विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Fortuner को टक्कर देने आ रही है Nissan Terrano, 272PS की पावर के साथ हाइब्रिड इंजन से होगी लैस

Published: Fri, 27 Nov 2026 11:30 AM (IST)

Nissan Terrano: चीन में रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए नई Nissan Terrano SUV के फीचर्स और इंजन का कई जानकारियां सामने आई हैं। 

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Nissan ने साल की शुरुआत में अप्रैल में बीजिंग में ऑटो शो में Terrano कॉन्सेप्ट को पेश किया था। इस लैडर फ्रेम SUV को चीन में ही तैयार किया गया है। चीन के अलावा Nissan Terrano को लैटिन अमेरिका, ASEAN और Middle East जैसे बाजारों में उतारा जा सकता है। इसके अलावा, ऐसी भी संभावनाएं हैं कि इसे भारत में भी लॉन्च किया जा सकता है। बता दें कि, चीन में रेगुलेटरी फाइलिंग के जरिए इस SUV के बारे में कई जानकारियां सामने आई हैं।

Nissan Terrano का आकार

चीन के उद्योग और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MIIT) की वेबसाइट पर मौजूद जानकारी के मुताबिक Terrano 5,098mm लंबी है और इसका व्हीलबेस 2,850mm है। यह आकार इसे भारत में आने वाली Toyota Fortuner से बड़ा बनाता है जिसकी लंबाई 4,795mm और व्हीलबेस 2,745mm है।

Nissan terrano side

ऑफ-रोडिंग पावर

इस लंबाई के साथ Terrano, Toyota LC 250 से लगभग 110mm लंबी है। हालांकि, यह Nissan की ग्लोबल फ्लैगशिप SUV पेट्रोल/आर्मडा से लगग 277mm छोटी है। Nissan Terrano लैडर-फ्रेम आर्किटेक्चर पर आधारित है जो चीन में बेचे जाने वाले Nissan Frontier Pro पिकअप पर बना है। Terrano के सभी वेरिएंट्स में टोइंग कैपेसिटी 2,500kg बताई गई है।

इस SUV में ग्राहकों के लिए टो हिच, साइड स्टेप्स, सनरूफ, स्पेशल बंपर और व्हील डिजाइन और रियर स्पॉइलर जैसे कई विकल्प मौजूद हैं। हालांकि, इसके इंटीरियर की जानकारी अभी आना बाकी है।

Nissan terrano front

पेट्रोल और डीजल इंजन

PHEV के साथ-साथ Nissan Terrano में प्योर पेट्रोल और डीजल इंजन के विकल्प भी मिलेंगे। इसके पेट्रोल वर्जन में 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन दिया जाएगा जो 258PS की पावर जनरेट करता है। डीजल वेरिएंट्स में 2.3 लीटर फोर-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड इंजन मिलेगा जो 190PS की पावर देता है। दोनों ही मॉडल्स या वेरिएंट्स में इसकी टॉप-स्पीड 170kmph है।

Nissan terrano rear

प्लग-इन हाइब्रिड परफॉर्मेंस

Plug-in Hybrid Terrano में 207PS वाले 2.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन को एक सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ जोड़ा गया है। यह इलेक्ट्रिक मोटर 78PS की पावर जनरेट करती है जिससे इसका टोटल आउटपुट 272PS हो जाता है। Terrano PHEV में LFP बैटरी का इस्तेमाल किया गया है।

Nissan terrano image

क्या भारत में होगी लॉन्च?

हालांकि, Nissan Terrano के भारत में लॉन्च की आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इस प्रोजेकट पर काम कर रही है। भारत में Nissan Terrano को 2027 या 2028 में पेश किया जा सकता है। भारत में सख्त होते CAFE Emission Norms को देखते हुए देश में इसका PHEV वर्जन लाया जा सकता ह

यह भी पढ़ें- 2027 में लॉन्च होगी नई Hyundai Creta N Line, मिलेंगे पहले से भी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और नया डिजाइन

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।