MG Hector Blackstrom और SnowStorm हुई लॉन्च, क्या है खासियत और कितनी है कीमत?
वाहन निर्माता एमजी की ओर से भारतीय बाजार में मिड साइज एसयूवी के तौर पर MG Hector की बिक्री की ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में एमजी मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से MG Hector को भी ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को दो नए एडिशन के साथ लॉन्च कर दिया गया है। MG Hector को किन एडिशन के साथ लॉन्च किया गया है। इनको किस कीमत पर ऑफर किया गया है। इनमें किस तरह की खूबियों को दिया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
MG Hector को मिले दो नए एडिशन
एमजी की ओर से अपनी एसयूवी हेक्टर को दो नए एडिशन के साथ भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया गया है। निर्माात की ओर से इस एसयूवी को Blackstorm और Snowstorm एडिशन के साथ ऑफर किया गया है।
क्या है खासियत
इन दोनों एडिशन में निर्माता की ओर से कई खासियत को दिया गया है। इसके ब्लैकस्ट्रॉर्म एडिशन को काले रंग के साथ ऑफर किया गया है। वहीं इसके स्नोस्ट्रॉर्म एडिशन को सफेद रंग में ऑफर किया गया है। इसी के साथ इसमें ग्रिल, लोगो, रूफ रेल, कनेक्टिड टेल लैंप, एलईडी हेडलाइट में भी कई बदलाव किए गए हैं। इस एडिशन में लाल रंग के ब्रेक कैलिपर, स्किड प्लेट, बॉडी क्लैडिंग, टेलगेट को भी डार्क रंग के साथ ऑफर किया गया है। वहीं इंटीरियर में भी काले रंग का उपयोग किया गया है। जिसमें काले रंग की अपहोलस्ट्री दी गई है।
कैसे हैं फीचर्स
निर्माता की ओर से इन दोनों एडिशन में एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, एयर प्यूरीफायर, ऑटो पावर्ड टेलगेट, 35.56 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, 17.78 सेमी डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360 डिग्री एचडी कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, ईबीडी, ईएससी, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल होल्ड, ब्रेक असिस्ट, रेन सेंसिंग वाइपर, कनेक्टिड फीचर्स को दिया गया है।
कितना दमदार इंजन
एमजी की ओर से इन दोनों एडिशन में 1.5 लीटर की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से एसयूवी को 143 पीएस की पावर और 250 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसके साथ ही इसमें मैनुअल और सीवीटी ट्रांसमिशन के विकल्प दिए गए हैं।
कितनी है कीमत
निर्माता की ओर से इन दोनों एडिशन को 19.90 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया है।
यह भी पढ़ें- Maruti Brezza Facelift के CNG वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI
