Royal Enfield Continental GT 750 हुई पेश, 743cc इंजन और डुअल फ्रंट डिस्क ब्रेक से होगी लैस
Royal Enfield Continental GT 750 नए 743cc इंजन, डुअल फ्रंट डिस्क और रेट्रो डिजाइन के साथ आएगी।

Royal Enfield Continental GT 750

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Royal Enfield Continental GT 750 को Himalayan 750 के बाद EICMA 2026 को पेश कर दिया गया है। यह दोनों ही मोटरसाइकिल 743cc ट्विन-सिलेंडर इंजन के साथ लाई गई है। इन दोनों मोटरसाइकिल में भले ही एक ही इंजन प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया गया है, लेकिन डिजाइन, राइडिंग पोजिशन और फीचर्स में काफी अंतर है। नई Continental GT 750 को तीन कलर ऑप्शन में पेश किया गया है।
Royal Enfield Continental GT 750 का इंजन
-1793708831138.webp)
नई Continental GT 750 में Himalayan 750 वाला 743cc ट्विन-सिलेंडर इंजन का ही इस्तेमाल किया गया है। इसमें हिमालय 750 में मिलने वाले इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल की जगह पर केबल-ऑपरेटेड थ्रॉटल दिया गया है। इसमें ट्विन एग्जॉस्ट पाइप दिए गए हैं। इसका इंजन भी Himalayan 750 के जितना ही 55hp की पावर और 63Nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है। हालांकि कंपनी ने इसके पावर और टॉर्क की जानकारी को शेयर नहीं किया है।
स्पेसिफिकेशन | Royal Enfield Continental GT 750 डिटेल |
|---|---|
बाइक का नाम | Royal Enfield Continental GT 750 |
इंजन | 743cc, ट्विन-सिलेंडर |
इंजन प्लेटफॉर्म | Himalayan 750 आधारित |
अधिकतम पावर | लगभग 55hp (संभावित) |
अधिकतम टॉर्क | लगभग 63Nm (संभावित) |
थ्रॉटल | केबल-ऑपरेटेड |
एग्जॉस्ट सिस्टम | ट्विन एग्जॉस्ट पाइप |
फ्रेम | Continental GT 650 जैसा डिजाइन |
फ्रंट सस्पेंशन | टेलिस्कोपिक फोर्क |
रियर सस्पेंशन | ट्विन शॉक एब्जॉर्बर |
सस्पेंशन एडजस्टमेंट | फ्रंट और रियर प्रीलोड-एडजस्टेबल |
फ्रंट स्प्रिंग | लीनियर स्प्रिंग |
रियर स्प्रिंग | पारंपरिक स्प्रिंग |
फ्रंट ब्रेक | डुअल डिस्क ब्रेक |
रियर ब्रेक | आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं |
इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर | ट्विन-पॉड डैशबोर्ड |
डिस्प्ले | एनालॉग नीडल के साथ छोटा TFT डिस्प्ले |
स्विचगियर | मेटल स्विच क्यूब्स |
फ्रंट व्हील | 18-इंच |
रियर व्हील | 18-इंच |
व्हील ऑप्शन | वायर-स्पोक और अलॉय व्हील |
टायर | Tubed और Tubeless |
टायर ब्रांड | Veredestein Centauro ST (स्पोक व्हील वाले वेरिएंट में) |
सीट | सिंगल-पीस सीट |
पिलियन सीट | रिमूवेबल सीट काउल |
फेयरिंग | Red Line और TT Blue में क्वार्टर फेयरिंग |
कलर ऑप्शन | Master Clean, Red Line और TT Blue |
सेंटर स्टैंड | तस्वीरों में नजर नहीं आया, एक्सेसरी के रूप में मिल सकता है |
संभावित वजन | Continental GT 650 के 214 किलोग्राम से कम होने की उम्मीद |
भारत में लॉन्च | 2027 की पहली तिमाही संभावित |
Royal Enfield Continental GT 750 का सस्पेंशन और ब्रेकिंग
-1793708848962.webp)
इसमें टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क और रियर में ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। इसके दोनों सस्पेंशन प्रीलोड-एडजस्टेबल हैं। Continental GT 750 में लीनियर स्प्रिंग और पारंपरिक शॉक एब्जॉर्बर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में डुअल डिस्क ब्रेक सेटअप दिया गया है। इसके फीचर्स के बारे में कंपनी की तरफ से स्पेसिफिकेशन की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
Royal Enfield Continental GT 750 के फीचर्स
-1793708868565.webp)
इसमें Himalayan 750 से मिलता-जुलता स्विचगियर दिया गया है, लेकिन इसमें मेटल स्विच क्यूब्स का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा इसका इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर भी अलग है। इस मोटरसाइकिल में ट्विन-पॉड डैशबोर्ड मिलता है। इसमें दो एनालॉग नीडल के साथ नीचे की तरफ एक छोटा TFT डिस्प्ले दिया गया है। इस तरह कंपनी ने इसमें क्लासिक डिजाइन और मॉडर्न डिस्प्ले का कॉम्बिनेशन दिया है।
Royal Enfield Continental GT 750 का डिजाइन
-1793708884516.webp)
इसे तीन कलर ऑप्शन में लेकर आया गया है। इसे मास्टर क्लीन, रेड लाइन और टीटी ब्लू है। इसके मास्टर क्लीन को क्रोम फिनिश और वायर-स्पोक व्हील, रेड लाइन को क्रोम फिनिश, वायर-स्पोक व्हील और क्वार्टर फेयरिंग में लेकर आया गया है। साथ ही टीटी ब्लू को अलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ पेश किया गया है।
इन तीनों में ही 18-इंच के व्हील दिए गए हैं। इसमें सिंगल-पीस सीट मिलती है, जिस पर राइडर के साथ पीछे बैठने वाला व्यक्ति भी सफर कर सकता है। हालांकि, पिलियन सीट को एक रिमूवेबल सीट काउल से कवर किया गया है।
भारत में कब लॉन्च होगी?
Royal Enfield Continental GT 750 के भारत में अगले साल लॉन्च होने की उम्मीद है। इसकी संभावित लॉन्च टाइमलाइन 2027 की पहली तिमाही हो सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और कीमत का खुलासा नहीं किया है। वहीं, Himalayan 750 को आने वाले हफ्तों में MotoVerse में लॉन्च किए जाने की उम्मीद है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।