Renault Bridger SUV 2027 में होगी लॉन्च, हाइब्रिड इंजन के साथ मिलेगा प्रीमियम अनुभव
Renault Bridger: साल 2027 में Renault अपनी नई SUV Bridger लॉन्च करेगी। यह हाइब्रिड और टर्बो इंजन के साथ आएगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में तेजी से बढ़ते छोटे SUV मार्केट में Renault की एक नई गाड़ी आने वाली है। साल 2027 में नई Renault Bridger लॉन्च होगी। इससे कंपनी की कोशिश होगी कि वे कम बजट वाली छोटी SUV में ग्राहकों को लग्जरी और प्रीमियम एहसास दे। खास बात है Renault इस SUV को हाइब्रिड इंजन के साथ बाजार में उतारेगा।
Renault की दो नई SUV
Renault साल 2027 में भारत में जो नई गाड़ियां लॉन्च करेगी, एक 7-सीटर Duster और दूसरी Bridger पर आधारित कॉम्पैक्ट SUV। ये दोनों गाड़ियां Renault के ग्लोबल मॉड्यूलर प्लैटफॉर्म (RGMP) पर बनी होंगी और इनका निर्माण Renault के चेन्नई वाले प्लांट में किया जाएगा।
डिजाइन और मार्केट
यह नई छोटी SUV Kiger और नई Duster के बीच के सेगमेंट में रखी जाएगी। इसे भारत में ही डिजाइन किया जाएगा और बनाया भी भारत में ही जाएगी। इसे भारतीय बाजार के साथ-साथ विदेशों में भी बेचा जाएगा।
कैसा होगा इसका डिजाइन
Renault की यह नई कॉम्पैक्ट SUV काफी बॉक्सी और ऊंची होगी। इसमें चारों तरफ मजबूत क्लैडिंग, बड़े शीशे, चौकोर व्हील आर्च और आगे का हिस्सा फ्लैट दिया गया है। इसके अलावा, इसमें चमकने वाले Renault नाम के साथ सपाट ग्रिल, LED लाइटों के साथ नए चौकोर हेडलैंप और शानदार बंपर दिया गया है जिसमें हवा के लिए ग्रिल या जाली बनी हुई है।
पिछले हिस्से की बनावट और इंजन
कार के पीथे वाले दरवाजे पर ही स्पेयर टायर लगा हुआ है और लाइटें सीधी खड़ी स्टाइल में दी गई हैं। इसका पीछे का दरवाजा भी बिल्कुल फ्लैट और सीधा है। यह SUV टर्बो पेट्रोल और हाइब्रिड इंजन विकल्पों के साथ मार्केट में आएगी।
