विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki की बड़ी योजना, अगले 5 सालों में आएंगी 7 नई SUV और 5 इलेक्ट्रिक कारें

Published: Thu, 17 Sep 2026 10:30 AM (IST)

Maruti Suzuki: मारुति सुजुकी अगले 5 सालों में 7 नई SUV और 5 इलेक्ट्रिक व्हीकल लॉन्च करने की योजना बना ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki अगले 5 सालों में अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियो में बड़े बदलाव की तैयारी में है। कंपनी की योजना अगले 5 सालों में 7 नई SUV और पांच इलेक्ट्रिक व्हीकल पेश करने की है। मीडियो रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसे भारतीय ग्राहकों की बदलती प्राथमिकताओं को पूरा करना है। साथ ही, यह कई पावरट्रेन तकनीकों में अपनी मजबूत स्थिति को भी बनाए रखेगा।

डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो

रिपोर्टेस की मानें तो, Maruti Suzuki की रणनीति किसी खास सेगमेंट को छोड़ने की नहीं, बल्कि एक डाइवर्सिफाइड पोर्टफोलियो बनाने की है। कंपनी मल्टी-पावरट्रेन अप्रोच अपना रही है जिसके तहत जैसे-जैसे भारत क्लीन मोबिलिटी की ओर बढ़ रहा है जिसमें CNG, हाइब्रिड और EV के साथ रहने की उम्मीद है। बता दें कि, अपडेटेड Baleno में एक नए डिजाइन और नए Z12E इंजन को शामिल किया गया है।

इसमें रडार और कैमरा तकनीक के साथ सेगमेंट-फर्स्ट लेवल 2 ADAS, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स और एक प्रीमियम Clarion साउंड सिस्टम मिलता है।

SUV सेगमेंट

Maruti की विकास योजनाओं में SUV सेगमेंट सबसे अहम बना हुआ है। वर्तमान में, ब्रांड के पास कॉम्पैक्ट-SUV सेगमेंट में 2026 Brezza जैसे मॉडल मौजूद हैं। E-Vitara को एक समर्पित बोर्न-EV प्लैटफॉर्म पर तैयार किया गया है। यह 49kWh और 61kWh के बैटरी विकल्पों के साथ आती है और कुछ वेरिएंट्स में इसकी रेंज 500 किमी से ज्यादा होने का दावा किया गया है।

पांच EV मॉडल

Maruti Suzuki ने अगले 5 सालों में पांच EV मॉडल लाने की भी तैयारी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस योजना में एक थ्री-रो इलेक्ट्रिक व्हीकल शामिल है जिसके 2027 के आसपास आने की उम्मीद है और यह E-Vitara पर आधारित हो सकता है। e-HEARTECT स्केटबोर्ड प्लैटफॉर्म पर आधारित एक इलेक्ट्रिक MPV और अन्य EV डिरेवेटिव भी पाइपलाइन में है।

इनके साथ-साथ, कंपनी एक SUV पर भी काम कर रही है जिसमें ग्रैंड विटारा पर आधारित 7-सीटर और अलग-अलग साइज और कीमत के दायरे में अन्य मॉडल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें- 2 मिनट में जानें अपनी बाइक का इंजन ऑयल कब बदलना है, देरी से जेब को लग सकता है हजारों का चूना