विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Royal Enfield Himalayan 750 हुई पेश, 743cc इंजन और 5 राइडिंग मोड समेत क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स से है लैस

Published: Tue, 03 Nov 2026 05:00 PM (IST)

Royal Enfield Himalayan 750 में 743cc इंजन, 55hp पावर, पांच राइडिंग मोड और कॉर्नरिंग ABS है। यूके कीमत 6,999 पाउंड से शुरू।

Royal Enfield Himalayan 750

Royal Enfield Himalayan 750

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield Himalayan 750 को EICMA 2026 में पेश किया गया। कंपनी ने इसके सभी स्पेसिफिकेशन और यूरोपीय बाजार की कीमतों का खुलासा कर दिया है। नई Himalayan 750 को 743cc का पैरेलल-ट्विन इंजन, छह-स्पीड गियरबॉक्स और कई एडवांस इलेक्ट्रॉनिक फीचर्स के साथ लेकर आया गया है। आइए विस्तार में इसके बाकी फीचर्स के बारे में जानते हैं।

Royal Enfield Himalayan 750 का इंजन

Royal Enfield Himalayan 750 (3)

इसमें नया 743cc एयर/ऑयल-कूल्ड पैरेलल-ट्विन इंजन का इस्तेमाल किया गया है। यह इंजन 7,000rpm पर 55hp की पावर और 5,000rpm पर 63Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि Himalayan 750 में 3,500rpm से ही अधिकतम टॉर्क का 90 प्रतिशत हिस्सा मिल जाता है। इसके इंजन को छह-स्पीड गियरबॉक्स से जोड़ा गया है।

फीचर्स

डिटेल्स

बाइक का नाम

Royal Enfield Himalayan 750

इंजन क्षमता

743cc

इंजन टाइप

एयर/ऑयल-कूल्ड, पैरेलल-ट्विन

अधिकतम पावर

55hp @ 7,000rpm

अधिकतम टॉर्क

63Nm @ 5,000rpm

टॉर्क उपलब्धता

3,500rpm पर 90% पीक टॉर्क

गियरबॉक्स

6-स्पीड

फ्रंट सस्पेंशन

43mm Showa USD फोर्क

फ्रंट सस्पेंशन ट्रैवल

190mm

रियर सस्पेंशन

Showa मोनोशॉक

रियर सस्पेंशन एडजस्टमेंट

प्रीलोड और रिबाउंड एडजस्टेबल

रियर सस्पेंशन ट्रैवल

175mm

फ्रंट व्हील

19-इंच

रियर व्हील

17-इंच

व्हील ऑप्शन

अलॉय और क्रॉस-स्पोक

अलॉय व्हील टायर

CEAT Crossrad AT

स्पोक व्हील टायर

Vredestein Centauro XR

फ्रंट ब्रेक

280mm डुअल डिस्क

रियर ब्रेक

255mm डिस्क

ब्रेक कैलिपर

दोनों तरफ 2-पिस्टन कैलिपर

ABS

कॉर्नरिंग ABS

रियर ABS

स्विचेबल

ट्रैक्शन कंट्रोल

लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल

IMU

6-एक्सिस IMU

राइडिंग मोड

5 (Road, Road Sport, Rain, Trail और Custom)

ट्रैक्शन कंट्रोल लेवल

4 (Low, Medium, High और Off)

क्रूज कंट्रोल

हां

स्टैंडर्ड सीट हाइट

815mm

लो सीट हाइट

795mm

टूरिंग सीट हाइट

835mm

ग्राउंड क्लीयरेंस

205mm

फ्यूल टैंक कैपेसिटी

17.8 लीटर

यूरोपियन मॉडल का वजन

223 किलोग्राम

इंडिया-स्पेक मॉडल का वजन

224 किलोग्राम

UK में शुरुआती कीमत (अलॉय व्हील)

£6,999 (लगभग ₹8.92 लाख)

UK में स्पोक व्हील वेरिएंट की कीमत

£7,299 (लगभग ₹9.30 लाख)

Antarctic Silver वेरिएंट की कीमत

£8,699 (लगभग ₹11.09 लाख)

