विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

MG Windsor EV का Indulge Edition जल्‍द होगा लॉन्‍च, क्‍या होगी खासियत?

Published: Thu, 08 Oct 2026 03:00 PM (IST)

वाहन निर्माता एमजी की ओर से MG Windsor EV को भारत में ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में एमजी की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही MG Windsor EV के नए एडिशन को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। नए एडिशन में किस तरह की खासियतों को दिया जा सकता है। इसमें कितनी दमदार बैटरी और मोटर दी जा सकती है। कब तक निर्माता की ओर से इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

MG Windsor EV का नया एडिशन होगा लॉन्‍च

एमजी की ओर से जानकारी दी गई है कि वह विंडसर ईवी के नए एडिशन को भारतीय बाजार में लॉन्‍च करने की तैयारी कर रही है। निर्माता की ओर से इसके लिए टीजर भी जारी किया गया है।

क्‍या होगी खासियत

निर्माता की ओर से इस एसयूवी के नए एडिशन की अभी सिर्फ जानकारी दी गई है। यह नहीं बताया गया है कि इसमें किस तरह के फीचर्स को दिया जाएगा। लेकिन इस ईवी की 80 हजार यूनिट्स की बिक्री होने और दो साल पूरे होने के मौके पर इसे लॉन्‍च किया जाएगा। 

कितनी दमदार बैटरी

MG Windsor EV में निर्माता की ओर से 38 kWh और 52.9 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिसे 0-100 फीसदी चार्ज करने में 13.8 घंटे का समय लगता है। फास्‍ट चार्जर के जरिए इसे 55 मिनट में 0-80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। विंडसर ईवी में परमानेंट सिंकोरियस मोटर दी गई है जिससे 136 पीएस की पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इसे 331 और 449 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

कैसे होंगे फीचर्स

MG Windsor EV में एलईडी प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, 17 और 18 इंच के टायर, फ्लश डोर हैंडल, ग्‍लास एंटीना, क्रोम फिनिश विंडो बेल्‍टलाइन, नाइट ब्‍लैक इंटीरियर के साथ गोल्‍डन टच हाईलाइट्स, लैदर पैक के साथ डैशबोर्ड, ड्राइवर आर्मरेस्‍ट, डोर ट्रिम, स्‍टेयरिंग व्‍हील दिया गया है। एंबिएंट लाइट्स, रियर एसी वेंट्स, पीएम 2.5 फिल्‍टर, 10.1 इंच टच डिस्‍प्‍ले, सात और 8.8 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, यूएसबी चार्जर पोर्ट, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 6 स्‍पीकर और 9 स्‍पीकर  इनफिनिटी ऑडियो सिस्‍टम का विकल्‍प, पैनोरमिक सनरूफ, एयरो लाउंज सीट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, 6वे पावर एडजस्‍टेबल ड्राइविंग सीट, स्‍मार्ट एंट्री सिस्‍टम, स्‍मार्ट स्‍टार्ट सिस्‍टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, वायरलैस स्‍मार्टफोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

कब होगी लॉन्‍च

नए एडिशन को कब तक लॉन्‍च किया जाएगा अभी इसकी जानकारी निर्माता की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे अगले कुछ दिनों में भारत में लॉन्‍च किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Kia Syros EV Vs MG Windsor EV: फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प?