विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इन पांच कारों पर गोलियों से लेकर बम के हमलों तक का नहीं होता असर, एक तो PM Modi के काफिले में भी शामिल

Published: Wed, 21 Oct 2026 02:57 PM (IST)

भारत में BMW 7 Series Protection, Audi A8 L Security और Range Rover Sentinel जैसी आर्मर्ड कारें इस्तेमाल हो चुकी ...और पढ़ें

भारत की सबसे सुरक्षित बुलेटप्रूफ कारें

भारत की सबसे सुरक्षित बुलेटप्रूफ कारें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बुलेटप्रूफ कारें सिर्फ फिल्मों में दिखाई देने वाली लग्जरी गाड़ियां नहीं हैं, बल्कि वास्तविक दुनिया में भी इनका इस्तेमाल उन लोगों की सेप्टी के लिए किया जाता है। सेफ्टी खतरों का सामना करना पड़ता है। ऐसी कारों में सामान्य मॉडल के मुकाबले खास तरह की बॉडी आर्मरिंग, मजबूत शीशे, रन-फ्लैट टायर और कई सेफ्टी फीचर्स मिलते हैं। इनका उद्देश्य यात्रियों को गोलियों, विस्फोटों और अन्य गंभीर खतरों से बचाना होता है। इनमें BMW 7 Series Protection, Audi A8 L Security और Land Rover Range Rover Sentinel जैसे मॉडल शामिल हैं। वहीं, Mercedes-Benz S-Class Guard और VinFast LacHong 900 LX जैसे मॉडल भविष्य में भारतीय बाजार में संभावित विकल्पों के रूप में देखे जा रहे हैं।

1. BMW 7 Series Protection

BMW 7 Series Protection

  1. BMW 7 Series जर्मन कार निर्माता की फ्लैगशिप सेडान है। इसका आर्मर्ड वर्जन BMW 7 Series Protection सामान्य 7 Series के पुराने फेसलिफ्ट-पूर्व मॉडल पर आधारित है। यह कार 2024 की शुरुआत में भारत आई थी। इसका बाहरी डिजाइन काफी हद तक स्टैंडर्ड 7 Series जैसा रखा गया है, ताकि सुरक्षा काफिले में चलते समय इसे आसानी से पहचाना न जा सके।
  2. इस कार की सबसे बड़ी खासियत इसका VR9 सेफ्टी लेवल है। इसमें लगभग 10 मिमी मोटी बैलिस्टिक स्टील से बनी सुरक्षा संरचना, मोटे बुलेटप्रूफ शीशे और अंडरबॉडी आर्मरिंग दी गई है। इसके अलावा, इसमें सेल्फ-सीलिंग फ्यूल टैंक भी मिलता है। कार में रन-फ्लैट टायर दिए गए हैं, जो पूरी तरह हवा निकल जाने के बाद भी लगभग 30 किलोमीटर तक 80 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकते हैं।
  3. अतिरिक्त आर्मरिंग के कारण इस कार का वजन लगभग 4,000 किलोग्राम तक पहुंच जाता है। इसके बावजूद, इसमें 4.4-लीटर V8 पेट्रोल इंजन दिया गया है। कंपनी की ओर से बताई गई जानकारी के अनुसार, यह कार 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ने में 6.6 सेकंड लेती है।

2. Audi A8 L Security

Audi A8 L Security

  1. Audi A8 L जर्मन कंपनी की फ्लैगशिप लग्जरी सेडान है। इसका सिक्योरिटी वर्जन भारत में 2023 में लॉन्च किया गया था। उस समय भारत में आयोजित G20 समिट के दौरान सरकार ने काफिले के इस्तेमाल के लिए ऐसी कुछ कारें लीज पर ली थीं। सामान्य Audi A8 L की तुलना में इसका बाहरी डिजाइन बहुत अलग नहीं दिखता, लेकिन इसके अंदर सुरक्षा के लिए बड़े बदलाव किए गए हैं।
  2. Audi A8 L Security की बॉडी को VR9 सेफ्टी सर्टिफिशेन के अनुसार तैयार किया गया था। इसकी बॉडी सैकड़ों 7.62 मिमी गोलियों के हमलों से सुरक्षा प्रदान करने के लिए डिजाइन की गई है। वहीं, इसकी खिड़कियों को VR10 लेवल की सेफ्टी दी गई है, जिसका उद्देश्य स्नाइपर राइफल से होने वाले हमलों के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करना है।
  3. इसमें सेल्फ-सीलिंग फ्यूल टैंक दिया गया है। ग्रेनेड विस्फोटों से सुरक्षा के लिए कार के निचले हिस्से को मजबूत बनाया गया है। साथ ही, इसे एंटीमैग्नेटाइज्ड भी किया गया है, ताकि चुंबकीय बम कार से चिपक न सकें।
  4. इस कार में केबिन फिल्टर दिया गया है, जो हानिकारक गैसों से पैसेंजर की सेफ्टी के लिए बनाया गया है। इसके बाहरी हिस्से में आग पर काबू करने वाले एलिमेंट्स भी मिलते हैं, जिससे आग लगने जैसी परिस्थितियों से निपटने में मदद मिल सकती है।
  5. इसके दरवाजों के हिंज में एक विशेष आपातकालीन व्यवस्था भी दी गई है, जिसके जरिए जरूरत पड़ने पर दरवाजों को अलग करके बाहर निकलने का रास्ता बनाया जा सकता है। इसमें के 3.0-लीटर छह-सिलेंडर इंजन की जगह सिक्योरिटी वर्जन में 4.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल V8 इंजन दिया गया था।

