विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

10 लाख से कम कीमत, 17km का माइलेज और ABS जैसे फीचर्स, बड़ी फैमिली के लिए बेस्ट है ये 7-सीटर गाड़ी

Published: Tue, 03 Nov 2026 10:00 AM (IST)

Affordable 7-Seater: अगर आप 10 लाख के अंदर एक प्रीमियम लुक और कई फीचर्स के साथ आने वाली 7-सीटर गाड़ी ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बड़ी फैमिली के लिए एक बढ़िया 7 सीटर गाड़ी, हर मिडिल क्लास फैमिली का सपना होता है कि उनके पास अपनी एक बड़ी गाड़ी हो जो बजट में आने के साथ-साथ कई फीचर्स से लैस हो। अगर आप भी किसी ऐसी गाड़ी की तलाश में हैं तो Mahindra Bolero Neo आपके लिए एक बेहतर विकल्प हो सकती है। आइए जानते हैं कि कैसे ये 7-सीटर गाड़ी आपकी 7 लोगों की फैमिली के लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकती हैं।

इंजन और पावर

Mahindra Bolero Neo में mHawk 100 3-सिलिंडर टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन से लैस इस गाड़ी में 1493cc का इंजन मिलता है। यह इंजन 3,750rpm पर लगभग 98.56bhp की पावर और 260nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 4-स्पीड मैनुअल ट्रांसमिशन और रियर-व्हील ड्राइव सिस्टम दिया गया है। इसमें 50 लीटर का फ्यूल टैंक दिया गया है जो ARAI के अनुसार इसकी माइलेज 17.29kmpl है।

mahindra bolero neo interior

सस्पेंशन ब्रेक और टायर

इस 7-सीटर गाड़ी में आगे के सस्पेंशन में कॉइल स्प्रिंग के साथ डबल विशबोन और फ्रीक्वेंसी डिपेंडेंट डैंपिंग के साथ MTVL-CL दिया गया है। वहीं, पीछे के सस्पेंशन में कॉइल स्प्रिंग के साथ मल्टी-लिंक सस्पेंशन मिलता है। ब्रेकिंग सिस्टम की बात करें तो आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक दिए गए हैं। Bolero Neo में 215/75 R15 साइज के टायर मिलते हैं जिसमें वेरिएंट के मुताबिक अलॉय या स्टील व्हील के विकल्प मिलते हैं।

सुरक्षा और फीचर्स

सुरक्षा के लिए इसमें EBD के साथ ABS, डुअल फ्रंट एयरबैग, कुछ चुनिंदा ट्रिम्स पर ISOFOX चाइल्ड सीट माउंट और रियर पार्किंग कैमरा दिया गया है। इंटरटेनमेंट और कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ और 4-स्पीकरों के साथ इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है जो वेरिएंट के आधार पर लगभग 9-इंच तक का है।

डिजाइन और कंफर्ट

साथ ही, कंफर्ट और सुविधा के लिए मिलने वाले फीचर्स में क्रूज कंट्रोल, ड्राइवर-सीट हाइट एडजस्टमेंट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कीलेस एंट्री, पावर-एडजस्टेबल ORVMs और रियर रीडिंग लैंप भी शामिल है। इस गाड़ी में सिग्नेचर वर्टिकल-स्लैट क्रोम एसेंटेड फ्रंट ग्रिल, DRLs के साथ स्टैटिक बेंडिंग हेडलैंप, मस्कुलर क्लैमशेल बोनट, स्पोर्टी साइड क्लैडिंग और टेलगेट-माउंटेड स्पेयर व्हील दिया गया है।

mahindra bolero neo (1)

कितनी है कीमत?

Variant Engine & Transmission Ex-Showroom Price
Bolero Neo N4 (Base Model) 1.5L Diesel, Manual (1493 cc) ₹9.06 Lakh
Bolero Neo N8 1.5L Diesel, Manual (1493 cc) ₹9.69 Lakh
Bolero Neo N10 1.5L Diesel, Manual (1493 cc) ₹10.00 Lakh
Bolero Neo N11 1.5L Diesel, Manual (1493 cc) ₹10.39 Lakh
Bolero Neo N10 (O) (Top Model) 1.5L Diesel, Manual (1493 cc) ₹10.85 Lakh

यह भी पढ़ें- Nissan Tekton 7 Seater: टेस्टिंग में दिखी नई डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ, जल्द होगी लॉन्च

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।