चेन क्लीन करते समय 90% लोग करते हैं ये एक गलती, नहीं चाहते हजारों का बिल तो इन स्टेप्स को करें फॉलो
Chain Lube Tips: बाइक की चेन और स्प्रॉकेट को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए गंदी चेन पर सीधे ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बाइक के चेन और स्प्रॉकेट बाइक के सबसे जरूरी हिस्सों में से एक हैं जो इंजन की पावर को पिछले पहिए तक पहुंचाते हैं। अक्सर देखा जाता है कि लोग चेन को स्मूथ रखने के लिए समय-समय पर लुब्रिकेशन तो करते हैं लेकिन 90% राइडर्स ऐसा करते समय बड़ी गलती कर जाते हैं। इस एक लापरवाही की वजह से बाइक का स्प्रॉकेट जल्दी घिस जाता है और मोटा खर्चा आ जाता है।
सबसे बड़ी भूल
ज्यादातर राइडर्स को जब भी लगता है कि चेन सूख गई है तो वे सीधे पुरानी गंदी चेन पर ही ल्यूब या ऑयल छिड़क देते हैं जो गलत तरीका है। जब आप गंदी चेन पर सीधा ल्यूब लगाते हैं तो चेन पर चिपकी धूल, मिट्टी और रेत ल्यूब के साथ मिलकर खतरनाक पेस्ट बन जाती है। जब बाइक चलती है तो यह धूल-मिट्टी से भरा पेस्ट स्प्रॉकेट के दांतों को घिसने लगता है। इस वजह से, स्प्रॉकेट और चेन जल्दी खराब हो जाते हैं।
चेन खराब होने का संकेत
इस लापरवाही की वजह से आपकी महंगी बाइक का चेन खराब हो जाता है तो इन 3 संकेतों से इसका पता लगा सकते हैं। पहला है, बाइक चलाते समय चेन से अजीब सी कट-कट की आवाज आना। दूसरा है, पिकअप का अचानक कम हो जाना और बाइक का भारी महसूस होने लगना। तीसरा संकेत है, स्प्रॉकेट के दांतों का नुकीला या टेढ़ा हो जाना।
क्या है लुब्रिकेशन का सही तरीका?
अगर आप चाहते हैं कि बाइक का चेन सेट लंबा चले और स्प्रॉकेट खराब न हो ता लुब्रिकेशन करते समय इन 3 बातों का ख्याल रखें।
- क्लीनर से सफाई: ल्यूब लगाने से पहले चेन क्लीनर और ब्रश की मदद से पूरी चेन पर लगी पुरानी ग्रीस और मिट्टी को अच्छे से साफ करें।
- कब लगाएं ल्यूब: सफाई के बाद चेन को सूती कपड़े से सुखा लें। इसके बाद ही बाइक के लिए बने स्पेशल चेन-ल्यूब का इस्तेमाल करें।
- एक्सट्रा ल्यूब को पोंछ दें: चेन पर ल्यूब छिड़कने के बाद 5 मिनट इंतजार करें और फिर कपड़े से ऊपर का एक्सट्रा ऑयल साफ करें जिससे बाइक में मिट्टी न चिपके।
इन बातों का रखें ध्यान
हर 500-700 किमी बाइक को चलाने के बाद चेन की सफाई और लुब्रिकेशन जरूर करें। बारिश या धूल भरे रास्तों पर चलने के बाद चेन की जांच करें। इसके अलावा, इस्तेमाल किया हुआ गंदा इंजन ऑयल कभी भी चेन पर न डालें।
