विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mini Cooper Convertible का Stardust Edition हुआ लॉन्‍च, क्‍या है खासियत और कितनी है कीमत

Published: Wed, 29 Jul 2026 06:00 PM (GMT+05:30)

वाहन निर्माता मिनी की ओर से भारतीय बाजार में कई कारों और एसयूवी की बिक्री की जाती है। निर्माता की ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में लग्‍जरी कारों को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। हर महीने कई निर्माताओं की ओर से इस सेगमेंट में नई कारों को पेश और लॉन्‍च किया जाता है। औपचारिक तौर पर मिनी की ओर से Mini Countryman Convertible के Stardust Edition को लॉन्‍च कर दिया गया है। किस तरह की खासियत के साथ इसे भारत में लॉन्‍च किया गया है। किस कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई नई Mini

मिनी की ओर से भारत में नई कार के तौर पर कंट्रीमैन कनवर्टिबल के स्‍टारडस्‍ट एडिशन को लॉन्‍च कर दिया गया है। इस एडिशन को खास तौर पर स्‍पार्कलिंग कॉपर ग्रे रंग में ऑफर किया गया है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस गाड़ी में दो लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन के साथ लॉन्‍च किया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 204 हॉर्स पावर के साथ 300 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें सात स्‍पीड डीसीटी ट्रांसमिशन को दिया जा रहा है।

कैसे हैं फीचर्स

मिनी की ओर से इस गाड़ी में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, हेड्स अप डिस्‍प्‍ले, मेमोरी सीट, वायरलैस फोन चार्जर, 9.4 इंच टचस्‍क्रीन, हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, डिजिटल की, रिमोट इंजन स्‍टॉर्ट/स्‍टॉप, टीपीएमएस, एयरबैग, एबीएस, ईबीडी, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स को दिया गया है। इसके साथ ही इस गाड़ी की छत को 30 मील प्रति घंटे की स्‍पीड तक 18 सेकंड में खोला जा सकता है। वहीं 15 सेकंड में इसे बंद किया जा सकता है।

कितनी है कीमत

इस गाड़ी को भारतीय बाजार में 62.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसकी कीमत स्‍टैंडर्ड मिनी कूपर कनवर्टिबल के मुकाबले 3.9 लाख रुपये ज्‍यादा है। इसे सिर्फ सीबीयू के तौर पर ही भारत में ऑफर किया गया है। जिसे मिनी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही बुक करवाया जा सकता है।