एमएस धोनी का Cool कार-बाइक कलेक्शन, गैराज में खड़ी हैं विंटेज और लग्जरी कारें, 100 से ज्यादा हैं बाइक्स
MS Dhoni Car and Bike Collection: धोनी का शानदार कलेक्शन 100 से ज्यादा बाइक्स, विंटेज कारों, लग्जरी SUVs और पावरफुल सुपरबाइक्स से सजा है।

महेंद्र सिंह धोनी का कार और बाइक कलेक्शन

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आज 17 नवंबर 2026 को IPL से सन्यास ले लिया है। धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने 2007 में पहला T20 वर्ल्ड कप और 2011 में वनडे (ODI) वर्ल्ड कप जीता था। इन्होंने न केवल क्रिकेट की दुनिया अपनी पहचान बनाई है, बल्कि उन्हों गाड़ियों का भी जबरदस्त शौक है। मैदान पर हेलीकॉप्टर शॉट के लिए मशहूर माही की निजी जिंदगी में कार और बाइक कलेक्शन भी खास जगह रखता है। उनके पास एक ओर विंटेज कारों का खजाना है, तो दूसरी ओर महंगी सुपरबाइक्स और आधुनिक लग्जरी गाड़ियां भी मौजूद हैं। आइए जानते हैं कि महेंद्र सिंह धोनी के कार और बाइक के कल्लेक्शन (MS Dhoni Car and Bike Collection) के बारे में।
MS Dhoni का शानदार ऑटोमोबाइल कलेक्शन
धोनी का ऑटोमोबाइल कलेक्शन काफी बड़ा है। इसमें पुरानी क्लासिक कारों से लेकर दमदार ऑफ-रोड SUVs और आधुनिक इलेक्ट्रिक गाड़ियों तक शामिल हैं। उनकी गाड़ियों की खासियत यह है कि इनमें अलग-अलग दौर और पसंद की झलक देखने को मिलती है। वहीं, उनकी मोटरसाइकिलों के लिए कस्टम-बिल्ट मल्टी-लेवल गैराज और म्यूजियम भी बनाया गया है।

MS Dhoni का कार कलेक्शन
विंटेज और क्लासिक कारें
- Rolls-Royce Silver Shadow (Series 1)
- 1980 Rolls-Royce Silver Wraith II
- 1973/1974 Pontiac Firebird Trans Am
- 1969 Ford Mustang 429 Fastback
- Hindustan Motors Ambassador
- 1971 Land Rover Series 3
SUVs और ऑफ-रोडिंग कारें
- Hummer H2 (with custom 'MSD' badging)
- Jeep Grand Cherokee Trackhawk
- Nissan Jonga (4W73)
- Land Rover Freelander 2
- Land Rover Defender / Range Rover
- Mitsubishi Pajero SFX
- Mahindra Scorpio
लग्जरी और मॉर्डन परफॉर्मेंस कारें
- Ferrari 599 GTO
- Mercedes-AMG G63
- Mercedes-Benz GLE / GLS
- Audi Q7
- Jaguar F-Type
- Kia EV6 (electric vehicle)
- Citroën Basalt
MS Dhoni का बाइक कलेक्शन
धोनी का बाइक कलेक्शन उनकी गाड़ियों के शौक का सबसे खास हिस्सा माना जाता है। उनके पास 100 से ज्यादा मोटरसाइकिलें हैं। इन्हें रखने के लिए फार्महाउस पर कस्टम-बिल्ट मल्टी-लेवल गैराज और म्यूजियम तैयार किया गया है। उनके बाइक कलेक्शन में भारत की लोकप्रिय पुरानी मोटरसाइकिलों से लेकर दुनिया की महंगी और पावरफुल सुपरबाइक्स तक शामिल हैं।

- Yamaha RD350
- Suzuki Shogun
- Yamaha RX 135
- Yamaha Rajdoot
- Norton Jubilee 250
- Yamaha Thundercat
- Kawasaki Ninja ZX-14R
- Kawasaki Ninja H2
- Confederate Hellcat X132
- Ducati 1098
- Suzuki Hayabusa
- Harley-Davidson Fat Boy
- Yamaha YZF R1
- Honda CBR 600RR
- KTM Duke 790
- BSA Gold Star
- TVS Apache RR310
MS Dhoni की चुनिंदा बाइक्स
धोनी के बाइक कलेक्शन में Confederate Hellcat X132 को खास जगह दी गई है। यह एक लिमिटेड एडिशन मोटरसाइकिल है, जिसे उनके लिए कस्टम-बिल्ट किया गया था। इसमें 2,163cc का V-Twin इंजन दिया गया है और इसकी टॉप स्पीड 300 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई गई है। वहीं, Suzuki Hayabusa भी उनके कलेक्शन की प्रमुख बाइक्स में शामिल है। इसमें 1,340cc का इंजन मिलता है और इसकी टॉप स्पीड 299 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा बताई गई है।

धोनी के कलेक्शन में कई ऐसी मोटरसाइकिलें हैं, जिनका प्रोडक्शन बंद हो चुका है। इनमें Yamaha RD350, Suzuki Shogun, Yamaha RX 135, Yamaha Thundercat और Norton Jubilee 250 शामिल हैं। इस सूची में Yamaha Rajdoot का नाम भी मौजूद है। इन बाइक्स के अलावा TVS Apache RR310 और BSA Gold Star जैसे मॉडल भी उनके कलेक्शन में बताए गए हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।