विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

New TVS Jupiter: टीवीएस कर रही नया जुपिटर लाने की तैयारी, टीजर इमेज आई सामने

Published: Thu, 01 Aug 2024 01:00 PM (IST)

भारत की प्रमुख दो पहिया वाहन निर्माता टीवीएस की ओर से कई बेहतरीन बाइक्‍स और स्‍कूटर्स को भारतीय बाजार में ...और पढ़ें

टीवीएस जुपिटर के नए वर्जन को कंपनी कब तक ला सकती है। आइए जानते हैं।
टीवीएस जुपिटर के नए वर्जन को कंपनी कब तक ला सकती है। आइए जानते हैं।

HighLights

  1. TVS की ओर से जल्‍द ही नए Jupiter को लॉन्‍च किया जा सकता है
  2. लॉन्‍च से पहले जारी टीजर इमेज में इसकी जानकारी दी गई है

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय दो पहिया वाहन निर्माता TVS की ओर से जल्‍द ही नए जुपिटर को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। कई बदलावों के साथ इस स्‍कूटर को बाजार में लाया जा सकता है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जा सकते हैं। कंपनी की ओर से इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आएगा नया स्‍कूटर

टीवीएस की ओर से जल्‍द ही नया स्‍कूटर भारतीय बाजार में लॉन्‍च किया जा सकता है। उम्‍मीद है कि नए स्‍कूटर की जगह टीवीएस की ओर से जुपिटर110 को ही अपडेट कर लॉन्‍च किया जाए। फेसलिफ्ट जुपिटर 110 के लॉन्‍च से पहले टीवीएस की ओर से ड्राइव का इनवाइट भेजा गया है। जिसमें नई एलईडी डीआरएल को दिखाया गया है। जिससे यह जानकारी मिल रही है कि टीवीएस के नए स्‍कूटर को कर्व डिजाइन वाली नई एलईडी डीआरएल के साथ लाया जाएगा।

कास्‍मैटिक बदलाव के साथ आएगा स्‍कूटर

अभी कंपनी की ओर से यह जानकारी नहीं दी गई है कि इसमें किस तरह के बदलाव किए जाएंगे, लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि स्‍कूटर को नई डीआरएल, नई लाइट्स के साथ ही डिजाइन और ग्राफिक्‍स में बदलाव करके लाया जा सकता है। इसके अलावा स्‍कूटर में कुछ और फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। स्‍कूटर में नए कलर्स ऑप्‍शंस भी दिए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें- June 2024 में बढ़ी Scooters की मांग, Top-5 में Honda के साथ शामिल हुईं ये कंपनियां

इंजन में बदलाव की उम्‍मीद कम

नए टीवीएस जुपिटर के इंजन में बदलाव की उम्‍मीद कम है। इसमें मौजूदा 109.7 सीसी की क्षमता का इंजन ही दिया जा सकता है। जिससे इसे 7.77 बीएचपी की पावर और 8.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलेगा।

अगस्‍त में हो सकता है लॉन्‍च

फिलहाल टीवीएस की ओर से नए स्‍कूटर के लॉन्‍च की तारीख को लेकर जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि इसे अगस्‍त के आखिर या सितंबर की शुरुआत तक लॉन्‍च किया जाएगा।

होंडा एक्टिवा से है मुकाबला

टीवीएस की ओर से जुपिटर को 110 और 125 सीसी सेगमेंट में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। 110 सीसी सेगमेंट के बाजार में इसका सीधा मुकाबला होंडा एक्टिवा, होंडा डियो, हीरो जूम, हीरो प्‍लेजर प्‍लस जैसे स्‍कूटर्स के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- 10 हजार की Down Payment कर ले आएं TVS Jupiter का सबसे सस्‍ता वेरिएंट, सिर्फ 2545 रुपये की बनेगी EMI