MG Cyberster और M9 अब BaaS प्रोग्राम के साथ उपलब्ध, जानिए नई कीमत और फीचर्स
MG BaaS Plan: JSW MG Motor India के लग्जरी ब्रांड MG Select ने MG Cyberster और MG M9 के लिए BaaS ओनरशिप प्रोग्राम शुरू किया है।


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। JSW MG Motor India के लग्जरी ब्रांड MG Select ने MG Cyberster और MG M9 के लिए BaaS ओनरशिप प्रोग्राम की घोषणा की है। यह प्रोग्राम लग्जरी ग्राहकों को इलेक्ट्रिक मोबिलिटी में ज्यादा फ्लेक्सिबिलिटी मिलती है। BaaS के साथ अब MG Cyberster EV की एक्स-शोरूम कीमत अब 72.49 लाक रुपए हो गई है जिसे 8 रुपए प्रति किमी बैटरी रेंटल के साथ खरीद सकते हैं।
वहीं, BaaS से साथ MG M9 EV को 69.99 लाख रुपए की एक्स-शोरूम कीमत और 8 रुपए प्रति किमी बैटरी रेंटल के साथ उपलब्ध कराया जाएगा।
डिजाइन और परफॉर्मेंस
MG Cyberster परफॉर्मेंस कारों की दुनिया में एक नया आयाम जोड़ती है जो एक टू-सीटर के रोमांच को इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के रिस्पॉन्स के साथ जोड़ती है। Classic MGB रोडस्टर से प्रेरित, इसके शानदार डिजाइन को इलेक्ट्रिक सिजर डोर्स, कॉकपिट जैसी सीटिंग इंटीरियर और एक लो-स्लंग सिलहूट द्वारा हाइलाइट किया गया है।
डुअल मोटर, ऑल-व्हील ड्राइव सेटअप वाली यह कार 510PS और 725nm का टॉर्क देती है जो लगभग 3.2 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ लेती है।

MG M9: लग्जरी और कंफर्ट
इसका लाउंज-प्रेरित केबिन 16-वे एडजस्टमेंट, 8 मसाज मोड, वेंटिलेशन और हीटिंग वाली प्रेसिडेंशियल सीटों पर फोकस्ड है जिसे एक इंटेलिजेंट आर्म रेस्ट से कंट्रोल किया जाता है। यह यॉट-स्टाइल डुअल सनरूफ, 64-कलर एंबिएंट लाइटिंग और 13-स्पीकर साउंट सिस्टम ऑनबोर्ड अनुभव को और बढ़ाते हैं।
सेफ्टी फीचर्स की बात करें तो इसमें लेवल-2 ADAS, ड्राइवर मॉनिटरिंग सिस्टम और 7 एयरबैग शामिल हैं और इसे 5-स्टार Euro NCAP और ANCAP रेटिंग मिली है।
एक्सपीरियंस सेंटर और नेटवर्क
अपने बढ़ते हुए MG Select Experience Center नेटवर्क के जरिए यह ब्रांड MG Cyberster और MG M9 को पूरे भारत में लग्जरी ग्राहकों के और करीब ला रहा है। MG Select वर्तमान में 14 शहरों में 15 एक्सपीरियंस सेंटर संचालित करता है।
