विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

2 मिनट में जानें अपनी बाइक का इंजन ऑयल कब बदलना है, देरी से जेब को लग सकता है हजारों का चूना

Published: Wed, 16 Sep 2026 07:34 PM (IST)

Engine Health Check: घर पर ही सिर्फ 2 मिनट में आसानी से चेक करें कि आपकी बाइक का इंजन ऑयल बदलने का समय आ गया है या नहीं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बाइक का इंजन ऑयल किसी भी मोटरसाइकिल के लिए बहुत जरूरी होता है। अगर तेल सही समय पर न बदला जाए जो इंजन का पिकअप कम हो जाता है और धीरे-धीरे यह बड़े नुकसान में तब्दील हो जाता है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि गैरेज जाए बिना आप खुद घर पर ही सिर्फ 2 मिनट में जान सकते हैं कि आपकी बाइक का इंजन ऑयल चेंज करना है या नहीं।

जांच करने का तरीका

सबसे पहले बाइक को फ्लैट जमीन पर डबल स्टैंड पर खड़ा करें। अगर बाइक हाल ही में चली है तो इंजन को 5.10 मिनट के लिए ठंडा होने दें जिससे सारा ऑयल नीचे चैंबर में आ जाए। इसके बाद इंजन के बगल में, एक प्लास्टिक या मेटल का छोटा डीपस्टिक होता है, इसे घुमाकर बाहर निकालें। इसके बाद एक साफ कपड़े या टिशू पेपर से उस पर लगे पुराने तेल को पूरी तरह साफ करें।

ऑयल लेवल की जांच

साफ की हुई डिपस्टीक को वापस इंजन में पूरी अंदर डालें और फिर निकालें। डिपस्टीक पर दो निशान होते हैं- अगर तेल का निशान Max और Min के बीच या Max के पास है तो लेवल ठीक है। लेकिन, अगर तेल का लेवल Min से नीचे चला गया है जो इंजन में तुरंत नया ऑयल डालने की जरूरत है।

तेल का कलर

ध्यान रहे कि सिर्फ तेल का कलर देखना ही काफी नहीं है बल्कि क्वालिटी की जांच भी जरूरी है। इसके बाद अपनी उंगली पर थोड़ा तेल लगाएं और अगर रंग हल्का भूरा या गोल्डन है तो ऑयल सही है। लेकिन, अगर ऑयल पूरी तरह से काला और गंदा दिख रहा है को इसे तुरंत ही बदलवा लें। अगर इसमें चिकनाई महसूस हो रही है तो ठीक है।

लेकिन, अगर यह पानी की तरह पतला महसूस हो या उसमें छोटे-छोटे कचरे या पार्टिक्लस महसूस हों तो समझ जाएं कि ऑयल बदलने का समय आ गया है। सामान्य तौर पर, हर 2 हजार से 3 हजार किमी चलने के बाद बाइक का इंजन ऑयल बदल देना चाहिए।

यह भी पढ़ें- चेन क्लीन करते समय 90% लोग करते हैं ये एक गलती, नहीं चाहते हजारों का बिल तो इन स्टेप्स को करें फॉलो