कल लॉन्च हो सकती है Renault Triber Turbo, दमदार इंजन के साथ कितनी होगी कीमत?
वाहन निर्माता रेनो की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में Renault Triber की बिक्री की जाती है। निर्माता जल्द ही ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर Renault Triber को भी ऑफर किया जाता है। अब जल्द ही इस एमपीवी को टर्बो इंजन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। कब तक इसमें कौन सा इंजन दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
लॉन्च होगी टर्बो ट्राइबर
रेनो की ओर से टर्बो इंजन के साथ ट्राइबर को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से अभी औपचारिक तौर पर यह जानकारी नहीं दी गई है कि कब तक इसे लॉन्च किया जाएगा। लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी को कल लॉन्च किया जा सकता है।
कितना दमदार इंजन
जानकारी के मुताबिक इस एमपीवी को एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से एमपीवी को 100 बीएचपी की पावर और 160 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प को भी दिया जा सकता है।
सीएनजी भी मिल सकती है
रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी को टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी के विकल्प में भी लॉन्च किया जा सकता है। हाल में ही इस एमपीवी को सीएनजी के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है कि इसे टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का विकल्प भी दिया जा सकता है।
कितनी होगी कीमत
रेनो की ओर से इस एमपीवी के टर्बो पेट्रोल इंजन के लॉन्च के समय ही कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्मीद है कि यह सामान्य इंजन के मुकाबले 50 से 80 हजार रुपये तक ज्यादा महंगी हो सकती है।
