Renault Triber Vs Toyota Rumion: इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में किस एमपीवी को खरीदना होगा बेहतर?
Renault Triber Vs Toyota Rumion: रेनो की ओर से भारतीय बाजार में ट्राइबर को ऑफर किया जाता है। इसका मुकाबला ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में Renault Triber को बजट एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसका सीधा मुकाबला Toyota Rumion के साथ होता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से किस एमपीवी को खरीदना बेहतर हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Renault Triber Vs Toyota Rumion फीचर्स
रेनो की ओर से ट्राइबर को एमपीवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इस एमपीवी में कई एलईडी डीआरएल, एलईडी लाइट्स, 15 इंच अलॉय व्हील्स, आठ इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्ले, स्पोर्टी ऑल ब्लैक वोवन अपहोल्स्ट्री, क्रूज कंट्रोल, ऑटो हेडलैंप, फॉलो मी हेडलाइट, पार्किंग सेंसर, ऑटो फोल्ड ओआरवीएम, 625 लीटर की क्षमता का बूट स्पेस, दो ग्लोव बॉक्स, ऑटोमैटिक रेन सेंसिंग वाइपर, छह एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज जैसे कई फीचर्स को दिया जाता है।
Renault Triber Vs Toyota Rumion इंजन
रेनो की ओर से ट्राइबर में एक लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाता है। जिससे एमपीवी को 72 पीएस की पावर और 96 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें पेट्रोल के साथ ही सीएनजी के विकल्प को भी ऑफर किया गया है। एमपीवी में पांच स्पीड मैनुअल के साथ ही AMT ट्रांसमिशन के विकल्प को भी दिया गया है।
वहीं Toyota Rumion में 1.5 लीटर का नेचुरल एस्पिरेटिड इंजन दिया जाता है। जिससे इसे 75.8 किलोवाट की पावर और 136.8 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ पांच स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन दिया जाता है।
Renault Triber Vs Toyota Rumion कीमत
रेनो की ओर से नई ट्राइबर की एक्स शोरूम कीमत को 5.81 लाख रुपये से शुरू किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 8.69 लाख रुपये है।
वहीं Toyota Rumion की एक्स शोरूम कीमत 9.55 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 13.86 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Renault Kiger Facelift Review: क्या रेनो काइगर फेसलिफ्ट बनेगी पहली पसंद? खरीदने में होगी कितनी समझदारी