3. Land Rover Range Rover Sentinel

Land Rover Range Rover Sentinel

  1. Land Rover Range Rover Sentinel भारत में इस्तेमाल की जा चुकी प्रमुख आर्मर्ड एसयूवी में से एक है। यह पिछली जनरेशन की Range Rover पर बेस्ड थी और इसे कंपनी के Special Vehicle Operations (SVO) डिवीजन ने तैयार किया था।
  2. इस मॉडल का इस्तेमाल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में किया गया है। इसके अलावा, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इसका इस्तेमाल उच्च पदों पर रहने वाले लोगों की सुरक्षा के लिए किया गया है।
  3. Range Rover Sentinel में मजबूत सुरक्षा कवच के साथ विशेष रूप से तैयार की गई बॉडी दी गई है। इसकी रूफ को विस्फोटों से सुरक्षा के लिए मजबूत बनाया गया है। इसके अलावा, इसमें अंडरफ्लोर ब्लास्ट प्रोटेक्शन, बख्तरबंद शीशे और रन-फ्लैट टायर मिलते हैं।
  4. इस एसयूवी की एक खास सुविधा इसका इमरजेंसी एग्जिट सिस्टम है। यदि किसी कारण से कार के दरवाजे इस्तेमाल करने योग्य नहीं रहते, तो यात्री पीछे के लगेज कंपार्टमेंट और टेलगेट के रास्ते बाहर निकल सकते हैं।
  5. Range Rover Sentinel में सुपरचार्ज्ड V8 पेट्रोल इंजन दिया गया था। अतिरिक्त आर्मरिंग और वजन को संभालने के लिए इसके चेसिस, सस्पेंशन और ब्रेकिंग सिस्टम को भी अपग्रेड किया गया था।

4. Mercedes-Benz S-Class Guard

Mercedes-Benz S-Class Guard

  1. Mercedes-Benz S-Class जर्मन कंपनी की फ्लैगशिप लग्जरी सेडान है। इसका खास सिक्योरिटी वर्जन S-Class Guard उन लोगों के लिए बनाया जाता है, जिन्हें लग्जरी के साथ उच्च स्तर की सुरक्षा चाहिए।
  2. इससे पहले Mercedes-Maybach S650 Guard को भारत में 2015 में लॉन्च किया गया था। वर्ष 2021 में इस मॉडल का इस्तेमाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफिले में भी किया गया था। इसका इस्तेमाल देश के बड़े उद्योगपतियों सहित अन्य हाई-प्रोफाइल लोगों द्वारा भी किया जाता रहा है।
  3. Mercedes-Benz के अनुसार, S-Class Guard में कंपनी द्वारा विकसित इंटीग्रेटेड प्रोटेक्शन सिस्टम और विशेष सुरक्षा सेल दी जाती है। इसे नागरिक इस्तेमाल के वाहनों के लिए उपलब्ध उच्चतम बैलिस्टिक सुरक्षा प्रमाणन स्तरों में से एक VPAM VR10 रेटिंग प्राप्त है। यह सुरक्षा व्यवस्था सामान्य गोलियों, बड़े कैलिबर के हथियारों से होने वाले हमलों, ग्रेनेड और बारूदी सुरंगों के विस्फोट जैसे खतरों से यात्रियों की सुरक्षा के लिए तैयार की गई है।
  4. इस कार में अग्निशामक उपकरण, आपातकालीन ताजी हवा की आपूर्ति करने वाला सिस्टम, पैनिक अलार्म और बाहरी संचार की सुविधा दी जाती है। इसके अलावा, दरवाजों को खोलने के लिए सर्वो-असिस्टेड सिस्टम और विशेष रन-फ्लैट टायर भी मिलते हैं।
  5. इस सूची की अन्य कारों से अलग, Mercedes-Benz S-Class Guard में 6.0-लीटर V12 टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है। इसमें एयर सस्पेंशन भी मिलता है।

5. VinFast LacHong 900 LX

VinFast LacHong 900 LX

  1. VinFast LacHong 900 LX एक आर्मर्ड लग्जरी एसयूवी है, जो कंपनी के VF9 प्लेटफॉर्म पर आधारित है। यह कार अभी तक भारत में नजर नहीं आई है, लेकिन उपलब्ध जानकारी के अनुसार, VinFast ने हाल ही में इसके लिए भारत में पेटेंट फाइल किया है।
  2. LacHong 900 LX में VPM VR7 सुरक्षा स्तर का उल्लेख किया गया है। इसकी बॉडी, चेसिस, दरवाजों और पीछे की खिड़कियों को बख्तरबंद बनाया गया है। इसमें विशेष रन-फ्लैट टायर भी दिए गए हैं, जो गोली लगने के बाद भी लगभग 100 किलोमीटर तक चलने में सक्षम बताए गए हैं।
  3. इसके अलावा, इसमें ऑक्सीजन सप्लाई सिस्टम और एकीकृत अग्निशमन व्यवस्था भी दी गई है। इसमें डुअल-मोटर सेटअप से 455 PS की अधिकतम पावर और 620 Nm का टॉर्क मिलता है।

यह भी पढ़ें- टाइगर श्रॉफ की ₹65 लाख की BMW कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बचे एक्टर, जानिए कैसे हैं इस लग्जरी सेडान के सेफ्टी फीचर्स