विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

28.65km माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी वाली Maruti की इस SUV पर ₹1.51 लाख की छूट, 1 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं इसे

Published: Sun, 08 Nov 2026 05:01 PM (IST)Updated: Sun, 08 Nov 2026 05:09 PM (IST)

Maruti Victoris पर नवंबर 2026 में 1.51 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं, जिनमें एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस शामिल हैं।

नवंबर 2026 में Maruti Victoris पर 1.51 लाख रुपये तक की बंपर छूट

नवंबर 2026 में Maruti Victoris पर 1.51 लाख रुपये तक की बंपर छूट

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप नवंबर 2026 में नई Maruti Suzuki कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। मारुति सुजुकी अपने Arena डीलरशिप के जरिए बेची जाने वाली कारों पर इस महीने आकर्षक डिस्काउंट और ऑफर्स दे रही है। इसमें Maruti Victoris, Swift, Wagon R और Alto K10 जैसी कारें शामिल हैं। इनमें से सबसे ज्यादा बड़ा डिस्काउंट ऑफर Maruti Victoris पर मिल रहा है। इसपर कंपनी 1.51 लाख रुपये तक का डिस्काउंट ऑफर कर रही है। आइए विस्तार में जानते हैं कि नवंबर 2026 में Maruti Suzuki Victoris पर मिलने वाले सभी ऑफर्स के बारे में।

Maruti Victoris पर 1.51 लाख रुपये का डिस्काउंट

Maruti Suzuki Victoris

मारुति सुजुकी की Arena कारों में Maruti Suzuki Victoris पर सबसे ज्यादा डिस्काउंट दिया जा रहा है। कंपनी इसके स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर अधिकतम 1.51 लाख रुपये तक के बेनिफिट ऑफर कर रही है। इसके अलावा पेट्रोल वेरिएंट पर भी 1.51 लाख रुपये और CNG वेरिएंट पर 80,100 रुपये तक का छूट दे रही है। पेट्रोल और CNG वेरिएंट पर कोई शुरुआती कैश डिस्काउंट नहीं दिया जा रहा है। इन वेरिएंट के लिए एक्सचेंज और स्क्रैपेज बोनस की राशि भी स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट की तुलना में कम है।

Victoris Strong Hybrid पर ऑफर्स

Maruti Suzuki Victoris front and rear

  1. Maruti Suzuki Victoris के स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड वेरिएंट पर मिलने वाले ऑफर्स में 20,000 रुपये तक का कैश डिस्काउंट, 11,000 रुपये तक का दिवाली बुकिंग डिस्काउंट, 50,000 रुपये तक का एक्सचेंज बोनस, 30,000 रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 15,000 रुपये तक का सेल्स ऑफर शामिल है।
  2. इसके अलावा, Hyundai i10, Hyundai i20, Tata Tiago, Tata Nexon और Mahindra XUV 3XO को एक्सचेंज करके नई Victoris खरीदने वाले ग्राहकों को 15,000 रुपये तक का अतिरिक्त प्रतियोगी एक्सचेंज बोनस मिल सकता है।
  3. वहीं, पुरानी कार को स्क्रैप कराने पर 45,000 रुपये तक का स्क्रैपेज बोनस दिया जा रहा है। हालांकि, स्क्रैपेज बोनस लेने पर एक्सचेंज बोनस का लाभ नहीं मिलेगा।
Maruti Suzuki Victoris rear

Maruti Victoris का इंजन

मारुति सुजुकी विक्टोरिस को तीन अलग-अलग इंजन ऑप्शन के साथ ऑफर किया जाता है।

स्पेसिफिकेशन

1.5-लीटर पेट्रोल माइल्ड-हाइब्रिड

1.5-लीटर स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

1.5-लीटर पेट्रोल + CNG

इंजन कोड

K15C स्मार्ट हाइब्रिड

M15D स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

K15C पेट्रोल / CNG

इंजन क्षमता

1462 cc

1490 cc

1462 cc

सिलेंडर

4

3

4

मोटर प्रकार

–

AC सिंक्रोनस मोटर

–

अधिकतम पावर

103 PS @ 6000 RPM

116 PS

88 PS

अधिकतम टॉर्क

139 Nm @ 4300 RPM

141 Nm

121.5 Nm

ट्रांसमिशन

5-स्पीड MT / 6-स्पीड AT

e-CVT ऑटोमैटिक

5-स्पीड MT

ड्राइवट्रेन

2WD / AWD

FWD

FWD

Maruti Suzuki Victoris (2)

