विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Triber Vs Maruti Ertiga: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किस एमपीवी को खरीदना होगा बेहतर?

Published: Sun, 20 Sep 2026 08:29 PM (IST)

Renault Triber Vs Maruti Ertiga: रेनो की ओर से भारतीय बाजार में ट्राइबर को ऑफर किया जाता है। इसका मुकाबला ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में Renault Triber को बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसका सीधा मुकाबला Maruti Ertiga के साथ होता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से किस एमपीवी को खरीदना बेहतर हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Renault Triber Vs Maruti Ertiga फीचर्स

रेनो की ओर से ट्राइबर को एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी में कई एलईडी डीआरएल, एलईडी लाइट्स, 15 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, स्पोर्टी ऑल ब्लैक वोवन अपहोल्स्ट्री,  क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, फॉलो मी हेडलाइट, पार्किंग सेंसर, ऑटो फोल्‍ड ओआरवीएम, 625 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, दो ग्‍लोव बॉक्‍स, ऑटोमैटिक रेन सेंसिंग वाइपर,  छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज जैसे कई फीचर्स को दिया जाता है।

वहीं मारुति की ओर से Ertiga में प्रोजेक्‍टर हेडलाइट, अलॉय व्‍हील, रियर वाइपर और वॉशर, ड्यूल टोन इंटीरियर, इंजन पुश बटन स्‍टार्ट, ऑटो एसी, रियर डिफॉगर, की-लैस एंट्री, पावर विंडो, इलेक्‍ट्रिकली एडजस्‍टेबल ओआरवीएम, 17.78 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, ड्यूल फ्रंंट एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, इंजन इमोबिलाइजर, आइसोफिक्‍स चाइल्‍ड एंकरेज, ईएसपी, हिल होल्‍ड, रियर पार्किंग कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।

Renault Triber Vs Maruti Ertiga इंजन

रेनो की ओर से ट्राइबर में एक लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है। जिससे एमपीवी को 72 पीएस की पावर और 96 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पेट्रोल के साथ ही सीएनजी के विकल्‍प को भी ऑफर किया गया है। एमपीवी में पांच स्‍पीड मैनुअल के साथ ही AMT ट्रांसमिशन के विकल्‍प को भी दिया गया है।

वहीं मारुति की ओर से Ertiga में 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया गया है। जिससे इसे 75.8 किलोवाट की पावर और 139 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ पांच स्‍पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जा रहा है। इस एमपीवी को पेट्रोल के साथ ही सीएनजी में भी ऑफर किया जाता है।

Renault Triber Vs Maruti Ertiga कीमत

रेनो की ओर से नई ट्राइबर की एक्‍स शोरूम कीमत को 5.81 लाख रुपये से शुरू किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है।

वहीं मारुति अर्टिगा की एक्‍स शोरूम कीमत 8.90 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 13.04 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?