Range Rover GT 2027 में होगी पेश, क्या है JLR की पहली इलेक्ट्रिक कूपे SUV की खासियतें
Jaguar Land Rover ने पुष्टि की है कि Range Rover GT को 2027 में पेश किया जाएगा। यह JLR के 800-वोल्ट बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म पर आधारित एक स्लीक और लो-स्लंग कूपे SUV होगी।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Jaguar Land Rover ने पुष्टी की है कि Range Rover GT को 2027 में पेश किया जाएगा। यह मौजूदा Range Rovers से काफी अलग है जिसमें एक स्लीक और लो-स्लंग कूपे SUV डिजाइन दिया गया है। Range Rover GT पहला Land Rover मॉडल होा जो JLR के 800-वोल्ट बॉर्न इलेक्ट्रिक प्लैटफॉर्म पर आधारित होगा।
Range Rover GT डिजाइन
पहले दिखाए गए प्रोटोटाइप को देखते हुए Ranger Rover GT के फ्रंट एंड में स्लीक एंगल्ड हेडलैंप्स, एक ब्लैंक फेसिया और एक इयर इनटेक का एक पेयर होने का उम्मीद है। हालांकि, सटीक डाइमेंशंस का खुलासा होना अभी बाकी है लेकिन Range Rover GT स्टैंडर्ड व्हीलबेस Range Rover से लंबी है और पूरे Range Rover लाइन-अप में अब तक का सबसे लो-स्लंग मॉडल है।
साइड और रियर प्रोफाइल
Range Rover GT की साइड प्रोफाइल में इसकी रेक्ड रूफलाइन, फ्लेयर्ड फेंडर्स और बड़े ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स दिखाई देते हैं। प्रोटोटाइप के ब्लैक-एंज-गोल्ड कैमोफ्लााज के नीचे फ्लश होर हैंडल्स, पिछले व्हील आर्च और पीछे एक चार्जिंग पोर्ट और छोटे ओवरहैंग्स भी देखे जा सकते है। वहीं, पीछे की तरफ Range Rover GT का डिजाइ काफी क्लीन दिखता है।
इंटीरियर डिजाइन और डैशबोर्ड
इसके अंदर की तरफ Range Rover GT में मिनिमिलिस्टिक डिजाइन देखने को मिलेगा। इसके डैशबोर्ड पर लगभग कोई फिजिकल कंट्रोल नहीं है और इसमें केवल एक सेंट्रल इंफोटेनमेंस टस्क्रीन, एक टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील और ऊपर की तरफ एक पतला डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिया गया है। नीचे की तरफ, सेंटर कंसोल में फ्लोटिंग डिजाइन और मेटैलिक फिनिश दी गई है।
रियर सीटिंग और फीचर्स
पीछे की तरफ Range Rover GT में सिर्फ दो लोगों के बैठने की जगह दी गई है और बेंच के बीच वाले हिस्से को एक कंट्रोल पैनल के रूफ में बनाया गया है जिससे क्लाइमेट जोन, सीट के फीचर्स और बाकी काम संभाले जा सकेत है। इसके अंदर काफी जगह मिलती है और इसमें एक बड़ी पैनोरमिक ग्लास रूफ भी दी गई है। JRL में Rnage Rover GT के पावरट्रेन स्पेक्स शेयर नहीं किए हैं और न ही बड़े Ranger Rover लाइन-अप में इस कूपे SUV की पोजिशनिंग की पु्ष्टि है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।