लॉन्च से पहले शुरू हुई Norton Atlas की टेस्टिंग, 70PS के पावरफुल इंजन के साथ Himalayan 750 को देगी टक्कर
Norton Motorcycles, TVS के साथ मिलकर भारत में नई Atlas बाइक लॉन्च करने की तैयारी में है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया।

Image: RushLane

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Notron Motorcycles ने TVS के साथ मिलकर नई बाइक लाने की तैयारी कर रही है जिसते तहत Manx R और Atlas पहले से ही UK में उपलब्ध है। आन वाली बाइक्स में Manx, Atlas GT और नई Norton 450 Urban शामिल हैं। Norton Atlas को भारत में ही तैयार किया जा रहा है और इसे यहां भी लॉन्च किया जाएगा। इसके लॉन्च से पहले Atlas को रोड पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।
Norton Atlas इंजन और फीचर्स
भारत में Norton Atlas का मुकाबला Himalayan 750 से होगा। Atlas में लिक्विड-कूल्ज 5845cc DOHC 270° क्रैंक पैरेलल ट्विन इंजन दिया गया है जो मल्टी-पॉइंट फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम और राइड-बाय वायर थ्रॉटल के साथ आता है। यह इंजन 70PS की पावर और 57.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गयरबॉक्स से जोड़ा गया है और इसमें स्लिप-एंड-असिस्ट क्लच और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है।
Norton Atlas कलर और फीचर्स
इस टेस्टिंग मॉडल को Matrix Black कलर वेरिएंट जैसा दिखता है। Norton Atlas में चार और कलर ऑप्शन में भी उपलब्ध है और यह बाइक विदेशों में बेची जाने वाली Atlas के जैसी ही है। इस बाइक में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें ट्विन-प्रोजेक्टर LED हेडलैंप, LED DRLs, कॉर्नरिंग लाइट्स और पडल लैंप्स शामिल हैं। इसके अलावा बाइक में एक बड़ी विंडशील्ड, हैंड गार्ड्स, स्पोर्टी रियर-व्यू मिरर और एक स्टेप्ड सीट दी गई है।
कैसा है इसका डिजाइन?
इसके फ्यूल टैंक, शोल्डर एक्सटेंशन और साइड पैनल आपस में काफी अच्छे से जुड़े हुए हैं जो एक मॉडर्न डिजाइन को दिखाते हैं। Norton Atlas में एक स्ट्रॉंग संप गार्ड और एक अपवेस्ट एग्जॉस्ट दिया गया है। टेस्ट मॉडल में पीछे की तरफ एक टॉप-बॉक्स देखा जा सकता है जो UK में एक एक्सेसरी के तौर पर उपलब्ध है। इसके टॉप-स्पेक मॉडल Atlas Apex वेरिएंट के साथ रियर रैक भी मिलता है।
फ्रेम सस्पेंशन और टायर्स
Notron Atlas में कास्ट एल्युमिनियम स्विंआर्म के साथ स्टील ट्रेलिस फ्रेम दिया गया है। इसके सस्पेंशन सेटअप में पूरी तरह से एडजस्टेबल KYB 43mm USD फोर्क्स और हाइड्रोलिक एडजस्ट वाला KYB मोनोशॉक शामिल है जिसमें से दोनों का 180mm मिलता है। बाइक में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के डुअल-यूज टायर्स लगे हुए हैं।
सेफ्टी राइडिंग और फीचर्स
Norton Atlas में 8-इंच की TFT टचस्क्रीन शामिल है जो कई तरह के कनेक्टेड फीचर्स देती है और इस बाइक में Type-C चार्जिंग पोर्ट भी दिया गया है। इसके अलावा इस बाइक में ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और स्लाइड कंट्रोल फीचर्स की जरूरत के मुताबिक लीन-सेंसिटिव के लिए इसमें 6-Axis IMU का इस्तेमाल किया गया है। बाइक में हिल-होल्ड कंट्रोल, व्हीली कंट्रोल और कॉर्नरिंग क्रूज कंट्रोल भी मिलता है। साथ ही, बाकी फीचर्स के लिए इसमें एडजस्टेबल ब्रेक और क्लच लीवर के साथ टेपर्ड हैंडलबार शामिल है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।