इस छोटी लग्जरी इलेक्ट्रिक कार की बुकिंग शुरू, 402km रेंज और 170kmph टॉप स्पीड समेत एडवांस फीचर्स से होगी लैस
नई Mini Cooper SE में 54.2kWh बैटरी, 402km WLTP रेंज, 218hp मोटर और अपडेटेड फीचर्स मिलेंगे।

Mini Cooper Electric की भारत में बुकिंग शुरू

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मिनी कूपर अपनी नई इलेक्ट्रिक हैचबैक Mini Cooper Electric को भारत में लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसकी बुकिंग शुरू कर दी है। यह सेकेंड जनरेशन Mini Cooper SE होगी, जिसे पहली बार ग्लोबल लेवल पर 2023 में लाया गया था। नई कार को पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ी बैटरी, बेहतर ड्राइविंग रेंज और अपडेटेड डिजाइन के साथ तैयार किया गया है। कंपनी इसे भारत में 27 नवंबर को लॉन्च करने वाली है।
27 नवंबर को होगी लॉन्च
सेकेंड जनरेशन Mini Cooper SE के लिए बुकिंग शुरू कर दिया है। इसके अलावा, Paul Smith Edition के तहत आने वाली Cooper SE, Cooper S और Cooper Convertible के लिए भी बुकिंग कर सकते हैं। इन सभी नए Mini मॉडल को शुक्रवार, 27 नवंबर को भारत में लॉन्च किया जाना है। इस लॉन्च के साथ कंपनी भारतीय बाजार में अपने इलेक्ट्रिक और स्पेशल एडिशन मॉडल की नई रेंज पेश करेगी।
-1794906447772.webp)
नई Mini Cooper SE का डिजाइन
सेकेंड जनरेशन Mini Cooper SE को ग्लोबल लेवल पर साल 2023 में लॉन्च किया गया था। इसके डिजाइन में पुराने मॉडल की तुलना में ज्यादा साफ-सुथरे और शार्प एलिमेंट्स दिए गए हैं। इसका उद्देश्य कार को नया लुक देना है, जबकि Mini की पहचान से जुड़े डिजाइन को बरकरार रखा गया है।
-1794906465869.webp)
नई Cooper SE के डिजाइन में किए गए बदलाव इसे पहले की इलेक्ट्रिक हैचबैक से अलग बनाते हैं। कंपनी ने इस मॉडल में केवल बाहरी लुक पर ही ध्यान नहीं दिया है, बल्कि बैटरी और पावरट्रेन में भी बड़े बदलाव किए हैं। यही वजह है कि नई जनरेशन मॉडल की रेंज भी पहले के मुकाबले बढ़ गई है।
नई Mini Cooper SE की बैटरी और रेंज
- नई Mini Cooper SE में 54.2kWh का बड़ा बैटरी पैक दिया गया है। यह पहली जनरेशन के 32.6kWh बैटरी पैक की तुलना में काफी बड़ा है। नई बैटरी के साथ इलेक्ट्रिक हैचबैक की दावा की गई WLTP रेंज 402 किलोमीटर है। वहीं, पुराने मॉडल की WLTP रेंज 270 किलोमीटर थी। इस तरह नई जनरेशन Cooper SE की WLTP रेंज में 132 किलोमीटर की बढ़ी है।
- बैटरी पैक को कार के फ्रंट में लगाए गए इलेक्ट्रिक मोटर से जोड़ा गया है। यह मोटर 218hp की अधिकतम पावर और 330Nm का टॉर्क जनरेट करती है। नई Mini Cooper SE 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 6.7 सेकंड का समय लेती है। इस इलेक्ट्रिक हैचबैक की टॉप स्पीड 170 किलोमीटर प्रति घंटा बताई गई है।
- नई Mini Cooper SE में चार्जिंग के लिए AC और DC दोनों ऑप्शन दिए गए हैं। यह इलेक्ट्रिक कार 7.4kW तक की AC चार्जिंग सपोर्ट करती है। इस चार्जर की मदद से बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक चार्ज करने में 7.75 घंटे लगते हैं।
- इसके अलावा कार में 95kW DC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी के अनुसार, DC फास्ट चार्जर की मदद से बैटरी को केवल 30 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है।
नई Mini Cooper SE के फीचर्स
- नई Mini Cooper SE का इंटीरियर भी पहले की तुलना में अपडेट किया गया है। इसके डैशबोर्ड के बीच में 9.45-इंच की गोल OLED इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। इसके साथ तीन-स्पोक स्टीयरिंग व्हील मिलता है। केबिन में फैब्रिक अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है, जो इंटीरियर को अलग अंदाज देता है।
- कार के सेंटर कंसोल में फिजिकल कंट्रोल्स भी दिए गए हैं। इससे टचस्क्रीन के साथ कुछ जरूरी फंक्शन को कंट्रोल करने के लिए अलग बटन का ऑप्शन मिलता है। इसमें डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड फ्रंट सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
नई Mini Cooper SE के सेफ्टी फीचर्स
नई Mini Cooper SE में सेफ्टी पर भी ध्यान दिया गया है। इसके संभावित फीचर पैकेज में 6 एयरबैग, 360-डिग्री कैमरा और ADAS यानी एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम शामिल हो सकते हैं। ये फीचर्स ड्राइवर को बेहतर जानकारी और सहायता देने के लिहाज से उपयोगी हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।