भारत में लॉन्च

आधिकारिक तारीख घोषित नहीं

Royal Enfield Himalayan 750 का सस्पेंशन और ब्रेकिंग

Royal Enfield Himalayan 750 (3)

  • इसमें पूरी तरह से एडजस्टेबल 43mm Showa USD फ्रंट फोर्क दिया गया है, जो 190mm का ट्रैवल देता है। इसके पीछे की तरफ Showa मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। इसमें प्रीलोड और रिबाउंड को एडजस्ट करने की सुविधा दी गई है। रियर सस्पेंशन का ट्रैवल 175mm है।
  • ब्रेकिंग के लिए बाइक के फ्रंट में 280mm के दो डिस्क ब्रेक दिए गए हैं। वहीं, रियर में 255mm का डिस्क ब्रेक मिलता है। दोनों तरफ दो-पिस्टन कैलिपर्स दिए गए हैं। इसके अलावा रियर ABS को स्विच ऑफ करने की सुविधा भी मिलती है।
  • Royal Enfield Himalayan 750 में कॉर्नरिंग ABS और लीन-सेंसिटिव ट्रैक्शन कंट्रोल स्टैंडर्ड दिए गए हैं। बाइक में छह-एक्सिस IMU भी मिलता है, जो इसके एडवांस इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी फीचर्स का हिस्सा है।

Himalayan 750 के पांच राइडिंग मोड और क्रूज कंट्रोल

Royal Enfield Himalayan 750 (4)

  • नई Himalayan 750 में पांच राइडिंग मोड दिए गए हैं, जो रोड, रोड स्पोर्ट, रेन, ट्रेल और कस्टम हैं। ये मोड इंजन मैपिंग, ट्रैक्शन कंट्रोल और ABS की सेटिंग को बदलते हैं। इससे राइडर अपनी जरूरत और राइडिंग कंडीशन के अनुसार बाइक की सेटिंग चुन सकता है।
  • बाइक के ट्रैक्शन कंट्रोल में प्रत्येक राइडिंग मोड के लिए चार लेवल मिलते हैं। इनमें लो, मीडियम, हाई और ऑफ शामिल हैं। इसके अलावा लंबी दूरी की राइड को ध्यान में रखते हुए इसमें क्रूज कंट्रोल भी दिया गया है।

सीट हाइट, ग्राउंड क्लीयरेंस और वजन

Royal Enfield Himalayan 750 (2)

Royal Enfield Himalayan 750 की स्टैंडर्ड सीट हाइट 815mm है। हालांकि, लॉन्च के समय उपलब्ध एक्सेसरी सीट के ऑप्शनों के जरिए इसे कम या ज्यादा किया जा सकता है। लो सीट लगाने पर इसकी ऊंचाई 795mm हो जाती है, जबकि टूरिंग सीट के साथ यह 835mm तक पहुंच जाती है। बाइक का ग्राउंड क्लीयरेंस 205mm है और इसमें 17.8 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है। यूरोपीय मॉडल का वजन 223 किलोग्राम है, जबकि भारत में आने वाले वर्जन का वजन 224 किलोग्राम बताया गया है।

कितनी है कीमत?

Royal Enfield Himalayan 750 (6)

Royal Enfield Himalayan 750 की बुकिंग यूरोप में शुरू कर दी गई है। यूके में अलॉय व्हील वेरिएंट की शुरुआती कीमत 6,999 पाउंड (लगभग 8.92 लाख रुपये) और स्पोक व्हील वर्जन की कीमत 7,299 पाउंड (लगभग 9.30 लाख रुपये) रखी गई है। इसके Antarctic Silver वेरिएंट की कीमत 8,699 पाउंड (लगभग 11.09 लाख रुपये) है। Himalayan 750 की भारत में लॉन्चिंग की तारीख और कीमत का ऐलान नहीं किया है। हालांकि, कंपनी Motoverse 2026 के दौरान कंपनी इस बाइक की भारत में लॉन्च टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशन के बारे में बता सकती है।

यह भी पढ़ें- TVS भारत में जल्द लाएगा 450cc वाली सस्ती बाइक्स; Royal Enfield को मिलेगी कड़ी टक्कर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।