विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti, TATA या Hyundai; कौन है ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल वाली सबसे सस्ती कार? कीमत 6 लाख से शुरू

Published: Thu, 16 Apr 2026 02:30 PM (IST)

Automatic Climate Control: ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल एक ऐसा फीचर है जो कार के अंदर के तापमान को अपने आप सेट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में हर साल गर्मी बढ़ती ही जा रही है इसलिए अब लोग कार खरीदते समय सिर्फ माइलेज नहीं बल्कि AC की सुविधा पर भी ध्यान देते हैं। ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल एक ऐसा फीचर है जो कार के अंदर की ठंडक को खुद सेट रखता है। यहां हम आपको 10 लाख से कम में 5 ऐसी गाड़ियों के बारे में बताएंगे जिनमें ये फीचर आता है।

Maruti Suzuki Baleno

यह एक आरामदायक हैचबैक कार है जिसकी शुरुआती कीमत लगभग 5.99 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसके Zeta और Alpha मॉडल में ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिसकी कीमत 8.19 लाख रुपए से शुरू होती है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन लगा है।

Maruti Suzuki Swift

यह भारत की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली कारों में से एक है। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा ZXi वेरिएंट से मिलनी शुरू होती है। इसकी कीमत लगभग 7.52 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। यह कार अपने माइलेज, लो मेंटनेंस के लिए जानी जाती है।

यह भी पढ़ें- TATA Nexon, Fronx या Venue, कौन सी SUV है आपकी फैमिली के लिए बेस्ट? जानें फीचर्स और माइलेज का अंतर

Nissan Magnite

अगर आप SUV जैसी दिखने वाली कार चाहते हैं तो Nissan Mahnite एक अच्छा विकल्प है। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा मिलती है जिसकी कीमत 6.76 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें आपको 2 तरह के पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। यह कार उन लोगों के लिए अच्छी है जो कम बजट में स्टाइल और बेहतरीन फीचर्स मिलते हैं।

Hyundai Grand i10 NIOS

यह कार अपने आराम और भरोसे के लिए जानी जाती है। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा Sportz मॉडल से मिलती है जिसकी कीमत 6.83 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन है और यह ऑटोमैटिक और मैनुअल दोनों विकल्पों में आती है। साथ ही, इसमें CNG का विकल्प भी मिलता है।

TATA Tiago

यह कार उन लोगों के लिए बहुत अच्छा विकल्प है जो कम कीमत में अच्छे फीचर्स चाहते हैं। इसमें ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल की सुविधा XZ मॉडल से शुरू होती है जिसकी कीमत 6.40 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। इसमें 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जो चलाने में काफी स्मूद है।

यह भी पढ़ें- Maruti से लेकर TATA तक; ये हैं देश की 5 सबसे सस्ती CNG SUV, कीमत 6.75 लाख से है शुरू