विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

आज लॉन्‍च होगी Renault Triber Turbo, दमदार इंजन के साथ कितनी हो सकती है कीमत?

Published: Mon, 28 Sep 2026 09:00 AM (IST)

वाहन‍ निर्माता रेनो की ओर से बजट एमपीवी सेगमेंट में Renault Triber की बिक्री की जाती है। निर्माता आज इसको ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से बजट एमपीवी के तौर पर Renault Triber को भी ऑफर किया जाता है। आज ही इस एमपीवी को टर्बो इंजन के साथ लॉन्‍च किया जा सकता है। कब तक इसमें कौन सा इंजन दिया जा सकता है। किस कीमत पर इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी टर्बो ट्राइबर

रेनो की ओर से टर्बो इंजन के साथ ट्राइबर को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से आज इस एमपीवी को भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

जानकारी के मुताबिक इस एमपीवी को एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। इस इंजन से एमपीवी को 100 बीएचपी की पावर और 160 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिल सकता है। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प को भी दिया जा सकता है।

सीएनजी भी मिल सकती है

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एमपीवी को टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी के विकल्‍प में भी लॉन्‍च किया जा सकता है। हाल में ही इस एमपीवी को सीएनजी के साथ टेस्टिंग के दौरान देखा गया था। जिसके बाद यह उम्‍मीद की जा रही है कि इसे टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का विकल्‍प भी दिया जा सकता है।

कितनी होगी कीमत

रेनो की ओर से इस एमपीवी के टर्बो पेट्रोल इंजन के लॉन्‍च के समय ही कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि यह सामान्‍य इंजन के मुकाबले 50 से 80 हजार रुपये तक ज्‍यादा महंगी हो सकती है।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में रेनो ट्राइबर को बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Nissan Gravite, Maruti Ertiga जैसी एमपीवी के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- Renault Triber Vs Toyota Rumion: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किस एमपीवी को खरीदना होगा बेहतर?