विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

टेस्टिंग के दौरान दिखी Kia की ये नई गाड़ी, वेंटिलेटेड सीट्स और 3 इंजन विकल्प के साथ 2027 में होगी लॉन्च

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:59 AM (IST)

Kia Sonet Spied: टेस्टिंग के दौरान नई किआ सोनेट को देखा गया है जो वेंटिलेटेड सीटें, वायरलेस चार्जर और प्रीमियम ऑडियो सिस्टम के साथ अगले साल लॉन्च हो सकती है।

Image: Car India News

Image: Car India News

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia India देश में नई Sonet को लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने भारत के साथ-साथ विदेशों में भी इसकी टेस्टिंग शुरू कर दी है। इसकी लेटेस्ट स्पाई तस्वीरों में पत चलता है कि आने वाली सब-4 मीटर SUV की टेस्टिंग चल रही है। लॉन्च से पहले इस गाड़ी की हिमालय क्षेत्रों में टेस्टिंग चल रही है।

नया लुक और लाइट्स

तस्वीर में देखा जा सकता है कि यह सिर्फ फेसलिफ्ट मॉडल नहीं बल्कि बड़ा अपडेट है जिसमें इसकी मेटल बॉडी और प्लैटफॉर्म में बदलाव किए गए हैं। नई Kia Sonet के साथ इसका फ्रंट हिस्सा भी पूरी तरह से बदल दिया गया है और इसमें बदली हुई लाइटिंग सिग्नेचर भी देख सकते हैं। इसकी हेडलाइट्स अब स्प्लिट डिजाइन में जिनमे मेन हेडलाइट्स नीचे की तरफ हैं जबकि LED DRL ऊपर की तरफ हैं।

रियर डिजाइन और इंटीरियर

पीछे की तरफ इसमें बिल्कुल नई टेल लाइट सिग्नेचर देखने को मिलती है जो डिजाइन में आपस में कनेक्टेड नहीं है। हाई-माउंट स्टॉप लाइट भी मौजूदा मॉडल से चौड़ी लग रही है। वहीं, इसके अंदर की तरफ नेक्स्ट जेन Sonet में डुअल 12.3 इंस स्क्रीन वाला डैशबोर्ड मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा, इसमें एक नए मैटेरियल और एक नए डैशबोर्ड डिजाइन की उम्मीद है।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

फीचर्स की बात करें तो न्यू जेन Sonet में आगे और पीछे वेंटिलेटेड सीटें, एडवां, टेलीमैक्स, पावर्ड ड्राइवर सीट, वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐप्पल कारप्ले मिल सकते हैं। साथ ही नई Kia Sonet में वायरलेस चार्जर, ऑटो-डिमिंग IRVM, आगे-पीछे होने वाली और झुकने वाली रियर सीट, प्रीमियम ऑडियो सिस्टम और पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स भी दिए जा सकते हैं।

Kia Sonet इंजन और गियरबॉक्स

नई Kia Sonet में मौजूदा मॉडल की तरह ही इंजन के दिए जाने की उम्मीद है। इनमें 1.2 लीटर 4 सिलिंडर NA पेट्रोल, 1.0 लीटर 3 सिलिंडर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर 4-सिलिंडर टर्बो डीजल इंजन के विकल्प शामिल हैं। इसमें मैनुअल और ऑटोमैटक दोनों तरह के गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं। इस नई कार को साल 2027 में लॉन्च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- 10 लाख से कम कीमत, 17km का माइलेज और ABS जैसे फीचर्स, बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 7-सीटर गाड़ी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।