विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगी बड़ी सुविधा, MCD बनाएगा मेगा चार्जिंग हब

Published: Thu, 25 Jun 2026 08:30 PM (GMT+05:30)

EV Charging Station: दिल्ली नगर निगम मेट्रो स्टेशनों और बाजारों जैसी भीड़-भाड़ वाली जगहों पर नए बड़े EV चार्जिंग स्टेशन ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। नगर निगम दिल्ली में इलेक्ट्रिक गाड़ियों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की योजना बना रहा है। ये चार्जिंग स्टेशन सार्वजनिक जगहों पर बनाए जाएंगे। इसे मेट्रो स्टेशन के पास, बाजारों में, कमर्शियल कॉम्पलेक्स मं लगाया जाएगा। यह कदम दिल्ली में तेजी से बढ़ते इलेक्ट्रिक गाड़ियों के इस्तेमाल को बढ़ावा देने और लोगों की मदद के लिए उठाया जा रहा है।

इनमें क्या होगा खास?

आम चार्जिंग स्टेशनों के मुकाबले यहां एक ही जगह पर 25 से ज्यादा चार्जिंग पॉइंट्स होंगे, यहां इलेक्ट्रिक कार और टू-व्हीलर दोनों को चार्ज किया जा सकेगा। आम चार्जिंग के अलावा यहां बैटरी बदलने की सुविधा भी मिलेगी जो खासतौर पर इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के लिए होगी।

फास्ट और स्लो चार्जर

यहां पर फास्ट और स्लो दोनों तरह के चार्जर मिलेंगे। फास्ट चार्जर भीड़-भाड़ वाली जगहों पर लगाए जाएंगे जिससे लोग जल्दी से कार चार्ज कर सकें। इसके अलावा, स्लो चार्जर उन लोगों के लिए होगा जो अपनी गाड़ियों को लंबे समय के लिए पार्किंग में लगाते हैं। MCD ने EV चार्जिंग का काम करने वाली लगभग 10 सरकारी कंपनियों से प्रस्ताव भी मांगे हैं।

प्रस्ताव और सुरक्षा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कंपनी ने एक जगह पर लगभग 30 चार्जिंग पॉइंट्स बनाने का प्रस्ताव दिया है और दूसरी कंपनी ने 27 चार्जर्स वाला स्टेशन बनाने का सुझाव दिया है। इन प्रस्तावों की अभी जांच की जा रही है। भारी निवेश और महंगे उपकरणों को देखते हुए MCD इन चार्जिंग स्टेशनों को सुरक्षित रखने के तरीकों पर भी विचार किया जा रहा है।

टू-व्हीलर्स के लिए अच्छा

दिल्ली में सबसे ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटर और बाइक हैं। इनके लिए इन हबों पर बैटरी स्वैपिंग की सुविधा दी जाएगी। इसका फायदा यह होगा कि राइडर को व्हीकल चार्ज होने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। राइडर्स अपनी डिस्चार्ज हो चुकी बैटरी को वहां जमा करेंगे और उसकी जगह तुरंत चार्ज्ड बैटरी ले सकेंगे।

यह भी पढ़ें- वेनेजुएला या ईरान नहीं; इस देश में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, कीमत सिर्फ 2.17 रुपए प्रति लीटर