विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2027 में लॉन्च होगी नई Hyundai Creta N Line, मिलेंगे पहले से भी ज्यादा प्रीमियम फीचर्स और नया डिजाइन

Published: Thu, 26 Nov 2026 08:54 AM (IST)

Hyundai Creta N Line: भारत में पहली बार इस गाड़ी को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें मौजूदा क्रेटा वाले ही इंजन मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है। 

Image Credit: jhs_spyshot_official

Image Credit: jhs_spyshot_official

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 2027 Hyundai Creta N Line को हाल ही में पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस कार के टेस्ट मॉडल को साउथ कोरिया में देखा गया है जो पूरी तरह से कवर्ड था। हालांकि, पूरी तरह से ढकी होने के बाद भी इससे आने वाली नेक्स्ट-जेन की Creta N-Line से जुड़ी कई जरूरी जानकारियां सामने आई हैं।

Creta N Line लाइटिंग और ग्रिल

हेडलैंप यूनिट के ऊपर LED DRLs दिए गए हैं और कार के आगे के हिस्स में एक बॉक्सी ग्रिल मिलती है। देखे गए टेस्ट मॉडल में अलग-अलग सेगमेंटेड LED टेललाइट यूनिट भी नजर आई है। आने वाली नेक्स्ट-जेन की Creta N-Line में ज्यादा स्पोर्टी बंपर, साइड स्कर्ट्स और ब्लैक-आउट अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। कार के पिछले हिस्से में एक रूफ स्पॉइलर और राइट साइड में दो एग्जॉस्ट भी देखे गए हैं।

इंटीरियर और फीचर्स

2027 Hyundai Creta N-Line के प्रोटोटाइप भारतीय सड़कों पर भी देखे गए हैं और एक टेस्ट मॉडल में इस SUV के इंटीरियर की भी झलक देखने को मिलती है। हालांकि, नेक्स्ट-जेन के N-Line मॉडल के केबिन की डिटेल्स का अभी भी सामने आना बाकी है। ऐसी उम्मीद है कि नेक्स्ट-जेन की Creta N-Line के केबिन के अंदर ज्यादा स्पोर्टी थीम दी जाएगी। फीचर्स के मामले में यह स्टैंडर्ड मॉडल पर आधारित हो सकती है।

इसमें Pleos Connect सिस्टम के साथ एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। इसमें मिलने वाली बाकी फीचर्स में ये चीजें शामिल हो सकती हैं।

Category Expected Interior & Tech Features
Cabin Theme Sportier interior theme with an Off-white & Grey color scheme
Infotainment & Display
  • Larger touchscreen infotainment system with updated Pleos Connect system
  • Sleek horizontal instrument cluster
Seating & Comfort
  • Electrically adjustable front seats
  • Boss mode
  • Front and rear centre armrests
Convenience
  • Two cupholders at the front

Hyundai Creta N-Line इंजन

2027 Hyundai Creta N-Line के स्टाइल और फीचर्स में कई बड़े बदलावों के होने की उम्मीद लगाई जा रही है लेकिन इसके उलट इसमें मौजूदा मॉडल वाला ही 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन को ही दिया जा सकता है। इस इंजन में 6-स्पीड मैनुअल या 7-स्पीड डुअल-क्लच ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है जो 160hp की पावर और 253nm का टॉर्क जनरेट करता है।

यह भी पढ़ें- Toyota Innova Hycross facelift लॉन्च, बनी भारत की पहली फ्लेक्स फ्यूल हाइब्रिड इलेक्ट्रिक कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।