विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

क्रूज कंट्रोल वाले 3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, 165Km की रेंज और 50 लीटर स्टोरेज से लैस; तीसरे का नाम शायद ही सुना हो

Published: Tue, 24 Nov 2026 09:00 AM (IST)

TVS Orbiter, Ather 450 Apex और Komaki SE सीरीज क्रूज कंट्रोल, शानदार रेंज और बेहतर स्टोरेज के साथ आते हैं।

क्रूज कंट्रोल वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर

क्रूज कंट्रोल वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय ग्राहक अब सिर्फ कीमत और रेंज ही नहीं, बल्कि आधुनिक फीचर्स पर भी ध्यान देते हैं। क्रूज कंट्रोल ऐसा ही एक फीचर है, जो राइडिंग को ज्यादा सुविधाजनक बना सकता है। भारतीय बाजार में कुछ इलेक्ट्रिक स्कूटर इस फीचर के साथ आते हैं। यहां हम TVS iQube, Ather 450 Apex और Komaki SE सीरीज की कीमत, रेंज, स्टोरेज और खास फीचर्स के बारे में बता रहे हैं।

क्रूज कंट्रोल वाले सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर

स्कूटर का नाम

क्लेम्ड रेंज

बैटरी पैक

स्टोरेज

एक्स-शोरूम कीमत

TVS Orbiter V1/V2

86–158Km

1.8–3.1 kWh

34 लीटर

₹1,00,650–₹1,19,480

Ather 450 Apex

165Km

3.5 kWh

22 लीटर

₹1,96,278

Komaki SE X4

60–70Km

1.8 kW Graphene

50 लीटर तक*

₹65,999

1. TVS Orbiter

TVS Orbiter

  • TVS Orbiter एक्स-शोरूम कीमत करीब 1,00,650 रुपये से 1,19,480 रुपये के बीच है। इसे V1 और V2 दो वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। खास बात है कि कंपनी बैटरी सब्सक्रिप्शन यानी BaaS ऑप्शन भी देती है, जिसके तहत V1 की शुरुआती कीमत 49,999 रुपये और 862 रुपये प्रतिमाह सब्सक्रिप्शन का ऑफ्शन मिलता है।
  • TVS Orbiter V1 में 1.8 kWh बैटरी दी गई है, जो लगभग 86-92 किलोमीटर की रेंज देती है। वहीं, इसके V2 वेरिएंट में 3.1 kWh बैटरी मिलती है, जिसकी क्लेम्ड IDC रेंज 158 किलोमीटर तक है। इसमें 2.9 kW पीक पावर वाली BLDC मोटर दी गई है और इसकी टॉप स्पीड करीब 68-69 किलोमीटर प्रति घंटा है।
  • इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की सबसे बड़ी खासियत इसका 34 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज है। इसके अलावा, इसमें फ्रंट ग्लोवबॉक्स, 3 किलोग्राम क्षमता वाला कैरी हुक, डॉक्यूमेंट होल्डर और USB चार्जिंग पोर्ट भी मिलता है। फीचर्स की बात करें तो इसमें क्रूज कंट्रोल, हिल होल्ड असिस्ट, रिवर्स पार्किंग असिस्ट, 5.5 इंच SmartXonnect डिजिटल कंसोल, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

2. Ather 450 Apex

Ather 450 Apex

  • Ather 450 Apex की एक्स-शोरूम कीमत करीब 1.96 लाख रुपये से शुरू होती है। इसमें 3.5 kWh बैटरी और 7 kW की पीक पावर वाली PMSM मोटर दी गई है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 165 किलोमीटर तक की IDC रेंज देता है। इसकी टॉप स्पीड 100 किलोमीटर प्रति घंटा है और यह 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार 2.9 सेकंड में पकड़ सकता है।
  • Ather 450 Apex में 22 लीटर का अंडरसीट स्टोरेज मिलता है। इसमें 17.7 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन डैशबोर्ड दिया गया है, जो Qualcomm QCM2290 प्रोसेसर पर काम करता है। इसके कनेक्टेड फीचर्स में Google Maps नेविगेशन, कॉल और म्यूजिक कंट्रोल, WhatsApp अलर्ट और वॉयस कमांड शामिल हैं। खास बात यह है कि इसमें Infinite Cruise यानी क्रूज कंट्रोल फीचर मिलता है। इस स्कूटर में आगे और पीछे डिस्क ब्रेक दिए गए हैं।

3. Komaki SE X4

Komaki SE X4

Komaki SE X4 और SE Li की एक्स-शोरूम कीमत 65,999 रुपये है और इसमें 1.8 kW ग्राफीन बैटरी मिलती है। इसकी रेंज 60 से 70 किलोमीटर तक है। इसमें 3000W BLDC हब मोटर, तीन राइडिंग मोड और 25 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड दी गई है। इनमें फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक के साथ LED हेडलैंप, LED DRL, पार्किंग असिस्ट, रिवर्स असिस्ट, ऑटो होल्ड और SOS जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसमें 50 लीटर तक अंडरसीट स्टोरेज मिलती है।

यह भी पढ़ें- 10 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स, 90km तक माइलेज और कीमत ₹1 लाख से कम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।