नई Hyundai Creta की दिखी पहली झलक, मिल सकता है हाइब्रिड इंजन और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे अपडेट्स
हुंडई नई Creta को अपडेटेड फीचर्स और बड़े आकार के साथ लाने की तैयारी कर रही है, जिसे हाल ही में टेस्टिंग के दौरान देखा गया है।

Image: RushLane

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में Hyundai Bayon को लॉन्च करने के बाद अब कंपनी Creta को अपडेट और नए फीचर्स के साथ लाने की तैयारी कर रही है। हाल ही में नई Creta को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है जिसमें इसका आकार पहले से बड़ा लगता है और कई नए इक्विपमेंट्स देखने को मिलते हैं। नई तस्वीरों में Hyundai Creta पूरी तरह से कवर्ड है जिसमें यह साइज में बड़ी नजर आ रही है। साथ ही इसके इंटीरियर, कंफर्ट और फीचर्स की भी थोड़ी जानकारी मिलती है।
नए डैशबोर्ड और स्क्रीन
स्पाई तस्वीरों में नए स्टीयरिंग व्हील, Pleos इंफोटेनमेंट स्क्रीन और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ डैशबर्ड का ज्यादा हिस्सा दिखाई दे रहा है। नई Creta में बड़ी सेंट्रल इंफोटेनमेंट स्क्रीन और स्लीक/हॉरिजॉन्टल ड्राइवर इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर शामिल है। इसके अलावा इंटीरियर में ऑफ-व्हाइट और ग्रे जैसे हल्के कलर का इस्तेमाल किया गया है और यही कलर थीम सीटों की अपहोल्स्ट्री और डोर ट्रिम्स पर भी दी गई है।
सेंटर कंसोल पर भी यही कलर थीम मिलती है जहां आगे की तरफ एक सेंटर आर्मरेस्ट के साथ दो कप-होल्डर, जो एडजस्टेबल हो सकते हैं, लगे हुए दिखाई देते हैं।
New Creta: डिजाइन और सीट्स
आने वाली नई Creta में सेंटर कंसोल और डोर ट्रिम्स पर कुछ लाइन पैटर्न दिए गए हैं। इस बार दोनों फ्रंट सीटें इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल होने की उम्मीद है। अब क्योंकि इसमें ड्राइवर सीट इलेक्ट्रिकली पावर्ड है इसलिए Hyundai ने इलेक्ट्रिक बॉस मोड भी दे दिया है। बता दें कि, वर्तमान Creta Electric और Alcazar में यह फीचर मिलता है। भारत के मिड-साइज सी-सेगमेंट SUV स्पेस में केवल TATA Sierra में बॉस-मोड मिलता है लेकिन वह मैनुअली पावर्ड है।
इसके अलावा, पीछे बैठने वाले पैसेजर्स के लिए कप-होल्डर के साथ एक सेंटर आर्मरेस्ट देखा जा सकता है। सामने आई तस्वीरों में रियर पैसेंजर्स के लिए बढ़ी हुई जगह के साथ रियर एसी वेंट भी दिखाई देते हैं। पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए वायरलेस चार्जर भी दिया जा सकता है।
नई Creta के फीचर्स और प्लैटफॉर्म
नेक्स्ट-जेन Creta में फ्रंट-बैक वेंटिलेटेड सीटें, ऑल-LED लाइटिंग, बड़े जियोमेट्रिकल डिजाइन्ड व्हील्स, क्लैमशेल बोनट, ऑटो अप/डाउन विंडोज, एडवांस टेलीमैक्स, लेवल-2 प्रो ADAS सूट, 360-डिग्री कैमरे, ब्लाइंडस्पॉट अलर्ट, रिक्लाइनिंग सीटें, बड़ा बूट स्पेस और ग्लोबल K3 प्लैटफॉर्म शामिल है।
इंजन और गियरबॉक्स
नेक्स्ट-जेन Creta में 1.5 लीटर NA पेट्रोल, 1.5 लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो डीजल जैसे तीन इंजन ऑप्शन देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा, इसमें एक हाइब्रिड का विकल्प भी शामिल किया जाएगा। गियरबॉक्स के विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल, iVT और 7-स्पीड DCT शामिल किए जाएंगे और इसकी लॉन्चिंग 2027 में हो सकती है। बाकी सारी जानकारियां इसके लॉन्च के समय या उससे कुछ समय पहले सामने आ सकती हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।