विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mercedes-AMG G 63 को ऑफ रोड प्रो के साथ किया लॉन्‍च, सीमित संख्‍या में होगी ऑफर, कितनी है कीमत?

Published: Wed, 23 Sep 2026 03:00 PM (IST)

वाहन निर्माता मर्सिडीज बेंज की ओर से भारत में जी क्‍लास की बिक्री की जाती है। अब इस एसयूवी को ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में सामान्‍य कारों के साथ लग्‍जरी सेगमेंट में भी एसयूवी को काफी पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में मर्सिडीज बेंज की ओर से भी G Class की बिक्री की जाती है। अब निर्माता ने Mercedes AMG G63 को ऑफ रोड प्रो के साथ लॉन्‍च कर दिया है। इसमें किस तरह की खासियत को दिया गया है। कितना दमदार इंजन दिया गया है। किस कीमत पर इसे ऑफर किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुआ ऑफ रोड वेरिएंट

मर्सिडीज बेंज ने भारतीय बाजार में एएमजी जी 63 को ऑफ रोड प्रो के साथ लॉन्‍च कर दिया है। जिसको एएमजी एक्टिव राइड कंट्रोल सस्पेंशन में खास बदलाव के साथ ऑफर किया गया है। जिसमें एएमजी ट्रैक्शन प्रो और एएमजी एक्टिव बैलेंस कंट्रोल ऑफ-रोड मोड शामिल हैं, जो चुनौतीपूर्ण इलाकों में बेहतर एक्सल आर्टिकुलेशन, ट्रैक्शन और स्थिरता प्रदान करते हैं।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी में चार लीटर की क्षमता का वी8 इंजन दिया गया है। जिसके साथ 48V की माइल्ड हाइब्रिड तकनीक भी मिलती है। इस इंजन से एसयूवी को 585 हॉर्स पावर और 850 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इस इंजन से एसयूवी को 4.4 सेकेंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से चलाया जा सकता है।

कैसे हैं फीचर्स

मर्सिडीज बेंज की ओर से इस एसयूवी में MBUX NTG7 इंफोटेनमेंट सिस्‍टम दिया है। इसके साथ ही इसमें नया ऑफ रोड कॉकपिट, डैशबोर्ड, एएमजी एक्टिव राइड कंट्रोल सस्‍पेंशन, ADAS, एंबिएंट लाइट, बर्मेस्‍टर ऑडियो सिस्‍टम, एंबिएंट लाइट, एलईडी हेडलाइट, एलईडी डीआरएल जैसे फीचर्स को दिया गया है।

कितनी है कीमत

मर्सिडीज बेंज को सीमित संख्‍या में उपलब्‍ध करवाया गया है। जिसकी एक्‍स शोरूम कीमत 3.80 करोड़ रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें- Mercedes-Benz इंडिया की सभी पेट्रोल गाड़ियां अब E25 पेट्रोल के लिए तैयार