विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mercedes-Benz इंडिया की सभी पेट्रोल गाड़ियां अब E25 पेट्रोल के लिए तैयार

Published: Thu, 23 Jul 2026 07:00 PM (IST)

Mercedes E25 Compatible: मर्सिडीज-बेंज इंडिया की सभी पेट्रोल गाड़ियां अब E25 फ्यूल के अनुकूल हो गई हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mercedes-Benz India ने पुष्टि की है कि भारत में बिकने वाले उसके सभी पेट्रोल गाड़ियां अब E25 पेट्रोल के लिए तैयार है। इसके साथ ही, यह अपने भारतीय पोर्टफोलियो को हाई-एथेनॉल मिक्सर के लिए तैयार करने वाले शुरुआती लग्जरी कार निर्माताओं में से एक बन गया है।

कंपनी ने क्या कहा?

नई Mercede AMG E 53 प्लग-इन हाइब्रि़ के लॉन्च के मौके पर Mercedes-benz इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर ने कहा कि, कंपन ने भविष्य के फ्यूल नियमों को ध्यान में रखते हुए अपनी गाड़ियों की रेंज को पहले की अपग्रेड कर दिया है।

उन्होंने बताया कि आज भारत में बिकने वाली हर मर्सिडीज-बेंज गाड़ी E25 के अनुकूल (कंपैटिबल) है। उन्होंने आगे कहा कि ब्रांड नियमों के लागू होने का इंतजार करने के बजाय उनसे आगे बढ़कर काम कर रहा है।

यह क्यों जरूरी है?

कंपनी की यह घोषणा इसलिए काफी जरूरी बन जाती है क्योंकि भारत में फ्यूल या पेट्रोल को लेकर कंपनी का माहौल तेजी से बदल रहा है। कंपनी का E25-रेडी होने का दावा खरीदारों को यह भरोसा दिलाने के लिए भी है उसके लिए नए पेट्रोल मॉडल Ethanol मिक्सर के नेक्सट स्पेट के हिसाब से तैयार किए गए हैं।

इंजन के विकल्प

Mercedes-Benz लगातार यह कहती रही है कि उसके ग्राहकों को किसी एक पावरट्रेन विकल्प चुनने को फोर्स नहीं किया जाना चाहिए। कंपनी देख रही है कि मांग इंटरनल कंबस्टन इंजन (ICE) कारों, प्लग-इन हाइब्रिड और बैटरी इलेक्ट्रिक गाड़ियों के बीच बंटी हुई है।

परफॉर्मेसं एडिशन

आज Mercedes ने 2026 AMG E 53 Performance Edition को 1.45 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) की कीमत पर लॉन्च किया है। यह भारत में पहली इलेक्ट्रिफाइड AMG E-Class है और यह एक परफॉर्मेंस मॉडल के रूप में आती है।

यह भी पढ़ें- Mercedes Benz AMG E 53 हुई लॉन्‍च, 3.8 सेकंड में पकड़ती है 100 की स्‍पीड; कितनी है कीमत?