विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Renault Duster पर अबतक का सबसे बड़ा डिस्काउंट, ₹2.35 लाख तक की छूट, Kiger, Triber और Kwid पर भी बंपर ऑफर

Published: Mon, 09 Nov 2026 04:47 PM (IST)

नवंबर 2026 में Renault की Duster पर 2.35 लाख, Kiger पर 65 हजार, Triber पर 55 हजार और Kwid पर 45 हजार रुपये तक छूट है।

नवंबर 2026 में रेनॉल्ट कारों पर बंपर छूट

नवंबर 2026 में रेनॉल्ट कारों पर बंपर छूट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Renault ने नवंबर 2026 के लिए भारतीय बाजार में अपनी कारों पर नए डिस्काउंट और ऑफर्स की घोषणा की है। कंपनी की इस ऑफर लिस्ट में Renault Duster, Kiger, Triber और Kwid शामिल हैं। खास बात यह है कि इस महीने कंपनी की फ्लैगशिप SUV Duster पर सबसे ज्यादा छूट हैं। ग्राहक इस SUV को खरीदने पर 2.35 लाख रुपये तक के बेनिफिट पा सकते हैं। वहीं, कम बजट में कार खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Kiger, Triber और Kwid पर भी कई तरह के ऑफर्स मिल रहे हैं। आइए जानते हैं कि नवंबर 2026 में Renault की किस कार पर कितनी छूट मिल रही है?

Renault Duster सबसे ज्यादा डिस्काउंट

  • Renault की भारतीय लाइनअप में Duster पर इस महीने सबसे ज्यादा फायदे दिए जा रहे हैं। कंपनी के अनुसार, इस SUV पर ग्राहकों को 2.35 लाख रुपये तक के बेनिफिट मिल सकते हैं। हालांकि, अलग-अलग वेरिएंट के आधार पर ऑफर्स में अंतर है। खासतौर पर इसके टॉप-स्पेक Techno+ और Iconic वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों के पास दो विकल्प हैं। वे 50,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट ले सकते हैं।
  • कैश डिस्काउंट या कम EMI स्कीम के अलावा Duster के Techno+ और Iconic वेरिएंट पर 1.50 लाख रुपये तक का एक्सचेंज बेनिफिट दिया जा रहा है। वहीं, इसके निचले वेरिएंट खरीदने वाले ग्राहकों को 1 लाख रुपये तक का एक्सचेंज लाभ मिल सकता है। इसके अलावा, पुराने वाहन को एक्सचेंज करने के बजाय स्क्रैप कराने वाले ग्राहक 25,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस प्राप्त कर सकते हैं। कंपनी 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी दे रही है। Renault Duster की कीमत 10.49 लाख रुपये से 19.49 लाख रुपये तक है।

Renault Kiger पर छूट

  • Renault Kiger पर नवंबर 2026 में कुल 65,000 रुपये तक की छूट मिल रही है। इसमें ग्राहकों को 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट मिल सकता है। इसके अलावा Evolution+, Techno और Emotion वेरिएंट पर 25,000 रुपये तक का एक्सचेंज या स्क्रैपेज बेनिफिट भी दिया जा रहा है। इसके साथ ही 10,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस भी दिया जा रहा है।
  • Kiger खरीदने पर कॉर्पोरेट बेनिफिट के रूप में 5,000 रुपये तक या रूरल बेनिफिट के रूप में 4,000 रुपये तक का फायदा मिल सकता है। Renault Kiger की कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होकर 10.40 लाख रुपये तक जाती है।

Renault Triber पर ऑफर

  • Renault की MPV Triber पर भी कंपनी इस महीने 55,000 रुपये तक के बेनिफिट दे रही है। इसमें 25,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट शामिल है। इसके अलावा ग्राहक 25,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बेनिफिट में से किसी एक को चुन सकते हैं।
  • Triber खरीदने वाले पात्र ग्राहकों को 5,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट बेनिफिट या 4,000 रुपये तक का रूरल बेनिफिट भी मिल सकता है। Renault Triber की कीमत 5.81 लाख रुपये से शुरू होती है और इसका टॉप वेरिएंट 9 लाख रुपये तक की कीमत तक जाती है।

Renault Kwid पर डिस्काउंट

Renault Kwid

Renault की एंट्री-लेवल हैचबैक Kwid पर नवंबर में 45,000 रुपये तक के बेनिफिट मिल रहे हैं। कंपनी इस कार पर 15,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट दे रही है। इसके साथ ही ग्राहक 25,000 रुपये तक के एक्सचेंज बोनस या स्क्रैपेज बोनस में से किसी एक का लाभ उठा सकते हैं। Kwid की कीमत 4.53 लाख रुपये से 5.61 लाख रुपये तक है।

डिस्क्लेमर- ये नवंबर 2026 के अधिकतम बेनिफिट हैं। वास्तविक छूट मॉडल, वेरिएंट, डीलरशिप और ऑफर की शर्तों के अनुसार अलग हो सकती है।

यह भी पढ़ें- दिवाली पर ऑटोमैटिक SUV खरीदने का है प्लान, ₹10 लाख से कम में आती हैं ये 5 पेट्रोल AMT SUV

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।