Maruti Victoris का माइलेज

मारुति सुजुकी विक्टोरिस का ARAI-प्रमाणित माइलेज उसके इंजन और ट्रांसमिशन ऑप्शन के अनुसार अलग-अलग है।

फ्यूल टाइप

ट्रांसमिशन

ARAI माइलेज

स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड पेट्रोल (1.5-लीटर)

ऑटोमैटिक (e-CVT)

28.65 किमी/लीटर

पेट्रोल (माइल्ड हाइब्रिड)

मैनुअल

21.18 किमी/लीटर

पेट्रोल (माइल्ड हाइब्रिड)

ऑटोमैटिक

21.06 किमी/लीटर

CNG

मैनुअल

27.02 किमी/किग्रा

Maruti Suzuki Victoris interior

Maruti Suzuki Victoris की कीमत

Maruti Suzuki Victoris की भारतीय बाजार में शुरुआती कीमत 10.50 लाख रुपये है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 19.99 लाख रुपये तक जाती है।

Maruti Suzuki Victoris वेरिएंट

ट्रांसमिशन / फ्यूल

कीमत

Victoris LXI MT 2W

मैनुअल / पेट्रोल

₹10,49,900

Victoris LXI CNG MT

मैनुअल / CNG

₹11,54,900

Victoris VXI MT 2W

मैनुअल / पेट्रोल

₹11,84,900

Victoris VXI CNG MT 2W

मैनुअल / CNG

₹12,89,900

Victoris VXI AT 2W

ऑटोमैटिक / पेट्रोल

₹13,40,900

Victoris ZXI MT

मैनुअल / पेट्रोल

₹13,77,300

Victoris ZXI (O) MT

मैनुअल / पेट्रोल

₹13,84,400

Victoris ZXI CNG MT

मैनुअल / CNG

₹14,82,300

Victoris ZXI AT

ऑटोमैटिक / पेट्रोल

₹15,33,300

Victoris ZXI (O) AT

ऑटोमैटिक / पेट्रोल

₹15,40,400

Victoris ZXI+ MT

मैनुअल / पेट्रोल

₹15,54,300

Victoris ZXI+ (O) MT

मैनुअल / पेट्रोल

₹15,63,400

Victoris VXI THS 2W

ऑटोमैटिक / स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

₹16,42,900

Victoris ZXI+ AT 2W (ADAS)

ऑटोमैटिक / पेट्रोल

₹17,49,300

Victoris ZXI+ (O) AT 2W (ADAS)

ऑटोमैटिक / पेट्रोल

₹17,58,400

Victoris ZXI Strong Hybrid

ऑटोमैटिक / स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

₹18,00,300

Victoris ZXI+ Strong Hybrid

ऑटोमैटिक / स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

₹19,67,300

Victoris ZXI+ (O) Strong Hybrid

ऑटोमैटिक / स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड

₹19,98,900

Maruti Suzuki Victoris boot Space

30 नवंबर तक उठा सकते हैं ऑफर्स का फायदा

मारुति सुजुकी की ओर से Maruti Suzuki Victoris समेत Arena रेंज की कारों पर दिए जा रहे ये ऑफर्स 30 नवंबर 2026 तक लागू हैं। वहीं, Victoris पर मिलने वाला 11,000 रुपये का दिवाली बुकिंग डिस्काउंट 11 नवंबर तक ही उपलब्ध है। इसलिए ग्राहक कार खरीदने से पहले अपने नजदीकी Maruti Suzuki Arena डीलरशिप से संपर्क करके ऑफर्स की पूरी जानकारी जरूर प्राप्त करें।

Maruti Suzuki Victoris Colors

डिस्क्लेमर: यहां बताए गए डिस्काउंट और बेनिफिट अधिकतम ऑफर राशि पर आधारित हैं। वास्तविक ऑफर्स शहर, डीलरशिप और स्टॉक की उपलब्धता के अनुसार अलग-अलग हो सकते हैं।

यह भी पढ़ें- सिंगल-सिलेंडर vs ट्विन-सिलेंडर CNG कारें: Tata, Hyundai और Maruti ने कैसे दूर की बूट स्पेस की समस्या?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।