉयल एनफील्ड हिमालयन 750 की आधिकारिक तस्वीरों से इसके डिजाइन और उपलब्ध हार्डवेयर की पहले से बेहतर जानकारी मिली है। हालांकि, इंजन की सटीक क्षमता, पावर, टॉर्क, फीचर लिस्ट और वेरिएंट के अंतर से जुड़ी जानकारियां अभी बाकी हैं। EICMA 2026 का आयोजन 3 नवंबर से इटली के मिलान में होना है। ऐसे में इस इवेंट के दौरान कंपनी की ओर से मोटरसाइकिल के बारे में और जानकारी मिलने की उम्मीद है।

भारत में कब लॉन्च होगी?

Royal Enfield Himalayan 750 (7)

भारतीय बाजार में Royal Enfield Himalayan 750 की लॉन्चिंग नवंबर 2026 के आखिर में होने की उम्मीद है। इसे कंपनी के Motoverse 2026 इवेंट में पेश किया जा सकता है। हालांकि, अभी कंपनी ने भारत में लॉन्च की सटीक तारीख और कीमत का आधिकारिक खुलासा नहीं किया है। फिलहाल सामने आई जानकारी के आधार पर हिमालयन 750 रॉयल एनफील्ड की अब तक की सबसे आधुनिक और सबसे बड़ी इंजन क्षमता वाली मोटरसाइकिल के रूप में आने वाली है।

यह भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 350 को मिलेगा बड़ा अपडेट, इस नए मैकेनिकल फीचर के साथ जल्द होगी लॉन्च

 
 
 
View this post on Instagram

A post shared by Royal Enfield (@royalenfield)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।