विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Next-Gen Maruti Baleno में मिल सकता है 35kmpl का माइलेज, जानिए इसके बारे में लेटेस्ट अपडेट

Published: Sat, 17 Feb 2024 12:45 PM (IST)

रिपोर्ट्स के मुताबिक Next-Gen मारुति सुजुकी बलेनो के 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीदें है। आगामी गाड़ी पांच हाइब्रिड ...और पढ़ें

Next-Gen Maruti Baleno में माइलेज को बेहतर किया जा सकता है।
Next-Gen Maruti Baleno में माइलेज को बेहतर किया जा सकता है।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दिग्गज वाहन निर्माता मारुति सुजुकी लगातार अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर रही है। कंपनी हर सेगमेंट में अपना वर्चस्व स्थापित करने की कोशिश में लगी हुई है। इन दिनों मारुति की अगली पीढ़ी की बलेनो को लेकर खबरें आ रही हैं। कहा गया है कि आगामी गाड़ी को बेहतर माइलेज के साथ लाया जाएगा। आइए इसके बारे में जान लेते हैं।

कब हो सकती है पेश?

रिपोर्ट्स के मुताबिक Next-Gen मारुति सुजुकी बलेनो के 2026 में लॉन्च किए जाने की उम्मीदें है। आगामी गाड़ी पांच हाइब्रिड मॉडलों में से एक होगी। 2015 के अंत में बाजार में अपनी शुरुआत के बाद से इस प्रीमियम हैचबैक को ग्राहकों द्वारा खूब पसंद किया गया है और कुछ साल पहले इसे एक बड़ा अपडेट मिला था। बलेनो वर्तमान में 1.2LK सीरीज पेट्रोल और 1.0L टर्बो बूस्टरजेट पेट्रोल इंजन विकल्पों में बेची जाती है।

माइलेज

कहा गया है कि ये एक इन-हाउस विकसित रेंज-विस्तारित हाइब्रिड सिस्टम का उपयोग करेगी जो 35 किमी/ प्रति लीटर से अधिक का माइलेज देने में सक्षम है। अगली पीढ़ी की मारुति सुजुकी बलेनो इंडो-जापानी निर्माता द्वारा विकसित हाइब्रिड सिस्टम से लैस होगी। इसमें HEV (हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन) के रूप में जाना जाने वाला सिस्टम, एक पेट्रोल इंजन को शामिल करेगा जो रेंज एक्सटेंडर के रूप में कार्य करेगा।

प्लेटफॉर्म

बता दें, पांच सीटों वाली यह कार हार्टेक्ट प्लेटफॉर्म पर आधारित है और यह देश में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों में से एक है। मारुति सुजुकी के पोर्टफोलियो में पहले से ही माइल्ड-हाइब्रिड कारें हैं। इस गाड़ी को लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ भी नहीं कहा गया है। 

ये भी पढ़ें- किफायती कीमत में लग्जरी गाड़ी खरीदने वालों के लिए बेस्ट हैं ये ऑप्शन, लिस्ट में BMW, Mercedes सहित शामिल ये नाम

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।