विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV Ioniq P भारत में 16 जनवरी को होगी पेश, 10-15 लाख रुपये हो सकती है कीमत

Published: Thu, 26 Nov 2026 02:50 PM (GMT+05:30)

Hyundai Ioniq P जनवरी 2027 में पेश होगी। कीमत 10-15 लाख रुपये, दो बैटरी ऑप्शन और फीचर्स इसकी खासियत होंगे।

भारत में Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV की एंट्री

भारत में Hyundai की नई इलेक्ट्रिक SUV की एंट्री

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV लाने की तैयारी कर रही है। फिलहाल इसका कोडनेम HE1i के नाम से जाना जाता है। इसे Hyundai Ioniq P से भारत में लॉन्च किया जा सकता है। यह भारत में कंपनी की पहली कॉम्पैक्ट और सबसे किफायती इलेक्ट्रिक SUV होगी। इसे भारतीय बाजार की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया जा रहा है। आइए जानते हैं कि Hyundai Ioniq P EV में क्या खास फीचर्स दिए जा सकते हैं।

Hyundai Ioniq P का डेब्यू

Hyundai Ioniq P को 16 जनवरी 2027 को पेश किए जाने की उम्मीद है। इसके बाद यह 2027 भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो में पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दे सकती है। 2027 भारत ग्लोबल मोबिलिटी एक्सपो का आयोजन 4 फरवरी से 9 फरवरी 2027 तक किया जाना है। वहीं, इसकी कीमतों का ऐलान ऑटो एक्सपो 2027 के दौरान होने की संभावना है। कंपनी इस इलेक्ट्रिक SUV को मार्च 2027 तक भारतीय बाजार में लॉन्च कर सकती है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इसकी आधिकारिक लॉन्च डेट और नाम की पुष्टि नहीं की है।

E-GMP (K) प्लेटफॉर्म पर होगी तैयार

नई Hyundai Ioniq P की सबसे बड़ी खासियत इसका इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म हो सकता है। यह SUV Hyundai के E-GMP (K) डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होगी। इस प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कंपनी अपने ग्लोबल इलेक्ट्रिक मॉडल्स में करती है, जिसमें Hyundai Inster भी शामिल है। Creta Electric के मुकाबले Ioniq P को शुरुआत से ही एक इलेक्ट्रिक वाहन के रूप में बनाया जा रहा है। यानी यह किसी पेट्रोल या डीजल कार का इलेक्ट्रिक वर्जन नहीं होगी।

10 से 15 लाख रुपये हो सकती है कीमत

Hyundai Ioniq P को कंपनी अपनी सबसे छोटी और किफायती इलेक्ट्रिक कार के तौर पर पेश कर सकती है। यह भारतीय बाजार में Creta Electric से नीचे पोजिशन की जाएगी। इसकी अनुमानित एक्स-शोरूम कीमत 10 लाख रुपये से 15 लाख रुपये के बीच हो सकती है। इस प्राइस रेंज में आने के कारण इसका मुकाबला Kia Syros EV, Tata Nexon EV और Mahindra XUV 3XO EV जैसी इलेक्ट्रिक SUVs से हो सकता है।

Hyundai Ioniq P का डिजाइन

टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से Hyundai Ioniq P के डिजाइन की झलक मिली है। इसमें बॉक्सी और अपराइट स्टांस देखने को मिल सकता है। इसका डिजाइन Hyundai के ग्लोबल इलेक्ट्रिक मॉडल्स, खासकर Inster EV से प्रेरित होने की संभावना है। सामने की तरफ फ्लैट और अपराइट नोज, नीचे की ओर दिए गए LED हेडलैंप और पिक्सल-स्टाइल LED DRLs मिल सकते हैं। इसके अलावा स्पोर्टी बंपर, इंटीग्रेटेड एयर इनटेक और पार्किंग सेंसर भी देखने को मिल सकते हैं।

साइड प्रोफाइल में इसकी ऊंची रूफलाइन, फ्लश-स्टाइल डोर हैंडल और प्रमुख रूफ रेल्स इसे SUV जैसा लुक दे सकते हैं। बड़े ग्लास एरिया के साथ एयरो-ऑप्टिमाइज्ड डुअल-टोन अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद है। वहीं, आगे और पीछे छोटे ओवरहैंग दिए जा सकते हैं। पीछे की तरफ पिक्सल-प्रेरित LED टेललैंप इसके डिजाइन को खास बना सकते हैं।

Hyundai Ioniq P के संभावित फीचर्स

टेस्टिंग मॉडल में बीच में लगा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम और डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले दिखाई दिया है। संभावना है कि यह भारत में Hyundai की उन शुरुआती कारों में शामिल हो सकती है, जिनमें कंपनी का नया Pleos Connect इंटरफेस दिया जाए। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स, वायरलेस चार्जिंग और कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। इसमें रियर AC वेंट्स, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, कई एयरबैग और Level 2 ADAS शामिल हो सकते हैं।

Hyundai Ioniq P का संभावित बैटरी पैक

बैटरी और रेंज के मामले में Hyundai Ioniq P को दो ऑप्शन के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। इसमें Standard Range और Long Range बैटरी पैक मिल सकते हैं। शुरुआत में कंपनी की योजना Exide Energy से स्थानीय स्तर पर निर्मित बैटरी सेल लेने की थी, लेकिन सप्लाई टाइमलाइन में देरी के कारण इस योजना को छोड़ दिया गया है। अब दक्षिण कोरियाई वाहन निर्माता चीन की Svolt से बैटरी सेल आयात करेगी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।