Hyundai की नई 7-सीटर हाइब्रिड SUV टेस्टिंग के दौरान दिखी, भारत में जल्द हो सकती है इसकी एंट्री
Hyundai Hybrid SUV: Hyundai की नई 3-रो हाइब्रिड SUV (कोडनेम Ni1i) टेस्टिंग के दौरान साउथ कोरिया में देखी गई है, जिसमें भारतीय ब्रांड के टायर और HEV लेबल इसके भारतीय बाजार के लिए होने का संकेत देते हैं।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai की आने वाली नई नई 3-रो हाइब्रिड SUV, जिसका कोडनेम Ni1i है, पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखी गई है। साउथ कोरिया में दिखी यह एसयूवी पूरी तरह से कवर्ड थी लेकिन इसपर लगे स्टिकर और भारतीय ब्रांड के टायर और पावरट्रेन इसके संभावात बाजार का संकेत देते हैं। हालांकि, Hyundai ने अभी तक इसके नाम, स्पेसिफिकेशन या लॉन्च समय का खुलासा नहीं किया है।
कैस हुई इसकी पहचान?
सबसे खास डिटेल्स में से एक प्रोटोटाइप की बॉडी पर लगा लेबल है जिस पर HEV लिखा हुआ है जो हाइब्रिड इलेक्ट्रिक गाड़ी होने का संकेत है। बॉडी लेबल में KMH से शरू होने वाला चेसिस नंबर भी शामिल है जो Hyundai की कोरियाई निर्माता पहचान से मिलता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस SUV में पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन का इस्तेमाल किया जाएगा लेकिन इसका इंजन, इलेक्ट्रिक मोटर के स्पेक्स और बैटरी की जानकारी अभी बाहर नहीं आई है।
हालांकि, ऐसी उम्मीद है कि इसमें 1.6 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड सेटअप मिलता है जिसे Hyundai पहले से ही पेश करती है।
व्हील और टायर
सामने आई तस्वीरों में डार्क फिनिश वाले अलॉय व्हील्स पर 245/60 R18 टायर साफ दिखाई दे रहे हैं जिसकी साइडवॉल पर भारतीय ब्रांड का नाम लिखा है। एक भारतीय सप्लायर के टायरों का इस्तेमाल इस बात का संकेत देता है कि इसे भारत के लिए बनाया जा रहा है। इन्हीं संकेतों की वजह से इसे भारतीय-केंद्रित मॉडल माना जाता है।
कैसा है इसका डिजाइन?
पूरी तरह से कवर्ड होने के बाद भी SUV का आकार दिख रहा है। इसमें ऊंची बॉडी, फ्लैट रूफलाइन, सीधे साइड्स और लगभग सीधा टेलगेट दिया गया है। इसका पिछला हिस्सा काफी बड़ा दिखता है जो रिपोर्ट की गई तीन-रो पोजिशनिंग के मुताबित है। इसका आकार Creta और Alcazar से अलग नजर आता है जिसमें चौड़े और सीधे SUV स्टांस पर ज्यादा जोर दिया गया है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।