विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Ola Electric ने शुरू की 72 Hour Rush सेल, हो सकता है 55 हजार रुपये तक का फायदा

Published: Tue, 29 Oct 2024 04:29 PM (IST)

भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक दो पहिया निर्माता Ola Electric की ओर से कई बेहतरीन फीचर्स के साथ स्‍कूटर्स को बिक्री ...और पढ़ें

OLA Electric ने शुरू की 72 Hour Rush सेल, मिल रहा है हजारों रुपये की बचत का मौका।
OLA Electric ने शुरू की 72 Hour Rush सेल, मिल रहा है हजारों रुपये की बचत का मौका।

HighLights

  1. OLA के स्‍कूटर्स पर शुरू हुई 72 Hour Rush सेल
  2. मिल रहा है 55 हजार रुपये की बचत का मौका

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख इलेक्ट्रिक दो पहिया निर्माता Ola Electric की ओर से Boss सेल को आगे बढ़ा दिया गया है। जिसमें स्‍कूटर खरीदने पर हजारों रुपये की बचत का मौका (Ola Electric Offers 2024) दिया जा रहा है। कंपनी की ओर से किस तरह के ऑफर को दिया जा रहा है। 72 Hour Rush सेल का किस तरह से फायदा उठाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

शुरू हुई 72 Hour Rush सेल

ओला इलेक्ट्रिक की ओर से 72 Hour Rush Sale को शुरू (Ola scooter offers) कर दिया गया है। कंपनी इस दौरान स्‍कूटर खरीदने वालों को हजारों रुपये की बचत का मौका दे रही है। दीवाली 2024 के मौके पर सेल को आगे बढ़ाया गया है। इससे पहले भी कंपनी की ओर से Boss के नाम से सेल को शुरू किया था, जिसमें कई तरह के ऑफर्स को दिया जा रहा था।

यह भी पढ़ें- क्‍या है लाखों रुपये के Discount Offers की सच्‍चाई, ग्राहक या कंपनी किसे होगा असली फायदा, पढ़ें पूरी खबर

किस पर मिलेगा फायदा

जानकारी के मुताबिक ओला की ओर से S1 पोर्टफोलियो पर बड़ी बचत का मौका दिया जा रहा है। जिसमें 31 अक्‍टूबर 2024 तक 25 हजार रुपये की महत्‍वूपर्ण छूट के साथ ही 30 हजार रुपये तक के अतिरिक्‍त फायदे दिए जा रहे हैं।

क्‍या है ऑफर

कंपनी की ओर से भारतीय बाजार में Ola S1 पोर्टफोलियो में कई स्‍कूटर्स को ऑफर किया जाता है। जिनकी कीमत 75 हजार रुपये से शुरू हो जाती है। इस पोर्टफोलिया पर 25 हजार रुपये का अतिरिक्‍त फायदा दिया जा रहा है। इस छूट के अलावा आठ साल या 80 हजार किलोमीटर तक बैटरी पर सात हजार रुपये की वारंटी को फ्री में दिया जा रहा है। पांच हजार रुपये तक का चुनिंदा कार्ड्स पर फाइनेंस ऑफर दिया जा रहा है। छह हजार रुपये का फ्री Move OS+ अपग्रेड, पांच हजार रुपये तक का एक्‍सचेंज ऑफर और सात हजार रुपये तक के फ्री चार्जिंग क्रेडिट दिए जा रहे हैं।

कैसा है पोर्टफोलियो

Ola Electric की ओर से Ola S1x, Ola S1 Air और Ola S1 Pro को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इन स्‍कूटर्स में 2kWh से लेकर 4kWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। इन स्‍कूटर्स की एक्‍स शोरूम कीमत 75 हजार रुपये से शुरू हो जाती है और कंपनी के सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्‍कूटर को 1.15 लाख रुपये तक की एक्‍स शोरूम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Electric Scooters की बिक्री पर FADA ने जारी की रिपोर्ट, September 2024 में कैसा रहा प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।