Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नई Yamaha R3 नए रंग-रूप में हुई पेश, कीमत इतनी की खरीद लेंगे Maruti Alto K10, फिर भी बच जाएंगे पैसे

    Updated: Thu, 10 Oct 2024 05:00 PM (IST)

    नई 2025 Yamaha R3 को अमेरिका में लॉन्च किया गया है और इसे यूरोप में पेश किया गया है। उम्मीद की जार ही है कि इसे EICMA में पेश किया जा सकता है। इसे तीन नए कलर ऑप्शन में लाया गया है। साथ ही इसे डिजाइन में भी बदलाव किया गया है। भारत में इसका मुकाबला Aprilia RS 457 Kawasaki Ninja 500 और KTM RC 390 से होगा।

    Hero Image
    2025 Yamaha R3 को ग्लोबली पेश किया गया।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। यामाहा ने ग्लोबली नई Yamaha R3 को पेश किया है। इस पॉपुलर मॉडल को ब्रांड की मॉडर्न डिजाइन के साथ पेश किया गया है। इसे यामाहा की प्रमुख YZR-M1 रेसिंग बाइक से इंस्पायर होकर डिजाइन में बदलाव किया गया है। Yamaha R3 यामाहा के R लाइनअप में पुरानी डिजाइन को बनाए रखने वाले मॉडलों में से एक थी, जिसे हमेशा के लिए बदल दिया गया है। आइए जानते हैं कि 2025  Yamaha R3 में क्या नए बदलाव किए गए हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 Yamaha R3: कलर ऑप्शन

    USA में नई यामाहा R3 को तीन कलर ऑप्शन में पेश की गई है। यह तीन कलर टीम यामाहा ब्लू, मैट स्टील्थ ब्लैक और लूनर व्हाइट/नेबुला ब्लू है। वहीं, इसे यूरोप में केवल दो कलर ऑप्शन में लाया गया है, जो आइकॉन ब्लू और मिडनाइट ब्लैक है।

    2025 Yamaha R3

    यह भी पढ़ें- KTM 250 Duke नए TFT डिस्प्ले के साथ हुई लॉन्च, टाइप-C चार्जिंग पोर्ट समेत मिले कई फीचर्स

    2025 Yamaha R3: क्या बदला है?

    • नई अपडेटेड यामाहा R3 में फ्रंट एंड को नया डिजाइन दिया गया है, जो यामाहा की R-सीरीज़ की एग्रेसिव स्टाइलिंग को बताता है। इसके साथ ही इसमें क्वाड-एलिमेंट LED DRLs के साथ एक नया सिंगल प्रोजेक्टर हेडलाइट, LED ब्रेक लाइट के साथ एक शार्प टेल सेक्शन और LED टर्न इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। इसके ब्लू और मैटे स्टील्थ ब्लैक वेरिएंट में न्यूनतम डिकल्स दिए गए हैं, जबकि लूनर व्हाइट/नेबुला ब्लू मॉडल में बड़े R3 और यामाहा स्टिकर लगाए गए हैं।
    • यामाहा ब्लू मॉडल में ब्लू अलॉय व्हील्स और गोल्ड-फिनिश्ड USD फोर्क्स दिया गया है। वहीं, बाकी दो वेरिएंट में इसे ब्लैक फिनिश दिया गया है।
    • इसमें नई LCD स्क्रीन भी दी गई है, जिसमें ब्लू बैकलाइटिंग है, जो यामाहा के Y-Connect ऐप के जरिए राइड टेलीमेट्री डेटा और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें किसी भी तरह का नेविगेशन सपोर्ट नहीं दिया गया है। इस मोटरसाइकिल USB-A चार्जिंग पोर्ट से लैस किया गया है।  

    2025 Yamaha R3: क्या नहीं बदला?

    • नई यामाहा R3 में वहीं इंजन दिया गया है। इसमें 321cc लिक्विड-कूल्ड इनलाइन ट्विन-सिलेंडर इंजन है, जो  42 PS की पावर और 29.5Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को  6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है, जिसमें स्लिप और असिस्ट क्लच की सुविधा मिलती है।
    • इसके इनवर्टेड फोर्क, प्रीलोड-एडजेस्टेबल मोनोशॉक, फ्रंट में 298 mm डिस्क, रियर में 220mm डिस्क, डुअल-चैनल ABS और दोनों सिरों पर 17-इंच पहिए पिछले मॉडल के समान ही है।

    2025 Yamaha R3

    2025 Yamaha R3: कीमत

    2025 यामाहा R3 को USA में लॉन्च किया गया है और यूरोप में पेश किया गयाहै। इसकी कीमत अमेरिका में 5,499 डॉलर रखी गई, जो भारत में 4.62 लाख रुपये हो सकती है। वहीं यूरोप में इसकी कीमत का खुलासा होना बाकी है। नई यामाहा R3 को भारत में इस साल EICMA में पेश होने की उम्मीद है। इसका मुकाबला अप्रिलिया RS 457, कावासाकी निंजा 500 और KTM RC 390 जैसी बाइक्स से है। इसकी कीमत Maruti Alto K10 (3.99 लाख रुपये) से अधिक हो सकती है।

    यह भी पढ़ें- नवरात्रि में खरीदने जा रहे हैं बाइक, कम कीमत में मिलती ये 5 मोटरसाइकिल

    comedy show banner