नई Hyundai Creta N Line टेस्टिंग के दौरान हुई स्पाई, स्पोर्टी डिजाइन और दमदार फीचर्स से होगी लैस
नई Hyundai Creta N Line स्पोर्टी डिजाइन, प्रीमियम केबिन, एडवांस्ड फीचर्स और 160 PS टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आ सकती है।

नई Hyundai Creta N Line की पहली झलक

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Hyundai अपनी नई जनरेशन की Creta को और ज्यादा स्पोर्टी अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है। हाल ही में नई Creta के N Line वर्जन को पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसकी स्पाई तस्वीरें दक्षिण कोरिया से सामने आई हैं, जहां SUV को भारी कैमोफ्लाज से ढका हुआ था। आइए जानते हैं नई Hyundai Creta N Line में क्या कुछ खास मिलने की उम्मीद है।
नए K3 प्लेटफॉर्म पर बनेगी Creta N Line
नई जनरेशन Creta को कंपनी के भीतर SX3 कोडनेम दिया गया है। बीते कुछ महीनों में इसके स्टैंडर्ड मॉडल को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है। अब पहली बार इसके N Line वर्जन की झलक सामने आई है। दिलचस्प बात यह है कि दक्षिण कोरिया में इस मॉडल को Kona N Line के नाम से बेचा जाएगा। पहले Creta और Kona को अलग-अलग मॉडल के तौर पर विकसित किया गया था, लेकिन 2027 मॉडल साइकल में दोनों एक ही K3 प्लेटफॉर्म पर आधारित समान बेसिक व्हीकल होंगे।
नई Creta N Line का एक्सटीरियर
नई Creta N Line में स्टैंडर्ड मॉडल की तुलना में ज्यादा अग्रेसिव डिजाइन देखने को मिल सकता है। इसमें ब्लैक फिनिश वाले खास अलॉय व्हील दिए जाने की उम्मीद है, जिनके सेंटर कैप पर N लोगो होगा। इसके अलावा दोनों व्हील आर्च के बीच साइड स्कर्ट्स SUV के स्पोर्टी लुक को और बेहतर बनाएंगी। मौजूदा मॉडल की तरह इसमें खास N Line बैजिंग के साथ ब्लैक-आउट ग्रिल भी मिल सकती है।
इसके फ्रंट और रियर बंपर पर कॉन्ट्रास्टिंग शेड में स्पोर्टी डिटेलिंग देखने को मिल सकती है। पीछे की तरफ ट्विन राउंड एग्जॉस्ट टिप्स इसके स्पोर्टी कैरेक्टर को खास बनाएंगे। मौजूदा Creta N Line में रेड ब्रेक कैलिपर्स मिलते हैं, जबकि नए मॉडल में भी इन्हें जारी रखा जा सकता है या सफेद रंग के कैलिपर्स जैसे नए विकल्प दिए जा सकते हैं। कुल मिलाकर, नई Creta की बड़ी बॉडी और Hyundai की 'Art of Steel' डिजाइन लैंग्वेज के साथ N Line की अग्रेसिव स्टाइलिंग बेहतर तालमेल बना सकती है।
केबिन होगा प्रीमियम और स्पोर्टी
नई Hyundai Creta N Line के इंटीरियर में मौजूदा मॉडल की तरह ऑल-ब्लैक थीम और रेड स्टिचिंग दी जा सकती है। इसमें N बैजिंग वाला स्टीयरिंग व्हील, एल्युमीनियम पैडल और टच कंट्रोल के साथ फिजिकल स्क्रॉल व्हील मिलने की उम्मीद है। इसके अलावा ज्यादा सपोर्ट देने वाली वेंटिलेटेड फ्रंट स्पोर्ट सीट्स, रेड थीम वाली एम्बिएंट लाइटिंग और N बैजिंग वाला गियर शिफ्ट नॉब भी केबिन को खास बना सकते हैं।
View this post on Instagram
फीचर्स में मिल सकता है बड़ा टेक्नोलॉजी अपडेट
नई Creta में Pleos इंफोटेनमेंट सिस्टम के साथ डैशबोर्ड के बीच में बड़ी स्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। इसमें नया टू-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट्स और फ्रंट व रियर वेंटिलेटेड सीट्स जैसे फीचर्स भी मिल सकते हैं। सेफ्टी और टेक्नोलॉजी के लिए लेवल-2 Pro ADAS, ब्लाइंडस्पॉट डिटेक्शन, 360-डिग्री कैमरा और एडवांस्ड टेलीमैटिक्स की सुविधा भी होगी।
इंजन और गियरबॉक्स में क्या होगा खास?
भारत में नई Creta N Line के मौजूदा 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ आने की उम्मीद है। यह इंजन 160 PS की पावर और 253 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। ट्रांसमिशन के लिए इसमें 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT गियरबॉक्स के विकल्प मिल सकते हैं। नई Creta में 1.5-लीटर MPI इंजन पर आधारित हाइब्रिड विकल्प की भी संभावना जताई गई है, हालांकि इसके N Line वर्जन में मिलने की उम्मीद कम है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।