Mini Cooper S का Oxford Edition जल्द होगा लॉन्च, शुरू हुई प्री बुकिंग
वाहन निर्माता मिनी कूपर की ओर से कई कारों को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सामान्य कारों के साथ ही महंगी और लग्जरी कारों को भी काफी ज्यादा पसंद किया जाता है। लग्जरी सेगमेंट में Mini Cooper की ओर से S वेरिएंट को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इसके नए एडिशन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया जा सकता है। कितने रुपये में इसके लिए बुकिंग को शुरू किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
आएगा नया एडिशन
मिनी कूपर की ओर से भारतीय बाजार में कई विकल्प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से एक विकल्प के तौर पर Mini Cooper S को भी ऑफर किया जाता है। अब इस कार के नए एडिशन के तौर पर Oxford Edition को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है।
शुरू हुई प्री बुकिंग
निर्माता की ओर से नई कार के लॉन्च से पहले इसके लिए प्री बुकिंग को शुरू कर दिया गया है। मिनी की ओर से इस एडिशन को सीमित यूनिट्स के साथ ही उपलब्ध करवाया जा सकता है।
क्या है खासियत
मिनी कूपर की ओर से इस एडिशन की प्रेरणा को ब्रिटेन के ऑक्सफोर्ड से ली गई है। जहां पर 1959 में मूल मिनी का उत्पादन शुरू किया गया था। ऐसे में इस एडिशन में ब्रिटेन के ध्चज के साथ ही उसे प्रेरित कई एसेंट्स को दिया जा सकता है।
मिलेगा दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इसके जेसीडब्ल्यू पैक में दमदार दो लीटर की क्षमता का इंजन दिया जाएगा। जिससे इसे 221 किलोवाट की पावर मिल सकती है। इससे कार को 5.4 सेकेंड में ही 0-100 किलोमीटर की स्पीड से चलाया जा सकता है।
कब शुरू होगी डिलीवरी
मिनी की ओर से अभी इसकी डिलीवरी को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद है कि इस कार के खास एडिशन की डिलीवरी को भी एक से दो महीने में शुरू किया जा सकता है।
