विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कुछ देर में लॉन्‍च होगी Renault Duster, बढ़ जाएगी Hyundai से लेकर Kia की टेंशन

Published: Tue, 17 Mar 2026 08:00 AM (IST)

रेनो की ओर से आज कुछ देर में ही नई जेनरेशन Renault Duster को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। निर्माता की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। रेनो की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जनवरी 2026 में ही नई जेनरेशन Renault Duster को भारत में पेश किया गया था। जिसके बाद आज इसे औपचारिक तौर पर कुछ देर में लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इस एसयूवी को किस तरह के फीचर्स और इंजन के विकल्‍प के साथ किस कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Renault Duster होगी लॉन्‍च

रेनो की ओर से मिड साइज एसयूवी के सेगमेंट में औपचारिक तौर पर आज कुछ देर में नई एसयूवी Renault Duster को लॉन्‍च कर दिया जाएगा। इस एसयूवी को जनवरी 2026 में पेश किया जा चुका है।

कितना दमदार इंजन

रेनो की ओर से एसयूवी में कई इंजन के विकल्‍प दिए हैं। इसमें 1.8 लीटर की क्षमता का पेट्रोल ई-टेक स्‍ट्रॉन्‍ग हाइब्रिड इंजन के साथ 1.4 KWh की क्षमता की बैटरी दी गई है, जिससे इसे ट्रैफिक में ईवी मोड में चलाया जा सकता है। दूसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें नया टर्बो टीसीई 160 इंजन दिया गया है जो इसे 153 पीएस 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क देता है। तीसरे इंजन के विकल्‍प के तौर पर इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन भी दिया गया है। इस एसयूवी को मैनुअल और ऑटोमटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ ही ऑफ रोडिंग क्षमता के साथ ऑफर किया गया है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से नई जेनरेशन रेनो डस्‍टर को बेहतरीन फीचर्स के साथ पेश किया गया है। इस एसयूवी में एलईडी हेड लाइट्स, एलईडी डीआरएल, फ्रंट में डस्‍टर की बैजिंग, एलईडी कनेक्‍टिड टेल लाइट, बॉडी क्‍लैडिंग, 212 एमएम ग्राउंड क्लियरेंस, रूफ रेल, ड्यूल टोन एक्‍सटीरियर, शॉर्क फिन एंटीना, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल टोन इंटीरियर, एंबिएंट लाइट, कार्बन फाइबर फिनिश, 360 डिग्री कैमरा, फॉग लाइट, इनबिल्‍ट गूगल, 700 लीटर की क्षमता का बूट स्‍पेस, इलेक्‍ट्रिक पावर टेलगेट, वेंटिलेटिड सीट, Level-2 ADAS, 35 से ज्‍यादा सेफ्टी फीचर, छह एयरबैग को दिया गया है।

कितनी होगी कीमत

रेनो ने इस एसयूवी के लिए 21 हजार रुपये में प्री बुकिंग को शुरू कर दिया गया था। उम्‍मीद है कि इस एसयूवी को भारत में 11 लाख रुपये के आस पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

रेनो डस्‍टर की नई जेनरेशन को भारत में पेश किया गया है। लॉन्‍च के बाद इस एसयूवी का मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Skoda Kushaq जैसी एसयूवी के साथ होगा।