विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

वेनेजुएला या ईरान नहीं; इस देश में मिलता है सबसे सस्ता पेट्रोल, कीमत सिर्फ 2.17 रुपए प्रति लीटर

Published: Thu, 25 Jun 2026 06:40 PM (IST)

World Cheapest Petrol: दुनिया भर में पेट्रोल की कीमतें अलग-अलग होती हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक देश ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। दुनिया भर में गाड़ियों के लिए पेट्रोल सबसे जरूरी चीजों में से एक है। अलग-अलग देशों में इसकी कीमत अलग होता है। कुछ देशों में सरकार पेट्रोल पर कम टैक्स लगाती है कुछ में ज्यादा जिस वजह से कीमतों में अंतर आता है। इसके अलावा, कई सरकारें अपनी जनता को सस्ते में पेट्रोल देने के लिए खुद पैसा देती हैं। आइए जानते हैं कि सबसे सस्ता पेट्रोल कहां मिलता है।

ईरान या वेनेजुएला

ज्यादातर लोगों को लगता है कि ईरान और वेनेजुएला में पेट्रोल सबसे सस्ता हो सकता है। हालांकि, ऐसा सोचना पूरी तरह से गलत भी नहीं है क्योंकि ये दोनों देश दुनिया में सबसे सस्ते पेट्रोल की लिस्ट में ऊपर-नीचे होत रहते हैं। साथ ही, वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा Oil Reserve है जबकि ईरान के पास दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा तेल भंडार है। इसलिए, यह सोचना बिल्कुल सही है कि ईरान या वेनेजुएला में पेट्रोल सबसे सस्ता हो सकता है।

कहां है सबसे सस्ता पेट्रोल?

जैसा कि हमने ऊपर बताया कि, किसी देश में पेट्रोल की कीमत सिर्फ तेल भंडार पर निर्भर नहीं करती। वेनेजुएला के पास दुनिया का सबसे बड़ा तेल भंडार है फिर भी वह सबसे सस्ते पेट्रोल के मामले ममें तीसरे नंबर पर है। वहीं, ईरान तीसरे सबसे बड़े तेल भंडार के साथ दूसरे नंबर पर है। दुनिया में सबसे सस्ते पेट्रोल वाला देश है उसके पास दुनिया का दसवां सबसे बड़ा तेल भंडार है जिसकी आबादी 75 लाख और 40% से ज्यादा आबादी गरीबी रेखा के नीचे है।

सबसे सस्ते पेट्रोल वाला यह देश है Libya। इस देश में पेट्रोल की कीमत 0.023 अमेरिकी डॉलर प्रति लीटर है जो लगभग 2.17 रुपए होता है।

भारत बनान लीबिया

बता दें कि भारत अपनी जरूरत का 90% से ज्यादा फ्यूल दूसरे देशों से खरीदता है। दूसरे देशों में अपनी इसी निर्भरता को कम करने के लिए सरकार देश में Ethanol Blending प्रोग्राम पर तेजी से काम कर रही है। हाल ही में अमेरिका-ईरान विवाद की वजह से कच्चे तेल की कीमतें काफी बढ़ी हैं जिससे भारत में पेट्रोल के दाम 100 रुपए के ऊपर पहुंच गए हैं।

यह भी पढ़ें- TVS से लेकर BMW तक; ये हैं देश के 4 सबसे महंगे इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत इतनी की जेब हो जाएगा खाली