विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

चलता-फिरता लग्जरी लाउंज है MG M9, 548 किमी की रेंज समेत अल्ट्रा प्रीमियम फीचर्स से है लैस

Published: Wed, 11 Nov 2026 12:53 PM (IST)

MG M9 इलेक्ट्रिक पावर, लंबी MIDC रेंज, आरामदायक केबिन, स्मार्ट कनेक्टिविटी, चार्जिंग, सुरक्षा और अल्ट्रा लग्जरी फीचर्स के साथ आती है।

MG M9 इलेक्ट्रिक MPV

MG M9 इलेक्ट्रिक MPV

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी का मतलब सिर्फ आलीशान सीटें, शानदार केबिन या सड़क पर रुतबा दिखाना नहीं होता, बल्कि असली लग्जरी वह है, जहां सफर का हर पल खास बन जाए। MG M9 इसी सोच को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के साथ जोड़ती है। 548 किमी की दावा की गई MIDC रेंज, 90 kWh बैटरी पैक, मसाज और वेंटिलेशन वाली प्रेसिडेंशियल सीटों से लेकर एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, यह इलेक्ट्रिक MPV सफर को महज एक जगह से दूसरी जगह पहुंचने का जरिया नहीं, बल्कि एक प्रीमियम अनुभव बनाने की कोशिश करती है। आखिर MG M9 को क्लीन लग्जरी ट्रांसपोर्ट की एक खास पेशकश क्यों कहा जा रहा है, आइए इसके बारे में विस्तार में जानते हैं।

90 kWh बैटरी और 548 किमी की MIDC रेंज

MG M9 में NMC तकनीक वाला 90 kWh बैटरी पैक और एल्युमीनियम बैटरी शेल दिया गया है। इसकी रेंज 548 किमी तक है। यह iCAT द्वारा प्रमाणित MIDC पार्ट 1 और पार्ट 2 टेस्ट पर आधारित आंकड़ा है। वास्तविक रेंज ड्राइविंग स्टाइल, ट्रैफिक, स्पीड और वाहन के लोड के अनुसार बदल सकती है।

MG M9 (2)

DC और AC चार्जिंग का ऑप्शन

MG M9 को 160 kW DC सुपरफास्ट चार्जर से लगभग 90 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। 11 kW AC फास्ट चार्जर से 0 से 100 प्रतिशत चार्जिंग में करीब 10 घंटे लगते हैं। कार के साथ 16A सॉकेट के लिए पोर्टेबल चार्जिंग केबल भी मिलता है। चार्जर होने पर दिल्ली-NCR, मुंबई और बेंगलुरु में 24x7 रोडसाइड मोबाइल चार्जिंग सपोर्ट भी मिलता है।

MG M9 (3)

प्रेसिडेंशियल सीटों से लैस

  • MG M9 के दूसरी पंक्ति में 16-वे एडजस्टमेंट वाली प्रेसिडेंशियल सीटें दी गई हैं। इनमें हीटिंग, वेंटिलेशन और आठ मसाज मोड मिलते हैं। लम्बर सपोर्ट, एडजस्टेबल हेडरेस्ट और चार-वे पावर्ड ऑटोमन भी दिया गया है। आर्मरेस्ट की इंटेलिजेंट स्क्रीन से सीट, मसाज, AC और एम्बिएंट लाइटिंग कंट्रोल की जा सकती है।
  • ड्राइवर सीट में 12-वे एडजस्टमेंट और मेमोरी फंक्शन है, जबकि फ्रंट पैसेंजर सीट 8-वे पावर एडजस्टमेंट के साथ आती है। दोनों फ्रंट सीटों में मसाज फंक्शन मिलता है। तीसरी पंक्ति में AC वेंट और USB कनेक्टिविटी दी गई है। केबिन में 3-जोन AC, PM2.5 फिल्ट्रेशन, ड्यूल सनरूफ, 64-कलर एम्बिएंट लाइटिंग और 13 JBL स्पीकर्स भी मिलते हैं।
  • MG M9 को भारत की सबसे लंबी सात-सीटर MPV में से एक है। इसमें इलेक्ट्रिक स्लाइडिंग डोर दिए गए हैं। तीसरी पंक्ति को आगे खिसकाकर और फोल्ड करके बूट स्पेस 1,720 लीटर तक किया जा सकता है। फ्रंट में 55 लीटर का फ्रंक भी मिलता है, जिससे सामान रखने के लिए अतिरिक्त जगह मिलती है।
MG M9 (8)

i-SMART कनेक्टिविटी और डिजिटल फीचर्स

MG M9 में 40 से ज्यादा i-SMART फीचर्स हैं। इनमें रिमोट कार कंट्रोल, लाइव लोकेशन शेयरिंग और ट्रैकिंग, जियोफेंस और ई-कॉल/आई-कॉल शामिल हैं। 100 से अधिक वॉइस कमांड से AC, म्यूजिक और रेडियो नियंत्रित किए जा सकते हैं। इसमें 31.24 सेमी इंफोटेनमेंट स्क्रीन, 17.78 सेमी इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और डिजिटल IRVM भी है।

MG M9 (7)

5-स्टार रेटिंग और Level 2 ADAS

MG M9 को Euro NCAP और ANCAP से 5-स्टार रेटिंग मिली है। इसमें सात एयरबैग, हाई-स्ट्रेंथ स्टील बॉडी, 360-डिग्री कैमरा, TPMS और चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक मिलते हैं। Level 2 ADAS में फॉरवर्ड कोलिजन वॉर्निंग, ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन, लेन कीप असिस्ट और अडेप्टिव क्रूज कंट्रोल शामिल हैं।

MG M9 (6)

क्लीन लग्जरी ट्रांसपोर्ट के लिए क्यों खास?

MG M9 इलेक्ट्रिक पावरट्रेन और 548 किमी की MIDC रेंज को चार्जिंग ऑप्शन, प्रेसिडेंशियल सीटों, सभी पंक्तियों के आराम, स्मार्ट कनेक्टिविटी और एडवांस्ड सुरक्षा के साथ जोड़ती है। यह प्रीमियम सुविधाओं के साथ इलेक्ट्रिक मोबिलिटी चाहने वालों के लिए एक अलग पेशकश है।

MG M9 (4)

कितनी है कीमत?

भारत में MG M9 इलेक्ट्रिक लक्जरी 7-सीटर MPV की एक्स-शोरूम कीमत 79.95 लाख रुपये से 84.94 लाख रुपये के बीच है। इसे दो वेरिएंट में ऑफर किया जाता है, जो प्रेसिडेंशियल लिमो और कौचर एडिशन है। इसके प्रेसिडेंशियल लिमो की कीमत 79.95 लाख रुपये और कौचर एडिशन की कीमत 84.94 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- MG Cyberster और M9 अब BaaS प्रोग्राम के साथ उपलब्ध, जानिए नई कीमत और फीचर्स

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।