विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Kia Syros EV Vs MG Windsor EV: फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर विकल्‍प?

Published: Fri, 31 Jul 2026 10:00 AM (IST)

Kia Syros EV Vs MG Windsor EV: किआ की ओर से इलेक्‍ट्रिक एसयूवी के तौर पर सिरोस ईवी को ऑफर ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में किआ की ओर से ईवी सेगमेंट में Kia Syros EV को ऑफर किया जाता है। इस इलेक्‍ट्रिक एसयूवी का मुकाबला MG Windsor EV के साथ होता है। फीचर्स, रेंज और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्‍प साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Kia Syros EV Vs MG Windsor EV फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, टाइगर फेस फ्रंट ग्रिल, 17 इंच अलॉय व्‍हील्‍स, स्क्डि प्‍लेट, रूफ रेल, 30 इंच ट्रिनिटी स्‍क्रीन, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, आठ स्‍पीकर का हरमन कार्डन ऑडियो सिस्‍टम, वायरलैस फोन चार्जर, वेंटिलेटिड सीट, पैनोरमिक सनरूफ, डैशकैम, चार्जिंग पोर्ट, 16 लीटर फ्रंक स्‍पेस, Level-2 ADAS, क्रूज कंट्रोल, 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स को दिया गया है।

वहीं MG Windsor EV में एलईडी प्रोजेक्‍टर हैडलैंप, एलईडी डीआरएल, 17 और 18 इंच के टायर, फ्लश डोर हैंडल, ग्‍लास एंटीना, क्रोम फिनिश विंडो बेल्‍टलाइन, नाइट ब्‍लैक इंटीरियर के साथ गोल्‍डन टच हाईलाइट्स, लैदर पैक के साथ डैशबोर्ड, ड्राइवर आर्मरेस्‍ट, डोर ट्रिम, स्‍टेयरिंग व्‍हील दिया गया है। एंबिएंट लाइट्स, रियर एसी वेंट्स, पीएम 2.5 फिल्‍टर, 10.1 इंच टच डिस्‍प्‍ले, सात और 8.8 इंच का डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, 15.6 इंच इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, यूएसबी चार्जर पोर्ट, वायरलैस एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, 6 स्‍पीकर और 9 स्‍पीकर  इनफिनिटी ऑडियो सिस्‍टम का विकल्‍प, पैनोरमिक सनरूफ, एयरो लाउंज सीट्स, वेंटिलेटिड सीट्स, 6वे पावर एडजस्‍टेबल ड्राइविंग सीट, स्‍मार्ट एंट्री सिस्‍टम, स्‍मार्ट स्‍टार्ट सिस्‍टम, क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक टेंपरेचर कंट्रोल, वायरलैस स्‍मार्टफोन चार्जर जैसे फीचर्स मिलते हैं।

Kia Syros EV Vs MG Windsor EV रेंज

किआ की ओर से सिरोस ईवी को दो बैटरी के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। जिसमें 42 और 51.4 kWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍प दिए गए हैं। जिससे इसे 526 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें दी गई मोटर से इसे 171 पीएस की पावर मिलती है। 

वहीं MG Windsor EV में निर्माता की ओर से 38 kWh और 52.9 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया जाता है। जिसे 0-100 फीसदी चार्ज करने में 13.8 घंटे का समय लगता है। फास्‍ट चार्जर के जरिए इसे 55 मिनट में 0-80 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। विंडसर ईवी में परमानेंट सिंकोरियस मोटर दी गई है जिससे 136 पीएस की पावर और 200 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। जिससे इसे 331 और 449 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है।

Kia Syros EV Vs MG Windsor EV कीमत

किआ की ओर से इस ईवी को भारत में 13.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 20 लाख रुपये रखी है। इस ईवी की डिलीवरी 30 जुलाई से शुरू की जाएगी।