विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Nissan Tekton 7 Seater: टेस्टिंग में दिखी नई डिजाइन और दमदार फीचर्स के साथ, जल्द होगी लॉन्च

Published: Wed, 07 Oct 2026 06:31 PM (GMT+05:30)

Nissan Tekton 7 Seater: निसान अपनी लोकप्रिय मिड-साइज SUV टेक्टन के 7-सीटर वर्जन को लाने की तैयारी कर रही है। नई Nissan Tekton 7-सीटर डिजाइन और कई फीचर्स मिलेंगे।

Image: RushLane

Image: RushLane

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Nissan Tekton को जुलाई 2026 में भारत में पेश किया गया था और अब कंपनी अपनी इस मिड-साइज SUV के 7-सीटर वर्जन को लॉन्च करने की योजना बना रही है। Nissan Tekton के प्रोटोटाइप को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। हाल ही में इसका एक और टेस्ट म्यूल देखा गया है जिसमें 18-इंच के अलॉय व्हील, ADAS और कई फीचर्स मिलेंगे।

कैसा है इसका डिजाइन?

Nissan Tekton 7-सीटर के टेस्ट म्यूल को टेस्टिंग के दौरान पूरी तरह से कवर्ड था। इसके बाद भी इस आने वाली SUV के एक्सटीरियर से जुड़ी कई जानकारियां सामने आई हैं। इसका अगला हिस्सा काफी हद तक Tekton जैसा ही नजर आता है और इसमें दी गई LED DRL सिग्नेचर और हेडलाइट यूनिट एक जैसी ही दिखती हैं।

हालांकि, इसके अगले हिस्से का बाकी पार्ट कवर्ड था लेकिन उम्मीद है कि इस आने वाली SUV में बदले हुए बंपर और नए नई डिजाइन वाली ग्रिल देखने को मिलेगी।

रियर डिजाइन और व्हील्स

इसका अगला हिस्सा तो Tekton जैसा ही है लेकिन इसका पिछला हिस्सा पूरी तरह से अलग नजर आता है। इसमें Tekton से अलग एक तरह का LED टेललाइट सेटअप दिया गया है। जहां Tekton में C-शेप्ड LED टेललाइट्स मिलती हैं तो वहीं इसके आने वाले बड़े वर्जन के टेस्ट म्यूल में लाइफ-साइकिल इंपल्स स्टाइल की सिग्नेचर टेललाइट्स देखी गई हैं।

इसके अलावा, बता दें कि हाल ही में सामने आए एक्सटीरियर डिटेल्स में 18-इंच के अलॉय व्हील्स को एक बदलाव के तौर पर जोड़ा गया है।

इंटीरियर और फीचर्स

आने वाली Nissan Tekton 7 सीटर SUV में टेक्टन जैसा ही केबिन लेआउट मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसमें एक नई थीम, थ्री-रो सीटिंग और अलग डिजाइन एलिमेंट्स भी देखने को मिल सकते हैं। इसकी सेकंड-रो की सीटों में स्लाइडिंग और रिक्लाइनिंग फंक्शन के साथ-साथ वन-टन फोल्ड फंक्शन मिलने की उम्मीद है। Tekton 7-सीटर में 10.25 इंच की टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी जा सकती है।

इसमें 10.1 इंच का पूरी तरह से डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है और साथ ही एंबिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, लेवल-2 ADAS सूट और पैनोरमिक सनरूफ शामिल हैं।

इंजन और पावर

आने वाली Nissan Tekton 7-सीटर में इंजन के विकल्प Tekton 2026 जैसे ही होने की उम्मीद है। ऐसी उम्मीद है कि इस SUV में 1.3 लीटर का टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन मिलेगा जिसके साथ 6-स्पीड मैनुअल या 6-स्पीड डुअल क्लच ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प मिल सकता है। यह इंजन 158hp की पावर और 280nm का टॉर्क जनरेट करता है।

यह भी पढ़ें- टेस्टिंग करते पहली बार दिखी Mahindra Thar Electric, मिल सकती है 500 किमी की रेंज नया लुक